सुबह खाली पेट नीम की पत्ती खाने के फायदे, सुबह खाली पेट नीम के पत्ते खाने के नुकसान

सुबह खाली पेट नीम की पत्ती खाने के फायदे – भले ही नीम की पत्तियां कड़वी हो, लेकिन इसके लाभ कड़वे यानी बुरे नहीं होते। नीम की पत्तियां में मौजूद पोषक तत्व आपके स्वास्थ्य के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं।

नीम की पत्तियों से लेकर इसकी छाल और बीज तक का उपयोग कई रोगों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। सुबह खाली पेट नीम का सेवन करने से न केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है बल्कि कई बीमारियों से भी राहत मिलती है। इन्हें रोज सुबह खाली पेट चबाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको सुबह खाली पेट नीम की पत्ती खाने के फायदे, नीम के पत्ते कितना खाना चाहिए आदि के बारे में जानकारी देने वाले है।

सुबह खाली पेट नीम की पत्ती खाने के फायदे (Subah Khali Pet Neem Ki Patti Khane Ke Fayde In Hindi)

खराब जीवनशैली के कारण भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि, लोग आज भी घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में से एक है सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां खाना। ऐसा करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

नीम में ऐसे औषधीय गुण होते हैं कि यह शरीर के खून को पूरी तरह से साफ कर देता है। यह रक्त से विषाक्त पदार्थों को निकालकर रक्त को डिटॉक्सीफाई करता है। जब आपका खून साफ रहेगा तो आपको कोई भी बीमारी नहीं होगी।

नीम न सिर्फ हमारी त्वचा बल्कि पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद गुण एसिडिटी में बहुत फायदेमंद होते हैं और सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर पीने से एसिडिटी और पेट दर्द से राहत मिलती है।

नीम की पत्तियों में कई प्रकार के विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं इसका उपयोग सर्दी-खांसी जैसी रोगो को ठीक हेतु भी किया जाता है।

सुबह खाली पेट नीम के पत्ते खाने के नुकसान (Subah Khali Pet Neem Ke Patte Khane Ke Nuksan)

एक समय में बहुत अधिक नीम की पत्तियों का सेवन न करें। बहुत से लोग सोचते हैं कि वे जितनी अधिक नीम की पत्तियां खाएंगे, उन्हें उतना ही बेहतर पोषण मिलेगा। लेकिन, इसका सेवन हमेशा कम मात्रा में करें। अगर आपको कोई बीमारी है तो कृपया इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें। नीम की पत्तियों का अधिक मात्रा में सेवन करने से कुछ नुकसान हो सकते है, जैसे की –

नीम की पत्तियों का सेवन करने से शरीर में हाइपोग्लाइसेमिक या रक्त शर्करा का स्तर कम हो जाता है। यदि आप प्रतिदिन अधिक नीम की पत्तियों का सेवन करते हैं, तो यह आपके रक्त शर्करा को कम कर सकता है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अधिक मात्रा में नीम का सेवन करने से व्यक्ति हाइपोग्लाइसीमिया से पीड़ित हो सकता है, जिससे चक्कर आना और कमजोरी आदि की समस्या हो सकती है।

तीन सप्ताह तक लगातार नीम का सेवन करने से शरीर में एलर्जी होने लगती है, जो चकत्ते और दाने के रूप में सामने आती है। कई बार इसकी वजह से लोगों को बिना वजह शरीर पर खुजली होने लगती है। ऐसे में व्यक्ति को कुछ दिनों के लिए नीम का सेवन बंद कर देना चाहिए।

नीम आपके शरीर को शुद्ध और डिटॉक्सीफाई करता है। लेकिन अगर यह अधिक मात्रा में बढ़ जाए तो किडनी फेल होने का डर बढ़ जाता है। ऐसे में हर व्यक्ति को इसके सेवन से पहले डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।

नीम से पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। बहुत अधिक नीम की पत्तियों का सेवन करने से मतली या पेट में जलन आदि हो सकती है। जब आप अधिक मात्रा में नीम का सेवन करते हैं, तो यह आपकी वसा को अधिक जलाएगा और खाली पेट आपको सीने में जलन और मतली आदि की समस्या हो सकती है।

नीम या नीम आधारित उत्पादों का सेवन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा दे सकता है। हालाँकि, आपको नीम का सेवन डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही करना चाहिए। क्योंकि नीम का अत्यधिक सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय कर सकता है और अन्य ऑटोइम्यून बीमारियों को ट्रिगर कर सकता है।

नीम के पत्ते कितना खाना चाहिए (Neem Ke Patte Kitna Khana Chahiye)

नीम की 4-6 पत्तियां खानी चाहिए। इसके अलावा आप इसे चबाकर या पीसकर भी खा सकते हैं। इससे अधिक मात्रा में नीम की पत्तियों का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको सुबह खाली पेट नीम के पत्ते खाने के फायदे, सुबह खाली पेट नीम के पत्ते खाने के नुकसान के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख सुबह खाली पेट नीम की पत्ती खाने के फायदे और नुकसान अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment