महात्मा गांधी की बेटी का नाम क्या है, महात्मा गांधी के बच्चे का नाम और गांधी जी की पत्नी का नाम क्या था

महात्मा गांधी की बेटी का नाम क्या है – 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गांधी जी का जन्म हुआ था। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए गांधी जी ने पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोया। उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में लगा दिया। देश के प्रति उनकी निष्ठा और योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। गांधी जयंती के अवसर पर किए गए उनके कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया जाता है। तो आइए जानते हैं महात्मा गांधी की बेटी का नाम, महात्मा गांधी के बच्चे का नाम और गांधी जी की पत्नी का नाम –

गांधी जी की पत्नी का नाम क्या था हिंदी में (Mahatma Gandhi Ji Ki Patni Ka Naam Kya Tha)

गांधी जी की पत्नी का नाम कस्तूरबा गांधी था। 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में जन्मे मोहनदास करमचंद गांधी की शादी 13 साल की उम्र में उनसे छह महीने बड़ी कस्तूरबा से हुई थी।

महात्मा गांधी की बेटी का नाम क्या है हिंदी में (Mahatma Gandhi Ki Beti Ka Naam Kya Hai In Hindi)

महात्मा गांधी की कोई बेटी नहीं थी, उनके केवल चार बेटे थे, जिनके नाम हरिलाल गांधी, मणिलाल गांधी, रामदास गांधी, देवदास गांधी थे। तो आइये जानते है इनके बारे में –

महात्मा गांधी के बच्चे का नाम (Mahatma Gandhi Ke Bacche Ka Naam)

महात्मा गांधी के 4 बेटे थे, जिनके नाम है – हरिलाल गांधी, रामदास गांधी, देवदास गांधी और मणिलाल गांधी।

हरीलाल, महात्मा गांधी के ज्येष्ठ पुत्र थे। उनका जन्म वर्ष 1888 में नई दिल्ली में हुआ था और उनकी मृत्यु 18 जून, 1948 को हुई थी। हरिलाल ने गुलाब गांधी से शादी की थी। दोनों के 5 बच्चे हुए। 2 बेटियां रानी और मनु, 3 बेटे कांतिलाल, रसिकलाल और शांतिलाल। रसिकलाल और शांतिलाल का कम उम्र में ही निधन हो गया था। हरिलाल गांधी के 4 पोते थे – अनुश्रेय गांधी, प्रबोध गांधी, नीलम गांधी और नवमालिका गांधी।

महात्मा गांधी के दूसरे पुत्र का नाम मणिलाल मोहनदास गांधी था। उनका जन्म 28 अक्टूबर 1892 को राजकोट में हुआ था। उनका सुशीला से विवाह हुआ था और उनके तीन बच्चे हैं, सीता, इला और अरुण।

रामदास, महात्मा गांधी के तीसरे पुत्र थे जिनका जन्म 1897 में दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। रामदास का विवाह निर्मला से हुआ था। दोनों के तीन बच्चे सुमित्रा गांधी, कनु गांधी और उषा गांधी हुए। रामदास गांधी का 14 अप्रैल 1969 को देहांत हो गया।

देवदास गांधी गांधी के सबसे छोटे पुत्र थे। देवदास का जन्म 22 मई 1900 को दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। देवदास एक पत्रकार थे और हिंदुस्तान टाइम्स में संपादक भी थे। देवदास ने सी. राजगोपालाचारी की पुत्री लक्ष्मी से विवाह किया। दोनों के 4 बच्चे हुए राजमोहन, गोपाल कृष्ण, रामचंद्र और तारा।

FAQs

महात्मा गांधी के पांचवें बेटे का नाम क्या था?
महात्मा गांधी के पांच नहीं बल्कि चार बेटे थे – हरिलाल गांधी, मणिलाल गांधी, रामदास गांधी और देवदास गांधी।

महात्मा गांधी की बेटी कौन है?
महात्मा गांधी की बेटी नहीं है।

गांधी का पहला पुत्र कौन है?
हीरालाल, गांधी का पहला पुत्र है।

महात्मा गांधी का बड़ा बेटा कौन है?
हीरालाल गांधी महात्मा गांधी का बड़ा बेटा है।

लेख के बारे में

आज इस लेख के माध्यम से हमने आपको महात्मा गांधी की बेटी का नाम क्या है, महात्मा गांधी के बच्चे का नाम और गांधी जी की पत्नी का नाम क्या था, के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख महात्मा गांधी की बेटी का नाम क्या था अच्छा लगा है तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर करे।

Leave a Comment