पत्नी को दुख देने से क्या होता है?

पत्नी को दुख देने से क्या होता है – शादी के बाद पति-पत्नी दोनों की जिम्मेदारी बन जाती है कि वे एक-दूसरे की खुशियों का ख्याल रखें। अब उन्हें एक के लिए सोचने के बजाय दोनों के लिए सोचना होगा। अगर पत्नी अपनी खुशी अपने पति की आदतों में और पति अपनी खुशी अपनी पत्नी की आदतों में ढूंढे तो जीवन में कोई तनाव नहीं रहता। शादी का पूरा बंधन विश्वास की डोर पर टिका होता है। पति-पत्नी दोनों को अपने पार्टनर पर हमेशा भरोसा बनाए रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं पत्नी को दुख देने से क्या होता है –

पत्नी को दुख देने से क्या होता है (Patni Ko Dukh Dene Se Kya Hota Hai)

शास्त्रों के अनुसार जिन लोगों को अपनी पत्नी को छोटी-छोटी बातों पर ताना देने की आदत होती है, उनके घर से बरकत चली जाती है और घर में कलह का माहौल बन जाता है। कई शास्त्रों में लिखा है कि अगर जीवनसाथी खुश हो तो धन और बरकत बढ़ती है।

शास्त्र कहते हैं कि पत्नी घर में लक्ष्मी का स्वरूप होती है। इसीलिए उन्हें गृहलक्ष्मी के नाम से भी संबोधित किया जाता है। जिस घर में गृहलक्ष्मी का अपमान होता है और कोई स्त्री आंसू बहाती है, उस घर में गृहलक्ष्मी नहीं ठहरती हैं। इसके विपरीत जिस घर में गृहलक्ष्मी की हंसी गूंजती है, उस घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है और अन्न धन दिन दूना रात चौगुना बढ़ता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि प्रधान व्यक्ति को हमेशा अपनी पत्नी और घर की अन्य स्त्रियों को खुश रखने का प्रयास करना चाहिए और उन्नति के लिए उनसे सलाह लेकर काम करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और तरक्की के रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं।

शनि अपनी दशा एवं गोचर में पत्नी को कष्ट देने वाले व्यक्ति को कष्ट देता है तथा व्यक्ति आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान रहता है। जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में है उन्हें शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए अपनी पत्नी को खुश रखना चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में पत्नी का सहयोग अवश्य लेना चाहिए।

शनि महाराज को वृद्घावस्था का स्वामी भी माना जाता है इसलिए शनि की कृपा चाहने वाले व्यक्ति को अपनी पत्नी के साथ-साथ बड़ों का भी सम्मान करना चाहिए।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको पत्नी को दुख देने से क्या होता है के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख पत्नी को दुख देने से क्या होता है (Patni Ko Dukh Dene Se Kya Hota Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment