लौकी को इंग्लिश में क्या कहते हैं, घीया को इंग्लिश में क्या कहते हैं – Loki Ko English Mein Kya Kahate Hain 

Lauki Ko English Mein Kya Kahate Hain: सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। खासतौर पर हरी सब्जियां, क्योंकि इनमें ढेर सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इस लेख में हम ऐसी ही एक फायदेमंद सब्जी के बारे में बात करने जा रहे है, जिसका नाम है लौकी। लौकी का पौधा बेल के रूप में होता है, लौकी का छिलका हल्का हरा तथा अंदर का भाग सफेद रंग का होता है। लौकी मुख्य रूप से दो आकार में पाई जाती है – गोल लौकी और लंबी बेलनाकार लौकी। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि लौकी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं, लौकी को इंग्लिश में क्या कहते हैं (Loki Ko English Mein Kya Kahate Hain) –

लौकी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं (Lauki Ki Sabji Ko English Mein Kya Kahate Hain)

लौकी को अंग्रेजी में बॉटल गॉर्ड (Bottle Gourd) और कैलबेश (Calabash) हैं। और इसका वैज्ञानिक नाम लगेनेरिया सिसेरिया (Lagenaria Siceraria) है। लौकी को हिंदी में कई जगह दूधी भी कहा जाता है।

घीया को इंग्लिश में क्या कहते हैं बताइये (Ghiya Ko English Mein Kya Kahate Hain)

लौकी को ही घीया कहा जाता है। घीया और लौकी दोनों एक है, इसलिए घीया को बॉटल गॉर्ड (Bottle Gourd) और कैलबेश कहा जायेगा।

लौकी में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Lauki Mein Paye Jaane Wale Poshak Tatv)

लौकी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है और लौकी में विटामिन, प्रोटीन और लवण पाए जाते हैं। लौकी बहुत ही सेहतमंद होती है। ऊपर बताए गए तत्वों के अलावा इसमें विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जिंक भी भरपूर मात्रा में होता है।

लौकी के फायदे (Lauki Ke Fayde In Hindi)

लौकी का प्रयोग कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निवारण में भी किया जाता है जैसे –

आयरन, विटामिन और पोटैशियम लौकी में भरपूर मात्रा में पाए जाते है। लौकी का जूस रोजाना पीने से वजन कम करने में सहायता मिलती है।

आजकल के प्रदूषित वातावरण और गलत खान-पान के कारण बालों का समय से पहले सफेद होना एक आम समस्या बन गई है। अगर आप रोजाना एक गिलास लौकी के जूस का सेवन करते हैं, तो यह बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने में आपकी मदद कर सकता है।

अगर आप हफ्ते में दो या तीन बार लौकी के जूस का सेवन करते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा।

इस तनाव भरी जिंदगी में नींद पूरी न होना भी एक समस्या बन गई है, इसलिए अच्छी नींद के लिए लौकी के जूस का सेवन करें।

वैसे तो लौकी की सब्जी बहुत कम लोगों को पसंद होती है लेकिन लौकी से बनी कुछ डिशेज ऐसी होती हैं जिन्हें खाकर मुंह में पानी आ जाता है जैसे लौकी की यखनी, लौकी का हलवा, लौकी के कोफ्ते, लौकी थेपला, लौकी का रायता।

अगर आपको एसिडिटी की समस्या रहती है तो लौकी का सेवन लाभदायक होता है। लौकी पेट की समस्याओं से राहत दिला सकती है।

अगर आप बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या से परेशान हैं तो लौकी का सेवन फायदेमंद होता है। लौकी के पत्तों का रस सिर पर लगाने से गंजेपन से छुटकारा मिलता है।

के बदलाव से बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है। लौकी का चूर्ण सूंघने से कफ निकल जाता है।

अगर किसी के दांत में कीड़ा या कैविटी है तो लौकी की जड़ के चूर्ण से मंजन करें। इससे दांत का दर्द कम होता है और कैविटी से राहत मिल सकती है।

लौकी के नुकसान (Lauki Ke Nuksan In Hindi)

वैसे तो लौकी का जूस सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. लेकिन जब आप लौकी का जूस ज्यादा पीते हैं तो उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा जूस बनाते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें, नहीं तो बैक्टीरियल इंफेक्शन होने की आशंका हो सकती है.

अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो लौकी का जूस कम मात्रा में पिएं। लौकी के जूस का सेवन असामान्य रूप से रक्तचाप को कम कर सकता है। रक्तचाप में अचानक गिरावट से चक्कर आना, बेहोशी, धुंधली दृष्टि हो सकती है।

मधुमेह के रोगियों को लौकी का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। लौकी का जूस अचानक से शुगर लेवल को कम कर सकता है। कुछ मामलों में बेहोशी और हाइपोग्लाइसीमिया का भी खतरा होता है।

लौकी में पाया जाने वाला विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ सकता है।

FAQs For Lauki In English

लौकी को अंग्रेजी में क्या बोलते हैं?
लौकी को अंग्रेजी में बॉटल गॉर्ड (Bottle Gourd) और कैलबेश (Calabash) बोलते हैं।

घीया को अंग्रेजी में क्या बोलते हैं?
घीया को अंग्रेजी में बॉटल गॉर्ड (Bottle Gourd) और कैलबेश (Calabash) बोलते हैं।

लौकी को हिंदी में क्या कहते हैं?
लौकी को हिंदी में लौकी, घिया कहते हैं।

लौकी को तमिल में क्या कहते हैं?
लौकी को तमिल में சுரைக்காய் (Curaikkay) कहते हैं।

लौकी को तेलुगु में क्या कहते हैं?
लौकी को तेलुगु में సీసా పొట్లకాయ (Sisa Potlakaya) कहा जाता हैं।

लौकी को मराठी में क्या कहते हैं?
लौकी को मराठी में दुधीभोपळा (Dudhibhopala) कहते हैं।

लौकी को उर्दू में क्या कहा जाता हैं?
लौकी को उर्दू में لکی, لوکی بوتل कहा जाता हैं।

लौकी को गुजराती में क्या कहा जाता हैं?
गुजराती में लौकी को બૉટલ ગૉર્ડ, લૌકી (Bottle gourd) कहा जाता हैं।

लौकी को बंगाली में क्या कहते हैं?
बंगाली में लौकी को বোতল করলা (Botala Karala) कहा जाता हैं।

लौकी को संस्कृत में क्या कहते हैं?
लौकी को संस्कृत में कुष्माण्ड:, अलाबु: कहते हैं।

लेख के बारे में

आज इस लेख के माध्यम से हमने लौकी को इंग्लिश में क्या कहते हैं, घीया को इंग्लिश में क्या कहते हैं के बारे में जानकारी मुहैया कराई है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख पांच फलों के नाम लौकी का इंग्लिश नाम क्या है अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करे।

Leave a Comment