सोते समय ग्रीन टी पीने के फायदे – Benefits Of Drinking Green Tea Before Sleeping In Hindi

सोते समय ग्रीन टी पीने के फायदे – दिनभर की भागदौड़ और थकान के बाद रात में चैन की नींद चाहिए होती हैं। ऐसे में जहां कुछ लोग सोने से पहले गर्म दूध पीते हैं तो वहीं कुछ लोग गर्म पानी पीकर सोना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को सोने से पहले ग्रीन टी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। अक्सर लोग वजन कम करने के लिए दिनभर ग्रीन टी पीते हैं, लेकिन अगर आप इसे रात को सोने से पहले पीते हैं तो यह न सिर्फ आपका वजन कम करने में सहायता करती है बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं।

ग्रीन टी में विटामिन ए, ई, बी5, के, पोटैशियम, मिनरल्स, फाइबर, कैफीन, एंटीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी स्वस्थ रहने के लिए रोजाना ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। तो आइये जानते है –

सोते समय ग्रीन टी पीने के फायदे (Sote Samay Green Tea Peene Ke Fayde)

1) अच्छी नींद के लिए फायदेमंद

आजकल बढ़ते काम के बोझ के कारण लोगों की जीवनशैली पूरी तरह से बदल गई है। इतना ही नहीं, इसकी वजह से उनकी नींद का चक्र भी काफी बदलने लगा है। ऐसे में अगर आप रात को चैन की नींद चाहते हैं तो सोने से पहले एक कप ग्रीन टी पीना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसमें मौजूद अमीनो एसिड एल-थेनाइन नींद को बेहतर बनाता है और आपके तनाव को भी कम करता है।

2) हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

अगर आप रात को सोने से पहले ग्रीन टी पीते हैं तो इससे आपका दिल स्वस्थ रहता है। इसे पीने से आपके शरीर में जमा वसा कम हो जाती है, जिससे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है। ग्रीन टी ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में भी सहायक है। शरीर में कम कोलेस्ट्रॉल का स्तर आपके दिल को स्वस्थ रखता है। इतना ही नहीं, ग्रीन टी पीने से हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है।

3) तनाव को कम करें

आजकल बदलती जीवनशैली और बढ़ते काम का बोझ हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रहा है। ऐसे में लोग कई समस्याओं का शिकार हो रहे हैं. इन्हीं समस्याओं में से एक है तनाव। अगर आप अक्सर तनाव के कारण परेशान रहते हैं तो रात को सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसमें मौजूद एल-थेनाइन डिप्रेशन से लड़ने में मदद करता है।

4) वजन पर नियंत्रण रखें

अगर आप सोने से पहले ग्रीन टी पीते हैं तो इससे शरीर में कैलोरी बर्न होती है। कैलोरी बर्न करने से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। ऐसे में अगर आप जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो रात के समय ग्रीन टी पीना शुरू कर सकते हैं। साथ ही यह आपकी पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। एक कप ग्रीन टी पीने से आपका ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रण में रहता है। यह अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।

5) कोलेस्ट्रॉल स्तर कम करें

अगर आप बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल से परेशान हैं तो ग्रीन टी का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ग्रीन टी शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करती है। साथ ही यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है। इसे पीने से हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

6) इम्यून सिस्टम मजबूत करें

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सोने से पहले ग्रीन टी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे मौसम बदलने से होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। अगर आप सर्दी, खांसी या जुकाम से परेशान हैं तो रात को सोने से पहले ग्रीन टी की चुस्की ले सकते हैं। इससे फ्लू समेत अन्य बीमारियों में राहत मिलती है।

7) बालों की समस्या से राहत दिलाए

अगर आप बालों के असमय सफेद होने और झड़ने से परेशान हैं तो राहत पाने के लिए रात को सोने से पहले ग्रीन टी पिएं। इससे बाल झड़ने की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही बाल मजबूत बनते हैं.

8) सुंदरता के लिए फायदेमंद

ग्रीन टी सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से कई बीमारियों से राहत मिलती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ग्रीन टी पीने से अनिद्रा की समस्या से राहत मिलती है। अगर आप अनिद्रा से परेशान हैं तो रात को सोने से पहले ग्रीन टी पी सकते हैं। इसके सेवन से रात में अच्छी नींद आती है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको सोते समय ग्रीन टी पीने के फायदे के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख सोते समय ग्रीन टी पीने के फायदे (Benefits Of Drinking Green Tea Before Sleeping In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment