गूगल मैप क्या है? कैसे करते है इसका इस्तेमाल – What Is Google Map In Hindi

What Is Google Map In Hindi: एक समय ऐसा भी हुआ करता था जब कोई व्यक्ति बिना किसी व्यक्ति की मदद के किसी अनजान शहर में नहीं जा सकता था, उसे रास्ता खोजने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

लेकिन आज उन्नत तकनीक के कारण कोई भी व्यक्ति गूगल मैप की मदद से किसी भी शहर में आ-जा सकता है, सभी रास्ते खोज सकता है, कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकता है। इसके अलावा कई तरह की जानकारी गूगल मैप की सहायता से पता की सकती है।

आपने कभी न कभी गूगल मैप का इस्तेमाल किया होगा। गूगल मैप के इतना लोकप्रिय हो जाने के बाद भी बहुत से लोग गूगल मैप का इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं। इन्ही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आज का यह लेख गूगल मैप क्या है लिखा गे है।

इस लेख में हम आपको गूगल मैप क्या है? गूगल मैप का उपयोग कैसे करें? गूगल मैप की विशेषताएं क्या हैं? गूगल मैप के के फायदे क्या हैं? के बारे में आज आपको जानकारी देने वाले है।

इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। तो आइये शुरू करते है और जानते है की गूगल मैप क्या होता है (Google Map Kya Hota In Hindi) –

गूगल मैप क्या है? (Google Map Kya Hai In Hindi)

गूगल मैप एक वेब मैपिंग सर्विस एप्लीकेशन है। जिसे गूगल ने 8 फरवरी, 2005 को लॉन्च किया था। जिसकी मदद से आप पूरी दुनिया का नक्शा (मानचित्र) देख सकते हैं। गूगल मैप में आप दुनिया भर की सभी सड़कों, शहरों और गांवों की लोकेशन देख सकते हैं।

इसके अलावा गूगल मैप कहीं आने-जाने के लिए डायरेक्शन भी देता है, ताकि आप जहां जाना चाहते हैं वहां बिना किसी रुकावट के पहुंच सकें।

मान लीजिये अगर आपको किसी अनजान शहर में किसी जगह जाना है लेकिन आपको वहां का रास्ता नहीं पता है तो गूगल मैप की मदद से आप उस जगह तक जाने का रास्ता देख सकते हैं साथ ही गूगल मैप आपको बताता है कि आपको कितना समय वहां पहुंचने में लगेगा। कितनी दूरी है और रास्ते में कितना ट्रैफिक है, इस बारे में भी गूगल मैप सारी जानकारी बता देता है।

इसके अलावा अगर आपको कभी किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जाना हो और आप रेस्टोरेंट के बारे में देखना चाहते हैं तो गूगल मैप आपको रेस्टोरेंट के बारे में भी जानकारी देता है। कुल मिलाकर गूगल मैप, गूगल की एक बहुत ही अच्छी सुविधा है।

गूगल मैप का इतिहास क्या है? (History Of Google Map In Hindi)

गूगल मैप की शुरुआत साल 2004 में हुई जब दो भाइयों लार्स और जेन्स ने सिडनी की एक कंपनी व्हेयर 2 टेक्नोलॉजीज में सी++ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में वेब मैपिंग सर्विस बनाई। इसे सबसे पहले यूजर के लिए अलग से डाउनलोड करने के लिए बनाया गया था।

लेकिन बाद में कंपनी ने वितरण का तरीका बदल दिया और अपने विचार को गूगल मैनेजमेंट के सामने रखा और अक्टूबर 2004 में इसे गूगल में अधिग्रहित कर लिया और इसे वेब एप्लिकेशन गूगल मैप में परिवर्तित कर दिया।

गूगल ने इसमें आवश्यक सुधार किये और 8 फरवरी, 2005 को इसे गूगल मैप के रूप में लॉन्च किया। आज के समय में गूगल मैप एक लोकप्रिय मैपिंग एप्लिकेशन है, जिसका उपयोग दुनिया भर के लोग सही गंतव्य तक पहुंचने के लिए करते हैं।

गूगल मैप का उपयोग कैसे करें? (How To Use Google Map In Hindi)

गूगल मैप का इस्तेमाल करने के लिए आपके मोबाइल में गूगल मैप का होना जरूरी है। वैसे तो गूगल मैप आज सभी एंड्राइड स्मार्टफोन में पहले से ही इनस्टॉल होता है, अगर आपके डिवाइस में गूगल मैप इनस्टॉल नहीं है तो आप इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

गूगल मैप को अपने डिवाइस में डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा और फिर गूगल मैप टाइप करके सर्च करना होगा।

इसके बाद आपके सामने गूगल मैप का ऑफिसियल एप्लीकेशन आ जाएगा, आपको इसे पहले डाउनलोड करना है और फिर इंस्टॉल करना है।

इंस्टॉल करने के बाद आपको गूगल मैप में जीमेल आईडी से लॉगइन करना होगा। ऐसा करने से गूगल मैप काम करने के लिए तैयार हो जाएगा। गूगल मैप सैटेलाइट की मदद से पूरी दुनिया का नक्शा दिखता है।

आप सर्च बार में किसी भी लोकेशन को सर्च करें, यह आपको उस जगह की सारी जानकारी दिखाएगा। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हम गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। गूगल मैप का इस्तेमाल अब आप हिंदी भाषा में भी किया जा सकता हैं।

गूगल मैप में क्या कौन- कौन से विकल्प होते हैं?

गूगल मैप में आपको कुछ ऐसे विकल्प मिलेंगे जो आपकी मदद के लिए बनाए गए हैं जैसे –

मैप (Map)

गूगल मैप का यह विकल्प आपको सभी हाईवे की जानकारी देता है, गूगल मैप आपको छोटी गलियों से लेकर बड़े हाईवे तक हर चीज के बारे में बताएगा।

सैटेलाइट (Satellite)

यह आपको सैटेलाइट व्यू प्रदान करता है जिसमें आपको घर, गांव और शहर आदि सभी दिखाई देंगे।

ट्रैफिक (Traffic)

इस विकल्प को चुनने के बाद आपको उस जगह की लोकेशन डालनी होगी जहां आप जाना चाहते हैं, गूगल मैप आपको लाइव ट्रैफिक की स्थिति बता देगा।

भू-भाग (Terrain)

इससे आपको किसी स्थान के भौगोलिक विस्तार का पता चलेगा कि वह क्षेत्र प्लेन है या पहाड़ियाँ हैं।

गूगल मैप में रास्ता कैसे देखते है? (How To See Route In Google Map In Hindi)

बहुत से लोगों को गूगल मैप का सही तरीके से उपयोग करना नहीं आता है और उन्हें अपना रास्ता खोजने में समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन गूगल मैप के जरिए किसी भी रास्ते का पता लगाना बेहद आसान है। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से गूगल मैप में अपना रास्ता खोज सकते हैं –

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल मैप को ओपन करें।
  • सबसे ऊपर सर्च बार में आप जिस जगह जाना चाहते हैं उसे सर्च करें, जैसे अगर आप अपने शहर के किसी मार्केट में जाना चाहते हैं तो उस मार्केट का नाम सर्च करें।
  • सर्च करने के बाद आपके सामने नेविगेशन आ जाएगा, जहां आपको महत्वपूर्ण चीजें जैसे दूरी, वहां पहुंचने में लगने वाला समय आदि बताया जाएगा।
  • अब आप दिशा वाले विकल्प पर क्लिक करें, जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं गूगल मैप आपको मार्केट जाने का पूरा रास्ता बता देता है।
  • अंत में आप स्टार्ट पर क्लिक करें और फिर मैप के हिसाब से चलते जाएं। जैसे-जैसे आप नक्शे पर आगे बढ़ेंगे, दूरी भी कम होती जाएगी।
  • लेकिन एक बात पर ध्यान दें, अपने मोबाइल में लोकेशन ऑन रखें, तभी गूगल मैप हर जगह तक तक पहुंच पाएगा।
  • तो इस तरह आप गूगल मैप की मदद से किसी भी जगह का रास्ता आसानी से पता कर सकते हैं।

गूगल मैप को हिंदी में कैसे चलाते है?

वैसे तो ज्यादातर स्मार्टफोन में गूगल मैप बाय डिफॉल्ट अंग्रेजी भाषा में सेट होता है, लेकिन आप चाहें तो गूगल मैप की भाषा बदल सकते हैं। गूगल मैप हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल जैसी कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। गूगल मैप को आप अपनी समझ के अनुसार किसी भी भाषा में सेट कर सकते हैं।

यहाँ पर हमने आपको बताया है की गूगल मैप को हिंदी मेंकैसे चलाते है। आप उपरोक्त प्रक्रिया अपनाकर गूगल मैप को अपनी स्थानीय भाषा में चला सकते है।

  • सबसे पहले गूगल मैप ओपन करें।
  • इसके बाद दायीं तरफ बने प्रोफाइल वाले आइकन पर क्लिक करें।
  • अब सेटिंग पर आपको क्लिक करना है।
  • ऐप लैंग्वेज वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां से भाषा हिंदी चुनें।
  • आखिरी में ओके बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आप गूगल मैप को हिंदी भाषा में सेट कर सकते हैं।

गूगल मैप की विशेषताएं (Features Of Google Map In Hindi)

गूगल मैप की कुछ मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं –

  • आप गूगल मैप में मैप के एक सेक्शन को डाउनलोड कर सकते हैं और मैप का ऑफ़लाइन उपयोग भी कर सकते हैं। इंटरनेट से कनेक्ट होते ही डाउनलोड किया गया मैप अपडेट हो जाता है।
  • आप गूगल मैप में अपना पता सेट कर सकते हैं, इससे आपको यह फायदा होगा कि जब आप कहीं से जा रहे होंगे तो रास्ते में आने वाले ट्रैफिक की जानकारी आपको मिलती रहेगी।
  • गूगल मैप में बस और ट्रेन की टाइमिंग चेक करने की भी सुविधा है। अगर आप कहीं जा रहे हैं तो आप अपनी बस या ट्रेन का सही समय पता करने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • गूगल मैप के जरिए आप अपनी लोकेशन अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं ताकि उन्हें आप तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।
  • गूगल मैप की मदद से आप अपने आसपास के किसी भी रेस्टोरेंट, मॉल, पेट्रोल पंप आदि को गूगल मैप पर सर्च कर सकते हैं।
  • अगर आप एक दिन के लिए कहीं गए हैं और आपको उस जगह का नाम याद नहीं है तो आप गूगल मैप से चेक कर सकते हैं, क्योंकि आपकी सारी ट्रैवल हिस्ट्री मैप में सेव होती है।
  • आप अपने स्थानीय व्यवसाय को गूगल मैप पर सूचीबद्ध करवा सकते हैं और अधिक ग्राहक प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको अच्छे रिव्यू और रेटिंग मिलेगी तो आपके व्यवसाय की लोकप्रियता आपके स्थानीय क्षेत्र में भी बढ़ेगी।
  • आप गूगल मैप में लोकल गाइड बनकर पैसे भी कमा सकते हैं।

गूगल मैप के फायदे (Advantages Of Google Map In Hindi)

अब बात करते हैं गूगल मैप के फायदों के बारे में जो नीचे दिए गए हैं –

  • गूगल मैप से हम किसी भी जगह के बारे में आसानी से जान सकते है।
  • गूगल मैप की मदद से आप बिना किसी व्यक्ति की मदद के किसी भी जगह जा सकते हैं यानी रास्ता ढूंढ सकते हैं।
  • यह हमें किसी स्थान की दूरी मापने में भी मदद करता है।
  • गूगल मैप आपको ट्रैफ़िक देखने में भी मदद करता है और कम ट्रैफ़िक क्षेत्र का रास्ता भी बताता है जिससे आप कम समय में अपने गंतव्य तक पहुँच सकें।
  • आप गूगल मैप की मदद से यह भी पता लगा सकते हैं कि किसी लोकेशन पर पहुंचने में कितना समय लगेगा।

यह भी पढ़ें –

FAQs

गूगल मैप को किसने बनाया था?
गूगल मैप को वर्ष 2004 में डेनमार्क के दो भाइयों लार्स और जेन्स ने बनाया था। जिसे बाद में गूगल द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया था।

गूगल मैप का उद्देश्य बताइये?
गूगल मैप का मकसद किसी भी लोकेशन की सही जानकारी देना और कम समय में लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाना है।

गूगल मैप को हिंदी में क्या कहते हैं?
गूगल मैप को हिंदी में गूगल मानचित्र कहते है।

मैप को हिंदी में क्या कहते हैं?
मैप को हिंदी में मानचित्र कहते है।

लेख के बारे में

आज आपको गूगल मैप क्या है? (Google Map Kya Hai In Hindi) के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की गयी है। उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया पर भी शेयर करें।

Leave a Comment