छोटे लेकिन अचूक टोटके – अचूक प्राचीन टोटके (पावरफुल टोटके)

छोटे लेकिन अचूक टोटके – अगर आपको जीवन में कई बार हार का सामना करना पड़ा है, कड़ी मेहनत करने के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण आप अपना आत्मविश्वास खो रहे हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ अचूक टोटके बताने वाले है। ये अचूक टोटके आपको मनचाही सफलता दिलाएंगे और काम में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने में भी मदद करेंगे।

छोटे लेकिन अचूक टोटके – अचूक प्राचीन टोटके (पावरफुल टोटके)

घर के किसी भी काम के लिए निकलते समय पहले विपरीत दिशा में चार कदम चलें, उसके बाद काम पर जाएं, काम अवश्य सफल होगा।

किसी भी काम में सफलता के लिए घर से निकलने से पहले हाथ में रोटी लें। रास्ते में जहां भी आपको कौवे दिखाई दें, उस रोटी के टुकड़े करके वहां रख दें और आगे बढ़ जाएं। इससे सफलता मिलती है।

नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से सकारात्मकता आती है और हनुमान जी की भक्तिपूर्वक पूजा करने से बड़ी से बड़ी समस्या भी हल हो जाती है।

हनुमान जी को 5 बार चोला चढ़ाने से परेशानियों से तुरंत राहत मिलती है। इसके अलावा हर मंगलवार या शनिवार को बढ़ के पत्ते पर आटे का दीपक जलाएं और उसे हनुमानजी के मंदिर में रखें। ऐसा कम से कम 11 मंगलवार या शनिवार तक करें।

पानी वाला नारियल अपने ऊपर से 21 बार वारकर किसी मंदिर में जाकर जला दें। अगर किसी रिश्तेदार की तबीयत खराब हो जाए तो उस पर नारियल रगड़ने से तुरंत राहत मिलेगी।

शास्त्रों में पेड़, चींटियों, पक्षियों, गाय, कुत्ते, कौवे, विकलांग लोगों आदि को भोजन और पानी देना बहुत अच्छा बताया गया है। ऐसा करने से कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।

कागज के छोटे टुकड़ों पर छोटे अक्षरों में राम-राम लिखें। आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर एक-एक कागज में लपेट लें और किसी नदी या तालाब के पास जाकर इन लोइयों को मछलियों और कछुओं को खिला दें। इससे बहुत फायदा होगा।

गाय को रोटी खिलाने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

तांबे के लोटे में जल लें और उसमें थोड़ा सा लाल चंदन मिलाएं। फिर इस बर्तन को रात भर अपने सिरहाने के पास रखें। सुबह उठकर सबसे पहले उस जल को तुलसी के पौधे में चढ़ा दें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी।

शनिवार के दिन कांसे की कटोरी में सरसों का तेल और एक सिक्का डालकर उसमें अपनी परछाई देखें और तेल मांगने वाले को दे दें या शनिवार के दिन कटोरी सहित तेल लेकर किसी शनि मंदिर में रख आये। ऐसा करने से शनि दोष दूर हो जाएगा।

लगातार 43 दिनों तक प्रतिदिन राम नाम या गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से परेशानियां दूर हो जाएंगी। इस दौरान मांसाहार और शराब से दूर रहें, नहीं तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं।

अगर आप किसी के अंतिम संस्कार में गए हैं तो लौटते समय श्मशान में कुछ सिक्के फेंक दें। इसके बाद पीछे मुड़कर न देखें। इससे अचानक आई बाधा तुरंत समाप्त हो जाएगी।

अगर आप बीमारी से परेशान हैं तो महीने में एक बार पीला पेठा बहते पानी में प्रवाहित करें। इससे रोग ठीक हो जाता है।

पीपल के पेड़ के नीचे जाकर ग्यारह बार श्री राम जय राम जय जय राम का जाप करने से हर समस्या से मुक्ति मिल जाती है। ऐसा नियमित 21 दिन तक करें। ध्यान रखें कि प्रयोग बीच में न छोड़ें।

अगर आपको विदेश जाने में बाधाएं आ रही हैं तो शनिवार के दिन 12 बजे अपनी लंबाई नापें, उससे पांच गुना लंबा लाल धागा एक जटा वाले नारियल पर लपेटकर बहते जल में प्रवाहित करें, ऐसा पांच बार करने से अवश्य ही सफलता मिलेगी।

माथे पर केसर का तिलक लगाने और काले कुत्ते की सेवा करने से विदेश जाने का मौका मिलता है।

अक्सर आप किसी को कर्ज देते होंगे। लेकिन लाल किताब में बुधवार का दिन कर्ज के लिए अयोग्य माना गया है। इस दिन किसी को भी पैसा उधार न दें, यह पैसा कभी वापस नहीं आता है।

पूजा घर में दक्षिणावर्ती शंख रखें। इसे रखने से घर से दरिद्रता दूर होती है और धन में वृद्धि होती है।

अगर आप धन और समृद्धि चाहते हैं तो घर में एकाक्षी नारियल रखें। एकाक्षी नारियल के सिरे पर तीन के स्थान पर दो बिन्दु होते हैं। इसकी पूजा करने से घर में सुख-शांति और मां लक्ष्मी का वास होता है।

जो व्यक्ति अपनी थाली से गाय को रोटी खिलाता है वह सदैव सदाचारी और सुखी रहता है। गौमूत्र से भूत-प्रेत घर से दूर हो जाते हैं।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको छोटे लेकिन अचूक टोटके – अचूक प्राचीन टोटके (पावरफुल टोटके) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख छोटे लेकिन अचूक टोटके (Chote Lekin Achuk Totke) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment