क्या जीवन में शादी करना जरूरी है, मर्द शादी क्यों करते हैं – (Is It Necessary To Get Married In Life)

क्या जीवन में शादी करना जरूरी है – क्या शादी करना जरूरी है? ये सवाल आमतौर पर हर किसी के मन में कभी न कभी आता है। शादी का ख्याल मन में कई किंतु-परंतु को जन्म देता है।

विवाह एक सामाजिक व्यवस्था है, जिसमें दो लोग जीवन भर साथ रहने और परिवार शुरू करने का निर्णय लेते हैं। शादी में दो लोग एक-दूसरे के साथ बंधन में बंधते हैं। इस वादे के साथ कि हर दुख-सुख में साथ खड़े रहेंगे, एक-दूसरे की कमियां दूर करेंगे। एक ऐसा परिवार बनाएंगे जो समाज को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

लेकिन क्या जीवन में शादी करना जरूरी है? आज हम आपके इस सवाल का जवाब लेकर आये है। आज के इस लेख में आप जानेगे की शादी करना जरूरी है या नहीं। तो आइये जानते है –

क्या जीवन में शादी करना जरूरी है (Kya Jivan Me Shadhi Karna Jaruri Hai)

नहीं, जीवन में शादी करना जरूरी नहीं है। यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है। अगर आपको लगता है की आप बिना शादी किये ज्यादा खुश रह सकते है तो इसके लिए शादी करना जरूरी नहीं है।

आपके लिए शादी करने और परिवार शुरू करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है खुश रहना। अगर आपको लगता है कि आप किसी से शादी करके खुश रह सकते हैं तो जरूर शादी करें। लेकिन अगर आपको लगता है कि आप अकेले ज्यादा खुश रह सकते हैं तो आप बिना शादी के भी जिंदगी जी सकते हैं।

वैसे देखा जाए तो आजकल के युवा शादी में विश्वास नहीं रखते। खासकर वे लोग जो अधिक पढ़े-लिखे हैं। इसका मुख्य कारण हमारे आस-पास बिगड़ते रिश्ते, महंगाई और अपना आराम खोने का डर है। आज के समय में लोग बुढ़ापे में अकेले रहने की कल की चिंता के कारण आज की आजादी से बिल्कुल भी समझौता नहीं करना चाहते हैं।

मर्द शादी क्यों करता है / मर्द शादी क्यों करते हैं (Mard Shadhi Kyo Karte Hain)

शादी करने के पीछे कोई भी वजह हो सकती है। किसी का कोई सपना हो सकता है, किसी पर परिवार का दबाव हो सकता है। कोई अपनी शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए ऐसा कर सकता है, लेकिन हर लड़के के शादी करने के पीछे कुछ सामान्य कारण होते हैं। जैसे –

हम सभी जिस समाज में रहते हैं वहां कुछ नियम बनाए गए हैं जिनमें से शादी भी एक है। ऐसे में आपका मन हो या न हो, समाज की उम्मीदों को पूरा करने के लिए आपको शादी करनी ही पड़ती है।

ये वजह थोड़ी हैरान करने वाली है लेकिन सच भी है। लड़कों के शादी करने के पीछे यह भी एक कारण है, खासकर उन लड़कों के लिए जो अपने परिवार से दूर रहते हैं और उन्हें घर का सारा काम खुद ही करना पड़ता है। ऐसे में वे शादी को ही सबसे अच्छा विकल्प मानते हैं।

कई बार लड़के खूबसूरत पार्टनर के लिए भी शादी करते हैं। यह थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है कि बाहर से सख्त दिखने वाले पुरुषों को भी किसी ऐसे साथी की जरूरत होती है जो जीवन भर उनके साथ चल सके।

पुरुषों के शादी करने के पीछे प्यार एक बड़ा कारण है। आज के समय में लगभग सभी लड़के गर्लफ्रेंड बनाते हैं और जिस लड़की से प्यार करते हैं उसके साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहते हैं और उसका प्यार पाना चाहते हैं, इसलिए भी लड़के शादी करते हैं।

हालाँकि, कई बार लड़के परिवार के दबाव में भी शादी कर लेते हैं। जब लड़के पढ़ाई पूरी करके नौकरी करके अपनी लाइफ में सेटल हो जाते हैं तो उनके परिवार वाले उन पर अपने परिवार को आगे बढ़ाने का दबाव बनाने लगते हैं। जिसके कारण न चाहते हुए भी लड़कों को शादी करनी पड़ती है।

इस बात को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता कि शादी करने का एक कारण पुरुषों की शारीरिक जरूरतें भी हैं। ज्यादातर लड़के इसी जरूरत को पूरा करने के लिए शादी करते हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादीशुदा पुरुष सिंगल पुरुषों की तुलना में ज्यादा कमाते हैं और ज्यादा बचत भी करते हैं।

कई बार माता-पिता अपने बेटों को जिम्मेदार बनाने के लिए उनकी शादी भी करा देते हैं। दरअसल, शादी के बाद लड़के ज्यादा जिम्मेदार हो जाते हैं। उनका बचपन कम हो जाता है और वे काफी परिपक्व दिखने लगते हैं। वे अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक हो जाते हैं और रिश्तों की चिंता करने लगते हैं। हालाँकि, इसके अलावा और भी कई कारण हैं जिनकी वजह से पुरुष शादी कर लेते हैं।

FAQS

क्या हम बिना शादी के रह सकते हैं?
हाँ, हम बिना शादी के रह सकते हैं।

विवाह करना क्यों आवश्यक है?
विवाह करना आवश्यक नहीं, यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको क्या जीवन में शादी करना जरूरी है, मर्द शादी क्यों करते हैं के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख क्या जीवन में शादी करना जरूरी है अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment