पूजा सफल होने के संकेत – भगवान साथ होने के संकेत (कैसे पता करे भगवान हमारे साथ है या नहीं)

पूजा सफल होने के संकेत – अगर कोई इंसान सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है तो भगवान उसकी प्रार्थना जरूर सुनते हैं। भगवान को प्रसन्न करने के कई तरीके हैं, विभिन्न तरीकों और विधियों से भगवान को प्रसन्न करना संभव है। भगवान को प्रसन्न करने का सबसे प्रचलित तरीका भगवान की भक्ति है।

लेकिन क्या आप जानते है पूजा सफल होने के संकेत क्या है, भगवान साथ होने के संकेत क्या है, अगर नहीं तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े, क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको पूजा सफल होने के संकेत और भगवान साथ होने के संकेत के बारे में जानकारी देने वाले है, तो आइये जानते है –

पूजा सफल होने के संकेत क्या है (Puja Safal Hone Ke Sanket)

भगवान दिखाई तो नहीं देते लेकिन वह किसी न किसी रूप में हमारे साथ जरूर रहते हैं. और कुछ खास संकेतों की मदद से हमें अपनी प्रसन्नता और क्रोध के बारे में बताते हैं। जब हम भगवान की पूजा करते हैं तो कुछ सकारात्मक शक्तियां भी हमसे जुड़ जाती हैं जो हमारे चारों ओर एक घेरा बना देती हैं।

कहीं न कहीं जब इन ऊर्जाओं के साथ हमारा रिश्ता मजबूत हो जाता है तो हमारा सीधा जुड़ाव परमात्मा से हो जाता है। जो हमें कुछ संकेतों के जरिए बताते हैं कि उन्होंने हमारी प्रार्थना स्वीकार कर ली है। तो आइए जानते हैं पूजा सफल होने के संकेत –

1) चाहे मंदिर हो या घर में की जाने वाली पूजा…हम दीपक या दीया जरूर जलाते हैं। यदि आपके द्वारा जलाए गए दीपक की लौ बहुत ऊंची (ऊपर) हो जाए तो समझ लीजिए कि आपने अपनी श्रद्धा और भक्ति से भगवान को प्रसन्न कर लिया है। वह आपकी चिंताएं अवश्य दूर कर देंगे।

2) पूजा के दौरान अगर अगरबत्ती से निकलने वाला धुआं सीधे भगवान की ओर जाए और उससे ॐ की आकृति बनती हुई दिखाई दे तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है।

3) कई बार ऐसा होता है जब धूप या अगरबत्ती जलाने से पहले ही हमें सुगंध या खुशबू का एहसास होने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो समझ लीजिए कि भगवान की कृपा आप पर है।

4) घर में पूजा-पाठ के दौरान अगर आपके घर कोई मेहमान या व्यक्ति आए जो आपके लिए कोई शुभ समाचार, उपहार या धन लेकर आया हो तो यह भी एक शुभ संकेत ही कहा जाएगा। इसका मतलब यह है कि आपके ऊपर आपके इष्ट देवता का विशेष आशीर्वाद है।

5) भगवान हमें अपने वास्तविक रूप में दिखाई नहीं देते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें भगवान के तुल्य माना जाता है, इनमें माता-पिता, गुरु या ब्राह्मण है। इनमें से कोई भी व्यक्ति पूजा के दौरान आपके घर में प्रवेश करता है तो यह बहुत शुभ माना जाता है। आपको उन्हें घर से खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए।

6) पूजा के दौरान अगर भगवान की मूर्ति या प्रतिमा से कोई फूल या माला आपके पास गिरकर आ जाए तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। इससे पता चलता है कि भगवान की कृपा आप पर बनी हुई है और आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है।

7) यदि पूजा के समय आपके घर के बाहर सफेद गाय आ जाए। तो समझ लीजिए कि आपकी पूजा सफल हो गई है। इससे भगवान की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी। यदि आपके दरवाजे पर सफेद गाय आ गई है तो उसे रोटी अवश्य खिलाएं।

भगवान साथ होने के संकेत / कैसे पता करे भगवान हमारे साथ है या नहीं

अगर मन में भविष्य में होने वाली घटनाओं को लेकर कोई आभास हो तो माना जाता है कि भगवान का आशीर्वाद आपके साथ है।

जिन लोगों पर भगवान की कृपा होती है, चाहे वे अमीर हों या फिर गरीब, उन्हें हर जगह सम्मान प्राप्त होता है।

यदि आपको अपनी मेहनत से किये गये किसी कार्य में सफलता मिलती है तो इसे ईश्वर की कृपा ही समझना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि भगवान उन लोगों से प्रसन्न होते हैं जो हमेशा सादा जीवन जीते हैं और दिखावे से दूर रहते हैं।

जो लोग सच्चे दिल के होते हैं और जाने-अनजाने में किसी का अपमान नहीं करते, उन पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है।

भगवान ऐसे लोगों पर कृपा बरसाते हैं जिनका जीवन परोपकार में व्यतीत होता है। मधुर स्वभाव और विनम्र लोगों का साथ भगवान कभी नहीं छोड़ते।

अगर सपने में लगातार किसी मंदिर या भगवान की तस्वीर दिखाई दे तो यह माना जाता है कि आप पर भगवान की कृपा बनी हुई है। यदि किसी महत्वपूर्ण कार्य में गलत निर्णय लेने से पहले आपके मन में कोई संदेह आता है और आपको निर्णय लेने से रोकता है, तो समझ लें कि भगवान आपके साथ हैं।

जो व्यक्ति अपने दैनिक कार्यों से बचे हुए समय को ईश्वर की भक्ति, पूजा और नाम जप में व्यतीत करता है और ईश्वर को सत्य मानकर उसका अनुभव कर पाता है। वास्तव में, उस व्यक्ति के चारों ओर दैवीय शक्तियों का एक पवित्र घेरा होता है, जिसके कारण उसे ईश्वर की अनुभूति होती रहती है।

कुछ लोगों को अपने आसपास हमेशा एक खास तरह की खुशबू महसूस होती है। किसी को हमेशा हवा में सुगंधित फूल, अगरबत्ती, धूप या कपूर जैसी पवित्र खुशबू तैरती महसूस होती है, तो यह उसके आसपास ईश्वर की उपस्थिति व देवी-देवताओं के आशीर्वाद का संकेत है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको कैसे पता करे भगवान हमारे साथ है या नही के बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा इस विषय से सम्बंधित अधिक जानकारी भी उपलब्ध कराई है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख पूजा सफल होने के संकेत – भगवान साथ होने के संकेत अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करे।

Leave a Comment