दुनिया में कितने महासागर है, 5 महासागर के नाम (7 Mahasagar Ke Naam)

Duniya Me Mahasagar Kitne Hai: महासागरों और उसके विशाल जल निकाय के कारण पृथ्वी को जल ग्रह (वाटर प्लैनेट) भी कहा जाता है। जल के कारण ही पृथ्वी पर जीवन संभव हो पाया है। इसलिए आज हम आपको इन्ही महासागरों के बारे में जानकारी देने वाले है।

लेकिन लेख शुरू करने से पहले आपको बता दे की दुनिया में कुल पांच महासागर है, सात नहीं। तो चलिए आज का यह लेख शुरू करते है और जानते है 5 महासागर के नाम (5 Mahasagar Ke Naam) –

पृथ्वी पर कितने महासागर है? (Prathvi Par Kitne Mahasagar Hai)

पृथ्वी पर या दुनिया में कुल पांच महासागर है, जिनके नाम निम्नलिखित है –

  • हिंद महासागर (Hind Mahasagar)
  • प्रशांत महासागर (Prashant Mahasagar)
  • अटलांटिक महासागर (Atlantic Mahasagar)
  • अंटार्कटिक महासागर (Antarctic Mahasagar)
  • आर्कटिक महासागर (Arctic Mahasagar)

महासागरों के नाम इंग्लिश में (Names Of Oceans In English And Hindi)

  • हिंद महासागर (Indian Ocean)
  • प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)
  • अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)
  • अंटार्कटिक महासागर (Antarctic Ocean)
  • आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean)

महासागर और क्षेत्रफल (Ocean And Area In Hindi)

  • प्रशांत महासागर – 165,250,000 वर्ग किमी
  • अटलांटिक महासागर – 106,460,000 वर्ग किमी
  • हिन्द महासागर – 70,560,000 वर्ग किमी
  • अंटार्कटिका महासागर – 21,960,000 वर्ग किमी
  • आर्कटिक महासागर – 14,060,000 वर्ग किमी

महासागरों के बारे में (Abotu Oceans In Hindi)

प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)

पृथ्वी पर सबसे बड़ा और गहरा महासागर प्रशांत महासागर, जो 165,250,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करता है। यह महासागर थ्वी की जल सतह का लगभग 46 प्रतिशत और कुल सतह क्षेत्र का लगभग 32 प्रतिशत कवर करता है। जो धरती के कुल भूमि क्षेत्र से बड़ा है।

अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean)

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महासागर अटलांटिक महासागर है, जिसका क्षेत्रफल 106,460,000 वर्ग किलोमीटर है। यह महासागर पृथ्वी की सतह का लगभग 20 प्रतिशत और जल सतह क्षेत्र का लगभग 29 प्रतिशत कवर करता है।

हिंद महासागर (Atlantic Ocean)

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महासागर हिंद महासागर है, जिसका क्षेत्रफल 70,560,000 वर्ग किलोमीटर है। यह महासागर पृथ्वी के जल सतह क्षेत्र का लगभग 19.8 प्रतिशत कवर करता है।

अंटार्कटिक महासागर (Antarctic Ocean)

अंटार्कटिक महासागर, जिसे दक्षिणी महासागर के रूप में भी जाना जाता है, यह 21,960,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महासागर है।

आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean)

यह महासागर दुनिया का सबसे छोटा और सबसे ठंडा महासागर है, इसका क्षेत्रफल 14,056,000 वर्ग किलोमीटर है। आर्कटिक महासागर को दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा महासागर कहा जाता हैं।

महासागर के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About The Ocean In Hindi)

हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। विश्व महासागर दिवस (व‌र्ल्ड ओशन डे) की अवधारणा पहली बार कनाडा सरकार द्वारा 1992 में रियो डी जनेरियो में पृथ्वी शिखर सम्मेलन के दौरान प्रस्तावित की गई थी, जिसे दिसंबर 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पारित किया गया था। इसके बाद, संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाना शुरू किया गया।

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समुद्री जल और जीवन को बचाने की दिशा में निरंतर प्रयास करना है।

पृथ्वी के लगभग 71 प्रतिशत भाग पर महासागर फैले हुए हैं। विश्व के महासागरों और सागरों का क्षेत्रफल 367 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।

विश्व का लगभग 98 प्रतिशत जल सागरों में है। इसका लगभग 2 प्रतिशत नदियों, झीलों, भूमिगत और मिट्टी में है। महासागरों के कारण ही पृथ्वी को जल ग्रह कहा जाता है।

पृथ्वी पर कुल पाँच महासागर हैं – प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिक या दक्षिणी महासागर।

प्रशांत सबसे बड़ा और गहरा महासागर है। मारियाना ट्रेंच पर इसकी गहराई 11,033 मीटर यानी करीब 11 किलोमीटर है। यह ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अमेरिका और ओशिनिया तक फैला हुआ है।

प्रशांत महासागर जिसका क्षेत्रफल 6,36,34,000 वर्ग मील है, अटलांटिक महासागर के दोगुने से भी अधिक है। और इसकी औसत गहराई लगभग 14,000 फीट है।

अटलांटिक महासागर को अंध महासागर भी कहा जाता है। इसका क्षेत्रफल 4,10,81,040 वर्ग मील और औसत गहराई 12,839 फीट और अधिकतम 28,614 फीट है।

अटलांटिक महासागर का जल सबसे अधिक खारा है। इसके पानी में लवणता 3.7 प्रतिशत है।

दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक बरमूडा ट्रायंगल अटलांटिक महासागर में है।

हिंद महासागर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है। यह अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लगभग 10,000 किलोमीटर तक फैला है। इसका कुल क्षेत्रफल 74 मिलियन वर्ग किलोमीटर है। हिंद महासागर की औसत गहराई 4 किमी है।

विश्व का सबसे नमकीन समुद्र (लाल सागर) और सबसे गर्म समुद्र (फारस की खाड़ी) हिंद महासागर में स्थित हैं।

आर्कटिक महासागर सबसे कम खारा है। इसमें मीठे जल का सागर भी है।

अंटार्कटिका महाद्वीप के चारों ओर अंटार्कटिक महासागर फैला हुआ है। यह अन्य महासागरों का विस्तार है। यह व्हेल मछली के शिकार के लिए प्रसिद्ध है।

FAQs For Mahasagar Ke Naam

महासागर के नाम क्या है?
महासागर के नाम है – हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, अंटार्कटिक महासागर और आर्कटिक महासागर।

वाटर प्लैनेट किसे कहा जाता है?
पृथ्वी को वाटर प्लैनेट भी कहा जाता है।

महासागर को अंग्रेजी में क्या कहते है?
महासागर को अंग्रेजी ओसियन कहा जाता है।

विश्व महासागर दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व महासागर दिवस यानि वर्ल्ड ओसियन डे 8 जून को मनाया जाता है।

पृथ्वी पर कितना पानी है?
पृथ्वी पर 71 प्रतिशत पानी है।

5 महासागर का नाम क्या है?
5 महासागर का नाम है – हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, अंटार्कटिक महासागर और आर्कटिक महासागर।

7 महासागर का नाम क्या है?
आपको बता दे की कुल 5 महासागर है, जिनके नाम निम्नलिखित है – हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, अंटार्कटिक महासागर और आर्कटिक महासागर।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको विश्व में कितने महासागर है और उनके नाम के बारे में जानकारी दी है। दुनिया में कुल पांच महासागर है।

अब हमे उम्मीद है आपको यह लेख पृथ्वी पर कितने महासागर है (Prthvi Par Mahasagar Kitne Hai) अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख कितने महासागर है (Kitne Mahasagar Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी साझा करे।

Leave a Comment