पीरियड में अंडा खाना चाहिए या नहीं हिंदी में (Periods Me Anda Khana Chahiye Ya Nahi)

पीरियड में अंडा खाना चाहिए या नहीं – पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काफी दर्द होता है। कभी-कभी यह असहनीय हो जाता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को हर महीने कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं में चिड़चिड़ापन, पेट में ऐंठन, असहनीय दर्द, माइग्रेन, पीठ दर्द आदि शामिल हैं। दरअसल, पीरियड्स के दौरान ओवरी के पास से प्रोस्टाग्लैंडीन हार्मोन निकलता है, जिसके कारण ओवरी में खून की कमी हो जाती है और मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं। इससे पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन होती है।

कभी-कभी पेट में दर्द इतना असहनीय होता है कि इसे सहन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ महिलाएं पीरियड्स के दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए दवाएं खाती हैं या घरेलू तरीके अपनाती हैं। इन तरीकों से कुछ को तो राहत मिल जाती है, लेकिन कई महिलाओं का दर्द जस का तस रहता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अपने खानपान का ध्यान रखना होता है।

आज के इस लेख हम आपको पीरियड में अंडा खाना चाहिए या नहीं के बारे में जानकारी देने वाले है, साथ ही इस विषय से सम्बंधित अन्य जानकारी भी प्रदान करने वाले है, तो चलिए जानते है –

पीरियड में अंडा खाना चाहिए या नहीं इन हिंदी (Periods Me Anda Khana Chahiye Ya Nahi)

पीरियड में अंडा खाना चाहिए। अंडे में विटामिन बी6, विटामिन डी और विटामिन ई होते हैं जो पीएमएस के लक्षणों से लड़ने में मदद करते हैं। इसके साथ ही अंडे में प्रोटीन भी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन से बचने के लिए हर महिला को रोजाना अंडे का सेवन करना चाहिए।

लेकिन ध्यान रखें कि अंडा बहुत अधिक गर्मी पैदा करता है, इसलिए आप पीरियड के दौरान अंडे का सेवन कम मात्रा में करे। अगर देसी अंडा है तो आप अधिकतम 1 से 2 अंडे खा सकते हैं और फार्म के अंडे अधिकतम 3 से 4 ही काफी हैं। इससे ज्यादा अंडे न खाएं।

इनको खाने से पीरियड्स में दर्द से मिलती है राहत

पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग होने से एनीमिया हो जाता है और खून की कमी के कारण शरीर में आयरन की कमी होने लगती है। आयरन की कमी से शरीर सुस्त हो जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कोई महिला सुस्त रहती है तो उसे अधिक दर्द महसूस होता है। आहार में हरी-पत्तेदार सब्जियाँ शामिल करें, क्योंकि इनमें सबसे अधिक आयरन पाया जाता है।

जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अधिक दर्द होता है उन लोगों को दही-चावल खाना चाहिए। दही-चावल के साथ हरी सब्जियां भी खाएं। अगर कोई मासिक धर्म से कुछ दिन पहले भी दही-चावल खाना शुरू कर दे तो उसे भी मदद मिल सकती है।

केले में विटामिन बी6 और पोटैशियम बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह सूजन और पीरियड्स की ऐंठन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। अगर आप स्मूदी बना रहे हैं तो इसमें अनानास व कीवी भी मिला सकते हैं। दरअसल, अनानास फल में ब्रोमेलैन एंजाइम होता है जो सूजन से लड़ता है।

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि कैल्शियम न केवल मासिक धर्म की ऐंठन को कम करने में मदद करता है, बल्कि यह मूड और थकान जैसे अन्य पीएमएस लक्षणों को भी कम कर सकता है। कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों के लिए दूध, पनीर और दही आदि को आहार में शामिल करें।

डार्क चॉकलेट में मैग्नीशियम और फाइबर होता है। यह पीएमएस से लड़ने और दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। पीरियड के दर्द को कम करने के लिए ऐसी चॉकलेट का चुनाव करें, जिसमें 85% या अधिक कोको हो।

FAQs

क्या हम पीरियड्स में अंडे खा सकते हैं?
हां, हम पीरियड्स में अंडे खा सकते हैं, लेकिन सिमित मात्रा में – एक से दो।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको पीरियड में अंडा खाना चाहिए या नहीं के बारे में जानकारी दी है। साथ ही इस विषय से सम्बंधित अन्य जानकारी भी प्रदान की है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख पीरियड में अंडा खाना चाहिए या नहीं अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करे।

Leave a Comment