एक समोसे में कितनी कैलोरी होती है – 1 Samosa Calories In Hindi

एक समोसे में कितनी कैलोरी होती है – समोसा भारत के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। समोसा आलू, मटर और विभिन्न मसालों के मिश्रण से बनाया जाता है। इसे डीप फ्राई किया जाता है, जिसे कई लोग केचप और चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं। समोसे का मसालेदार और कुरकुरा स्वाद इतना लाजवाब होता है कि लोग इसे खाते समय इसकी कैलोरी के बारे में भी नहीं सोचते है। तो आइये जानते है 1 समोसे में कितनी कैलोरी होती है (Ek 1 Samosa Calories In Hindi)

एक समोसे में कितनी कैलोरी होती है (Calories In Samosa In Hindi)

एक समोसे में औसतन 262 कैलोरी होती है। विभिन्न अध्ययनों से पता चलता है कि समोसा किसी भी अन्य नाश्ते की तुलना में अधिक फैटी बढ़ाता है। समोसा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और प्रदूषित वातावरण और खराब तेल में बना समोसा शरीर को नुकसान पहुंचाता है।

क्या स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है समोसा

समोसे में कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए आपके लिए यह समझना ज्यादा मुश्किल नहीं होना चाहिए कि समोसा सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हालाँकि आप स्वाद का आनंद लेने के लिए या लालसा को संतुष्ट करने के लिए कभी-कभी इसका सेवन कर सकते हैं, लेकिन जब भी आप इसे खाएं, तो अगले भोजन में कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करके अपनी दैनिक कैलोरी को संतुलित करना न भूलें।

विशेषज्ञों का कहना है कि समोसे को दैनिक आहार में शामिल नहीं करना चाहिए। ये सेहत के लिए हेल्दी नहीं माना जाता है। हालांकि अगर आप घर पर हेल्दी तरीके से समोसा बना रहे हैं तो आप 1 समोसा खा सकते हैं। हालाँकि, अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन में हैं और आपको समोसा खाने का मन है तो आप इसे बिना किसी गिल्ट के खा सकते हैं, लेकिन मात्रा का ख्याल रखें।

समोसे के नुकसान

समोसे के तेल में बहुत अधिक मात्रा में फैट होता है। इसके अलावा बाजार में मिलने वाले समोसे को बार-बार गरम किये जाने वाले तेल में तला जाता है। इस तरह के तेल का सेवन करने से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जिस कारण हार्ट अटैक और ब्लॉकेज हो सकता है।

कैलोरी की मात्रा समोसे में बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप प्रतिदिन समोसा खाते हैं तो आपका मोटापा बढ़ सकता है।

इससे बॉडी में चर्बी काफी बढ़ सकती है। ट्रांस फैट होता है जो हृदय रोग, मोटापा आदि कई परेशानियों का कारण बनता है।

आलू, आटा और तेल का समोसे में भरपूर उपयोग किया जाता है. ये सभी चीजें आपकी त्वचा के लिए हेल्दी नहीं होती हैं। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन आपकी त्वचा पर झुर्रियां और मुंहासे हो सकते हैं। समोसे का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से रक्तचाप, मोटापा और त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको एक समोसे में कितनी कैलोरी होती है – 1 Samosa Calories In Hindi के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख एक समोसे में कितनी कैलोरी होती है (1 Samose Me Kitni Calorie Hoti Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment