विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है नाम – Duniya Ka Sabse Bada Mahasagar

विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है (Vishwa Ka Sabse Bada Mahasagar) – आपको बता दे की दुनिया में कुल पांच महासागर (प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, आर्कटिक महासागर और अंटार्कटिक महासागर) हैं, जो पृथ्वी के 71 प्रतिशत हिस्से को अपने पानी से ढके हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है, दुनिया का सबसे गहरा महासागर कौन सा है। अगर नहीं तो इस लेख के अंत तक बने रहे।

दुनिया का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है? (Duniya Ka Sabse Bada Mahasagar)

विश्व का सबसे बड़ा और गहरा महासागर प्रशांत महासागर है। दुनिया का सबसे बड़ा महासागर ही अमेरिका और एशिया को अलग भी करता है। प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) का क्षेत्रफल 6,36,34,000 वर्ग मील है। यानी दुनिया के दूसरे सबसे बड़े महासागर अटलांटिक महासागर के दोगुने से भी ज्यादा है। प्रशांत महासागर की औसत गहराई लगभग 14,000 फीट और अधिकतम गहराई लगभग 36,201 फीट है।

प्रशांत महासागर फिलीपींस तट से पनामा तक 9,455 मील चौड़ा और बेरिंग जलडमरूमध्य से दक्षिण अंटार्कटिका तक 10,492 मील लंबा है। इतने बड़े क्षेत्र में फैले होने के कारण पृथ्वी के अन्य भागों के समुद्रों की तुलना में यहाँ के निवासियों, वनस्पतियों, जानवरों और मनुष्यों के रहन-सहन की स्थितियों में बड़ी भिन्नता है।

प्रशांत महासागर के पूर्वी और पश्चिमी किनारों में बड़ा अंतर है। पूर्वी किनारे पर पर्वतों का क्रम फैला हुआ है या समुद्री मैदान बहुत ही संकरे हैं, जबकि इसके विपरीत इसके पश्चिम किनारे पर पर्वत नहीं हैं, अपितु अनेक द्वीप, खाड़ियाँ, प्रायद्वीप तथा डेल्टा हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की बड़ी-बड़ी नदियां इसी किनारे पर इसमें आकर गिरती हैं।

प्रशांत महासागर का आकार त्रिभुजाकार है। इसका शीर्ष बेरिंग जलडमरूमध्य पर है, जो घोड़े के खुर के आकार का है। ज्वार भाटायहाँ की प्रमुख विशेषता है। इस महासागर की सतह मुख्य रूप से पश्चिम में कई बड़ी लंबी खाइयों से भरी हुई है, जिसमें मारियाना गर्त प्रमुख है। यह विश्व का सबसे गहरा महासागरीय गर्त है, जिसकी गहराई 10,994 मीटर यानी की 36,070 फीट है।

आखिर यह महासागर कैसे बना, यह आज तक पता नहीं चल पाया है। हालाँकि कई भूवैज्ञानिक यह पता लगाना चाहते थे कि यह महासागर कैसे बना, लेकिन वे किसी भी सर्वमान्य सिद्धांत को नहीं निकाल सके। ऐसे में इसे रहस्यमयी कहा जा सकता है।

प्रशांत महासागर नाम किसने रखा?

प्रशांत महासागर का नाम खोजकर्ता ‘फर्डिनेंड मैगलन’ ने 16वीं शताब्दी में दिया था। फर्डिनेंड मैगलन एक पुर्तगाली नाविक थे।1519 में, जब उनके दल स्पेन से स्पाइस समूह खोजने की आशा में पश्चिमी मार्ग के लिए स्पेन रवाना हुए तब इसे ‘प्रशांत’ नाम दिया गया। आपको बता दें, स्पाइस आइलैंड्स उस समय जायफल, लौंग और काली मिर्च जैसे लोकप्रिय मसालों के सबसे बड़े उत्पादक थे।

प्रशांत महासागर के बारे में रोचक तथ्य

  • प्रशांत महासागर दुनिया का सबसे बड़ा महासागर भी है और गहरा महासागर भी।
  • 16वीं शताब्दी में फर्डिनेंड मैगेलन द्वारा प्रशांत महासागर को नाम दिया गया था।
  • प्रशांत महासागर में पाया जाने वाला सबसे गहरा बिंदु मारियाना गर्त है।
  • प्रशांत महासागर क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े महासागर, अटलांटिक महासागर के आकार का दोगुना है।
  • दुनिया का सबसे नमकीन महासागर प्रशांत महासागर है।
  • प्रशांत महासागर को अंग्रेजी में ‘पैसिफिक ओशन’ कहा जाता है।

विश्व के महासागरों के नाम

आपको बता दे की विश्व में कुल पांच महासागर है जिनके नाम निम्नलिखित है – प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, आर्कटिक महासागर और अंटार्कटिक महासागर। आर्कटिक महासागर विश्व का सबसे छोटा महासागर है।

FAQs For Largest Ocean In The World In Hindi

विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?
प्रशांत महासागर सबसे बड़ा-गहरा महासागर है।

विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महासागर कौनसा है?
अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) सेकंड सबसे बड़ा महासागर है।

विश्व के तीसरे सबसे बड़े महासागर का नाम क्या है?
हिंद महासागर 74 मिलियन वर्ग किलोमीटर के कुल क्षेत्रफल और 4 किलोमीटर की औसत गहराई के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है।

दुनिया का सबसे छोटा महासागर कौन सा है?
आर्कटिक महासागर सबसे छोटा महासागर है।

प्रशांत महासागर का क्षेत्रफल कितना है।
प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) का क्षेत्रफल 6,36,34,000 वर्ग मील है।

प्रशांत महासागर की औसत गहराई कितनी है?
प्रशांत महासागर की औसत गहराई लगभग 14,000 फीट और अधिकतम गहराई लगभग 36,201 फीट है।

प्रशांत महासागर का आकार क्या है?
प्रशांत महासागर का आकार त्रिभुजाकार है।

सबसे गहरा महासागरीय गर्त कौन सा है?
मारियाना गर्त (ट्रेन्च) सबसे गहरा महासागरीय गर्त है।

भारत का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?
हिन्द महासागर भारत का सबसे बड़ा महासागर है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है (Vishwa Ka Sabse Bada Mahasagar) के बारे में जानकारी दी है। विश्व का सबसे बड़ा महासागर प्रशांत व सबसे छोटा महासागर आर्कटिक है।

हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख दुनिया का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment