टाइफाइड बुखार में नहाना चाहिए या नहीं, टाइफाइड में कितने दिन नहीं नहाना चाहिए

क्या टाइफाइड में नहाना चाहिए या नहीं – टाइफाइड बुखार आने पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है। शरीर में दर्द भी होने लगता है और कमजोरी आ जाती है। ऐसे में कुछ लोगों का नहाने का मन नहीं होता है तो कुछ लोग नहाना चाहते हैं।

बुखार होने पर अक्सर लोग नहाना बंद कर देते हैं। ज्यादातर लोग बुखार के दौरान नहाने को नुकसानदायक मानते हैं। उनका मानना है कि इससे उनकी तबीयत और भी खराब हो सकती है। कुछ लोग बुखार होने पर भी नहाना पसंद करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते है टाइफाइड बुखार में नहाना चाहिए या नहीं, टाइफाइड में कितने दिन नहीं नहाना चाहिए, अगर नहीं तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। तो आइये जानते है –

टाइफाइड में नहाना चाहिए या नहीं (Typhoid Me Nahana Chahiye Ya Nahi In Hindi)

टाइफाइड बुखार के दौरान नहाने से कोई परेशानी नहीं होती है। बुखार आने पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है। शरीर में दर्द भी होने लगता है और कमजोरी आ जाती है। ऐसे में कुछ लोगों को नहाने का मन नहीं होता है। ऐसे में गुनगुने पानी से नहाना फायदेमंद हो सकता है।

नहाने से बुखार का असर कम हो सकता है। इससे मांसपेशियां रिलैक्स रहती हैं। अगर आप गुनगुने पानी से नहाते हैं तो आपको बदन दर्द से राहत मिल सकती है। हालांकि, अगर बुखार काफी तेज है तो बहुत ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए।

टाइफाइड में कितने दिन नहीं नहाना चाहिए (Typhoid Me Kitne Din Nahi Nahana Chahiye)

टाइफाइड में आप चाहे तो रोज नहा सकते है। टाइफाइड में ठंडे पानी की जगह गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। अगर नहाना पॉसिबल न हो तो न नहाए।

टाइफाइड बुखार होने पर क्या करे और क्या न करे –

बुखार होने पर ज्यादा गर्म या ठंडे पानी की बजाय गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। इससे शरीर को आराम मिलता है और दर्द से राहत मिलती है।

अगर आप बुखार के दौरान नहाने जा रहे हैं तो थोड़ी देर के लिए ही नहाएं। ज्यादा देर तक पानी में रहने से समस्या बढ़ सकती है।

माइल्ड साबुन और पानी से शरीर को धीरे से साफ करें। जिस जगह पर पसीना जमा होता है उस जगह को अच्छी तरह साफ करें ताकि बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन न हो।

बुखार के दौरान ठंडे पानी से न नहाएं। इससे रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने का खतरा रहता है, जिससे कंपकंपी हो सकती है और शरीर की ऊर्जा खत्म हो सकती है।

ज्यादा देर तक नहाने से बचें। बहुत अधिक गर्म पानी से नहाने से रक्त वाहिकाएं अधिक फैल सकती हैं, जिससे रक्तचाप कम हो सकता है और चक्कर या बेहोशी हो सकती है।

ज्यादा रगड़ने और नहाने से बचें। इससे शरीर अधिक उत्तेजित हो सकता है, जिससे थकान बढ़ सकती है।

अगर बुखार के दौरान नहाने का मन नहीं है तो एक तौलिये को सामान्य पानी में भिगोकर धीरे-धीरे शरीर को साफ करें। इससे बुखार से राहत मिल सकती है।

टाइफाइड बुखार में नहाना पॉसिबल न हो तो क्या करें?

कई बार तेज बुखार के कारण लोगों की हालत खराब हो जाती है और उन्हें उठने-बैठने में भी दिक्कत होती है। ऐसी स्थिति में नहाना संभव न हो तो क्या करें? तो इसका जवाब है – अगर कोई व्यक्ति बुखार के दौरान नहाना नहीं चाहता तो वह तौलिए को सामान्य पानी से गीला करके अपने शरीर को पोंछ सकता है। इससे बुखार से भी कुछ हद तक राहत मिलेगी और शरीर की अकड़न दूर हो जाएगी। गीले तौलिए से शरीर साफ करना बिल्कुल भी हानिकारक नहीं है। ऐसा करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

टाइफाइड बुखार में क्या खाएं और क्या नहीं (Typhoid Bukhar Me Kya Khaye Aur Kya Nahi)

टाइफाइड के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप खुद को अच्छी डाइट दे रहे हैं। बेशक आपको कम मात्रा में खाना चाहिए, लेकिन बीच-बीच में कुछ हेल्दी चीजें खाते रहें।

नाश्ते में आप रागी चीला, बेसन चीला, उपमा और उबले आलू खा सकते हैं। इसके अलावा आप गुनगुना दूध भी पी सकते हैं। इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए इस दूध में हल्दी भी मिला सकते हैं। दोपहर के भोजन में दही चावल, दाल चावल, खिचड़ी, दलिया या दाल में भिगोई हुई रोटी खाएं। उड़द, चना, राजमा या चना जैसी भारी दालें खाने से बचें। मूंग और मसूर की दाल अधिक खाएं. आप घी और गुड़ से बना सूजी का हलवा भी खा सकते हैं ,

टाइफाइड के दौरान कच्ची सब्जियां खाने से बचें, इसका सूप बनाकर पिएं। आप टमाटर, चुकंदर, पालक, कद्दू या गाजर का सूप भी ले सकते हैं। आप इन सूपों में हल्दी और काली मिर्च भी मिला सकते हैं, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।

आप उबले या मसले हुए फल खा सकते हैं। आप सेब, नाशपाती, आड़ू और आलूबुखारा शामिल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि उबालने से पहले फलों के छिलके हटा दें। मसला हुआ केला पचाने में भी आसान होता है। रात के समय फलों का सेवन न करें।

बाहर के फल खाने से बचें। ज्यादा तला-भुना, तैलीय और मसालेदार खाना खाने से बचें। पत्तागोभी, राजमा, शलजम, छोले, बीन्स जैसे खाद्य पदार्थ न खाएं ताकि आप गैस की समस्या से बच सकें। ज्यादा नमक-मिर्च न खाएं।

टाइफाइड से पूरी तरह ठीक होने में 21-25 दिन लगते हैं। तरल खाद्य पदार्थों से शुरुआत करें, फिर अर्ध-पका हुआ भोजन खाएं और फिर ठोस खाद्य पदार्थों की ओर बढ़ें। रिकवरी के दौरान आपको पूरा आराम करना चाहिए।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको टाइफाइड बुखार में नहाना चाहिए या नहीं, टाइफाइड में कितने दिन नहीं नहाना चाहिए आदि के बारे जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख टाइफाइड बुखार में नहाना चाहिए या नहीं, टाइफाइड में कितने दिन नहीं नहाना चाहिए अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करे।

Leave a Comment