सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे (10 Benefits Of Getting Up Early In The Morning)

सुबह जल्दी उठने के 10 फायदे – कहा जाता है कि ‘जल्दी सोना, जल्दी उठना मनुष्य को स्वस्थ और बुद्धिमान बनाता है’। यह बात बिल्कुल सच है कि जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं वे ज्यादा स्वस्थ होते हैं।

आजकल कई बीमारियों का कारण हमारी जीवनशैली है। देखा जाए तो पिछले 10-15 सालों में जीवनशैली में तेजी से बदलाव आया है। लोगों का खान-पान और रहन-सहन पूरी तरह से बदल गया है। देर रात खाना, देर रात तक जागना और फिर सुबह देर तक सोना, ये आदतें कई बीमारियों की वजह बन रही हैं। आज के युवाओं को देर तक सोने की आदत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह जल्दी उठने के भी कई फायदे हैं। सुबह जल्दी उठने से आप पूरा दिन अच्छा महसूस करते हैं। सुबह जल्दी उठने की आदत शरीर को कई बीमारियों से दूर रखती है। लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह जल्दी उठने के क्या-क्या फायदे होते हैं (Subah Jaldi Uthne Ke 10 Fayde In Hindi) –

सुबह जल्दी उठने के फायदे 10+ (10 Benefits Of Getting Up Early In The Morning)

सुबह देर से उठने से हर काम में देरी होती है। भागदौड़ सुबह से ही शुरू हो जाती है। आपको ऑफिस के लिए देर होती है। बच्चा स्कूल देर से पहुंचता है। कई बार टिफिन घर पर भूल जाते है तो ऑफिस में काम की टेंशन शुरू हो जाती है। इन सब कारणों से दिमाग पर दबाव पड़ता है जिससे तनाव बढ़ता है। अगर आप जल्दी उठ जाते हैं तो आप समय पर और आराम से सारे काम पूरे कर सकते हैं। जल्दी उठने से ताजगी बनी रहती है और हार्मोन्स भी रेगुलेट होते हैं। ऐसे में डिप्रेशन और अन्य मानसिक रोग भी दूर हो जाते हैं।

सुबह जल्दी उठने का एक फायदा यह भी है कि आपको एक्सरसाइज के लिए अच्छा समय मिल जाता है। सुबह वर्कआउट करने से आप पूरे दिन के लिए फ्री हो जाते हैं। इससे पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। सुबह के समय की जाने वाली एक्सरसाइज से वजन तेजी से घटता है।

अस्वस्थ जीवनशैली दिल की बीमारियों को बढ़ा रही है। ऐसे में सुबह जल्दी उठने और व्यायाम करने की आदत आपके दिल को स्वस्थ रखेगी। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहेगा और दिल स्वस्थ रहेगा।

सुबह ताजी हवा में सांस लेने से फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। फेफड़ों को फिट रखने के लिए सुबह खुली हवा में व्यायाम करें। सुबह उठकर पार्क या किसी खुली जगह पर जाकर गहरी और लंबी सांसें लें। इससे ताजी हवा फेफड़ों में प्रवेश करेगी और फेफड़े स्वस्थ रहेंगे।

सुबह जल्दी उठने का एक फायदा यह भी है कि आप दिन की सही योजना बना पाते हैं। इससे दिमाग पर दबाव नहीं रहता है, जिससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है। सुबह जल्दी उठने से ब्रेन हेमरेज जैसी कई बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं उनकी नींद भी अन्य लोगों से बहुत ही अच्छी होती है. ऐसे लोगों को रात में जल्दी नींद आने लगती है। इससे आपकी त्वचा और संपूर्ण स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहता है।

सुबह जल्दी उठने से आप अतिरिक्त ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं, जो आपको दिन भर ऊर्जावान बनाए रखने के साथ-साथ आपको एक खुशनुमा एहसास से भर देगी। आप बहुत अलग सकारात्मक महसूस करेंगे।

जल्दी उठने का एक बड़ा फायदा यह है कि आपके पास अधिक समय होता है, और आप दिन में अधिक काम कर सकते हैं। खुद के लिए बेहतर समय मिल सकता है।

जल्दी उठना न केवल दिमाग के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है बल्कि यह आपकी एकाग्रता को बढ़ाकर आपके लिए भी अच्छा साबित होता है। अगर कोई पढ़ाई या ऑफिस का काम या पेपर वर्क है तो आप उन्हें सुबह एकाग्रता के साथ पूरा कर सकते हैं।

स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा समय सुबह का होता है, जब आप व्यायाम के साथ-साथ योग भी करते हैं, तो यह आपको पूरे दिन फिट और मानसिक रूप से शांत और केंद्रित रखने में मदद करता है।

अगर आप सुबह जल्दी उठकर हल्की धुप लेते हैं तो आपको कभी भी हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, सुबह का वातावरण और ऑक्सीजन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

सुबह जल्दी उठने से हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। क्‍योंकि सुबह जल्‍दी उठने से आपकी दिनचर्या काफी हद तक सुधर जाती है। साथ ही शरीर के अंगों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।

सुबह जल्दी उठने से पूरा दिन ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस होता है, शुरुआती दिनों में आलस्य, दिन में नींद आना, कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन अगर आप रोज जल्दी उठने की आदत बना लेते हैं तो आपको थकान आदि की समस्या नहीं होती है।

सुबह जल्दी उठने से त्वचा तरोताजा और स्वस्थ रहती है। इससे आपका चेहरा भी खूबसूरत दिखता है। सुबह जल्दी उठाकर व्यायाम करने से शरीर और त्वचा दोनों पर लाभकारी प्रभाव पड़ता है।

नींद का सबसे ज्यादा प्रभाव व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है और सही समय पर सोने और जल्दी उठने से मानसिक शक्ति बढ़ती है, याददाश्त मजबूत होती है।

सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करने से वजन नियंत्रित रहता है और मोटापा कम किया जा सकता है। इसलिए सुबह जल्दी उठना चाहिए।

जो लोग देर से उठते हैं उनके पास जल्दी उठने वालों की तुलना में कम समय होता है जिसके कारण उन्हें समय प्रबंधन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए सुबह जल्दी उठकर दिनभर के काम की तैयारी में लग जाना चाहिए।

अगर आप जल्दी उठ जाते हैं तो आप रात को आसानी से समय पर सो सकते हैं, जिससे आप एक अच्छी दिनचर्या का पालन कर पाएंगे।

सुबह व्यायाम करने से ज्यादा फायदा मिलता है और योग करने का सही समय भी सुबह का ही होता है। इस समय वातावरण में शुद्ध हवा मौजूद होती है और यह फेफड़ों के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है। इससे मनुष्य का स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा हो जाता है।

सुबह जल्दी उठने से मनुष्य के शरीर का पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। सुबह जल्दी उठकर आप सही समय पर खाना खाने के लिए समय निकाल सकते हैं और सुबह संतुलित आहार ले सकते हैं।

लेख के बारे में

यूं तो विद्यार्थी जीवन में ज्यादातर युवाओं को देर से सोने और देर से उठने की आदत होती है। ज्यादातर लोग यही आदत प्रोफेशनल लाइफ में भी जारी रखते हैं। वैसे तो जीवन निरंतर चलता रहता है लेकिन भविष्य में आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। जल्दी उठने की प्रक्रिया को रात की दिनचर्या में समायोजित करने की आवश्यकता है। पूरे दिन की प्लानिंग को 10 मिनट के स्लॉट में बांट लें। अलार्म बजने पर आलस्य को अपने करीब न आने दें।

Leave a Comment