लाइट पेन क्या है? कैसे काम करता है – Light Pen In Hindi

What Is Light Pen In Hindi: लाइट पेन के बारे में शायद ही आपको पता होगा क्योंकि इस तरह के डिवाइस का इस्तेमाल आजकल बहुत कम होता है। लेकिन पहले यह एक बहुत ही उपयोगी डिवाइस हुआ करती थी। इसकी मदद से कंप्यूटर में कई काम सही तरीके से किए जा सकते हैं।

लाइट पेन कम्प्यूटर की एक इनपुट डिवाइस है। जिसके बारे में हम इस लेख में पूरी तरह से जानेंगे। इस लेख में हम आपको लाइट पेन के उपयोग, फायदे, नुकसान आदि के बारे में बताएंगे।

तो बिना देर किए इस लेख को शुरू करते है और जानते है की लाइट पेन क्या होता है (Light Pen Kya Hota Hai) –

लाइट पेन क्या है? (Light Pen Kya Hai In Hindi)

लाइट पेन कम्प्यूटर की एक इनपुट डिवाइस है। जिसका उपयोग कंप्यूटर में माउस की तरह किया जाता है। लाइट पेन को पॉइंटर डिवाइस भी कह सकते है।

लाइट पेन को कंप्यूटर स्क्रीन के ऊपर से चलाया जाता है। लाइट पेन की मदद से आप कंप्यूटर स्क्रीन पर किसी भी आइकन पर क्लिक कर सकते हैं, उसे खोल सकते हैं। यह एंटर और ओके की तरह ही काम करता है।

लाइट पेन किसी भी टेक्स्ट को एडिट करने के लिए भी उपयोगी है। यह डिवाइस हूबहू पेन की तरह रहता है, लेकिन इससे किसी कागज पर नहीं लिखा जा सकता है। क्योंकि यह एक इलेक्ट्रॉनिक पेन है। इस पेन की निब से प्रकाश की तरंगें निकलती हैं।

लाइट पेन से केवल कंप्यूटर स्क्रीन में लिखा जा सकता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए अलग से किसी भी तरह के सॉफ्टवेयर को कंप्यूटर में इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है।

लाइट पेन का आविष्कार किसने किया है? (Invenetd Of Light Pen In Hindi)

लाइट पेन का प्रोटोटाइप 1950 के दशक में अमेरिका में बनाया गया था। लाइट पेन के आविष्कार का श्रेय बेन गुरली (Ben Gurly) को जाता है। उन्होंने माउस का आइडिया लेकर 1959 में लाइट पेन का आविष्कार किया था।

लाइट पेन कैसे काम करता है? (How Does Light Pen Works In Hindi)

कंप्यूटर में काम करते समय लाइट पेन एक रिसेप्टर की तरह कार्य करता है। लाइट पेन स्क्रीन पर पिक्सल को बनाता है।

इसके साथ एक खास तरह की फोटोशेल लगी होती है। जब लाइट पेन को कंप्यूटर स्क्रीन के ऊपर ले जाया जाता है और उसका बटन दबाया जाता है, तो इसमें लगी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस स्क्रीन पर लाइट से एक इमेज को बनाती है।

इसका फोटोशेल स्क्रीन के लोकेशन का पता लगाता है और सीपीयू को संकेत भेजता है, जिससे कंप्यूटर स्क्रीन पर आइकन का चयन होता है और टेक्स्ट एडिट होता है।

लाइट पेन के प्रकार (Types Of Light Pen In Hindi)

लाइट पेन मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं –

  • Corded Light Pen
  • Battery Light Pen
  • Design Light Pen
  • LED Light Pen

1. कॉडर लाइट पेन (Corded Light Pen)

पुराने डिजाइन के ज्यादातर लाइट पेन कॉर्डेड होते हैं। उनके पीछे एक पेन लगी होती है। इस प्रकार के पेन को रिचार्ज करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

2. बैटरी लाइट पेन (Battery Light Pen)

ये क्रॉस लाइट पेन होते हैं, जब इनका उपयोग किया जाता है तो ये बहुत तेज रोशनी (ब्राइट लाइट) पैदा करते हैं। इसकी बैटरी लंबे समय तक चलती है।

3. डिजाइन लाइट पेन (Design Light Pen )

इस प्रकार का लाइट पेन डिज़ाइनर के लिए बनाया जाता है, जिसकी मदद से डिज़ाइनर लाइट का उपयोग करके स्केच बना सकता है।

4. एलईडी लाइट पेन (LED Light Pen)

जब इस प्रकार के लाइट पेन का उपयोग किया जाता है, तो यह चमकीले रंग उत्पन्न करती है।

लाइट पेन के उपयोग क्या है? (Uses Of Light Pen In Hindi)

लाइट पेन के कुछ मुख्य उपयोग इस प्रकार हैं –

  • कंप्यूटर में ग्राफिक डिजाइन में लाइट पेन का उपयोग किया जाता है।
  • लाइट पेन का प्रयोग पेंटिंग के लिए भी किया जाता है।
  • कंप्यूटर स्क्रीन में टेक्स्ट संपादित करने के लिए लाइट पेन का उपयोग किया जाता है।
  • इसका उपयोग कंप्यूटर स्क्रीन में दिखाई देने वाले आइकन को चुनने और खोलने के लिए भी किया जाता है।
  • किसी इमेज या टेक्स्ट को हाईलाइट या पॉइंट करने का काम लाइट पेन से भी किया जा सकता है।
  • लाइट पेन को लोकेटर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

लाइट पेन के फायदे क्या है? (Advantage Of Light Pen In Hindi)

  • लाइट पेन की मदद से आप कंप्यूटर स्क्रीन पर आइकन को आसानी से सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • इससे पेंटिंग करना बहुत ही आसान है।
  • शुद्धता के साथ ग्राफिक डिजाइन कर सकते हैं।
  • छोटे होने की वजह से ये बहुत कम जगह घेरते हैं।

लाइट पेन के नुकसान क्या है? (Disadvantage Of Light Pen In Hindi)

  • एलसीडी मॉनिटर के साथ लाइट पेन काम नहीं करता है।
  • अगर आप लंबे समय के बाद लाइट पेन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसे चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें –

FAQs For Light Pen Kya Hai In Hindi

लाइट पेन कौन सी डिवाइस होती है?
लाइट पेन कम्प्यूटर की इनपुट डिवाइस है।

लाइट पेन का कार्य क्या है?
लाइट पेन से कंप्यूटर स्क्रीन में किसी भी आइकन का चयन कर सकते हैं, आप टेक्स्ट को संपादित कर सकते हैं।

लाइट पेन का प्रयोग अब कम क्यों हो गया है?
लाइट पेन का पहले बहुत इस्तेमाल होता था लेकिन आज के समय में इनका इस्तेमाल काफी कम हो गया है. इसका मुख्य कारण यह है कि कंप्यूटर में काम करते हुए इसे चलाना थोड़ा मुश्किल था और टच स्क्रीन के आ जाने से भी इनका उपयोग बहुत कम हो गया है।

लाइट पेन का आविष्कार कब और किसने किया था?
लाइट पेन का प्रयोग बेन गुरली ने 1959 में किया था।

लाइट पेन के प्रकार कितने होते हैं?
लाइट पेन मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं – Corded Light Pen, Battery Light Pen, Design Light Pen, LED Light Pen।

लाइट पेन के क्या नुकसान हैं?
एलसीडी मॉनिटर के साथ लाइट पेन काम नहीं करता है। अगर आप लंबे समय के बाद लाइट पेन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसे चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

लाइट पेन का दूसरा नाम क्या है?
लाइट पेन को पॉइंटर डिवाइस भी कह सकते है।

लेख के बारे में

इस लेख के माध्यम से हमने आपको लाइट पेन क्या है (Light Pen In Hindi) के बारे में पूरी जानकारी दी है। इसमें हमने आपको लाइट पेन के प्रकार, उपयोग, फायदे और नुकसान के बारे में बताया है।

आशा करते हैं कि आपको हमारा यह लेख लाइट पेन क्या है (Light Pen Kya Hota Hai In Hindi) पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें।

Leave a Comment