नारियल तेल और करी पत्ते सफेद बालों के लिए, नारियल तेल और नींबू सफेद बालों के लिए

नारियल तेल और करी पत्ते सफेद बालों के लिए – पहले के समय में सफेद बालों को बुढ़ापे की शुरुआत माना जाता था, लेकिन आज बदलती जीवनशैली, काम का तनाव, सही खान-पान की कमी के कारण कम उम्र में ही बाल सफेद हो जाते हैं। आजकल यह इतना आम हो गया है कि लोग इस समस्या को हल्के में लेने लगे हैं। यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं किया जाए तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

वैसे देखा जाए तो नारियल का तेल कई मायनों में फायदेमंद साबित होता है। यह सिर की त्वचा के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। इससे सफेद बालों की समस्या भी दूर हो सकती है, लेकिन सिर्फ नारियल तेल लगाने से बाल सफेद नहीं होते, बल्कि इसमें कुछ न कुछ मिलाना पड़ता है।

करी पत्ते और नारियल तेल का कॉम्बिनेशन बालों के लिए हमेशा से खास माना गया है। नारियल का तेल बालों की ग्रोथ और डैंड्रफ की समस्या में कारगर है। इसलिए करी पत्ता बालों को काला करने में सहायक होता है। ये दोनों चीजें मिलकर बालों की कई अन्य समस्याओं को कम करने में सहायक हैं। इसके लिए आपको बस यह खास तेल तैयार करना होगा और इसे अपने बालों में इस्तेमाल करना होगा। तो आइये जानते है –

नारियल तेल और करी पत्ते सफेद बालों के लिए (Nariyal Tel Aur Kari Patte Safed Baalo Ke Liye)

बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए प्राकृतिक सामग्रियों से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इसलिए नारियल तेल और करी पत्ते का मिश्रण लगाने से बेहतर लाभ मिल सकता है। करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन से भरपूर होता है। जो बालों की सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं।

विधि -1) इसके लिए 2 चम्मच नारियल का तेल लें और इसमें 12-15 करी पत्ते डालकर गर्म कर लें। फिर इसे बालों पर अच्छी तरह से लगाकर मसाज करें और 1-2 घंटे बाद शैंपू से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे।

विधि – 2) इस तेल को बनाने के लिए ताजा करी पत्ता लें। अब इसे नारियल के तेल में पकाएं। ऊपर से दो लौंग डालें और फिर इस तेल को गर्म कर लें। अब इस तेल को ठंडा होने दें और अपनी बोतल में रख लें। अब आप इस तेल का इस्तेमाल समय-समय पर कर सकते हैं। इससे आपके बालों को कई फायदे मिलेंगे।

नारियल तेल और नींबू सफेद बालों के लिए (Nariyal Tel Aur Nimbu Safed Baalo Ke Liye)

नारियल तेल और नींबू के रस का यह नुस्खा सफेद बालों के लिए रामबाण साबित हो सकता है। इन दोनों को एक साथ मिलाकर लगाने से बालों की कई समस्याओं से राहत मिलती है।

इसके लिए 4 चम्मच नारियल के तेल में 4 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को बालों की जड़ों तक लगाएं। इसे करीब 45 मिनट से एक घंटे तक सिर पर लगा रहने दें और फिर धो लें। आपको अपने बालों में चमक नजर आएगी। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, इससे बालों में चमक आती है और बाल मजबूत बनते हैं।

नारियल तेल और करी पत्ते के फायदे (Benefits Of Coconut Oil And Curry  Leaves In Hindi)

प्रदूषण, गर्मी और कैमिकल्स बालों को तेजी से नुकसान पहुंचाते हैं। करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट और एल्केलॉइड्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो क्षतिग्रस्त बालों की मरम्मत करते हैं। ऐसे में इस तेल का इस्तेमाल करके आप अपने क्षतिग्रस्त बालों में जान डाल सकते हैं और उन्हें स्वस्थ बना सकते हैं।

करी पत्ते में प्राकृतिक तत्व होते हैं जो आपके बालों की चमक बनाए रखते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण रूखेबालों का इलाज करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इस तेल को रूखे और घुंघराले बालों पर लगाने से बालों में चमक आती है और बाल अंदर से मॉइस्चराइज होते हैं।

करी पत्ते में एक ऐसा तेल होता है जो स्कैल्प के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जादुई रूप से काम करता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह तेल सभी मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर सिर की त्वचा को अंदर से पोषण देता है। इससे न सिर्फ बाल स्वस्थ रहते हैं बल्कि स्कैल्प इंफेक्शन की समस्या से भी बचाव होता है।

करी पत्ते आवश्यक पोषक तत्वों, विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो खोपड़ी को पोषण देने, बालों के रोम को मजबूत करने और बालों के झड़ने को रोकने में मदद करते हैं। साथ ही इसके कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व आपके बालों को जरूरी पोषण भी प्रदान करते हैं।

करी पत्ता आपके बालों को काला करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह रक्त परिसंचरण में सुधार करता है जिससे बालों को प्राकृतिक पोषक तत्व मिलते हैं और बाल स्वस्थ रहते हैं।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको नारियल तेल और करी पत्ते सफेद बालों के लिए, नारियल तेल और नींबू सफेद बालों के लिए के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख नारियल तेल और करी पत्ते सफेद बालों के लिए (Nariyal Tel Aur Kari Patte Safed Baalo Ke Liye) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment