स्त्री के सिर पर छिपकली गिरना शुभ या अशुभ, पुरुष के सिर पर छिपकली गिरना शुभ या अशुभ

पुरुष और स्त्री के सिर पर छिपकली गिरना शुभ या अशुभ – छिपकलियां अक्सर हर घर में दिख जाती हैं। वह इधर से उधर घूमती रहती है, परिवार के कुछ सदस्य उनसे डरते भी हैं. हालाँकि, यह एक घरेलू जानवर है जो कोई नुकसान नहीं पहुँचाता है। घरों में छिपकलियों का दिखाई देना धन की माता देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। अगर आपके शरीर के किसी भी हिस्से पर छिपकली गिर जाए तो इसके अलग-अलग फायदे और नुकसान होते हैं। यदि किसी पर छिपकली गिरे तो यह शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है। तो आइये जानते है –

पुरुष और स्त्री के सिर पर छिपकली गिरना शुभ या अशुभ

स्त्री हो या पुरुष, अगर सिर पर छिपकली गिरे तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। यदि आपके सिर पर छिपकली गिरती है तो यह संकेत है कि समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है, राज्‍य में सम्‍मान मिलने वाला है, आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि आप सरकारी नौकरी से जुड़े हैं तो आपको पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। रिश्तों में मधुरता आएगी, आपको पदोन्नति मिल सकती है, पुराने विवाद सुलझ सकते हैं, और अगर कोई राज-काज संबंधित जो भी कार्य करता है उसमें सफलता ही सफलता मिलती है।

छिपकली गिरने के कुछ संकेत –

शरीर पर छिपकली का गिरना धन लाभ और सम्मान का संकेत देता है। यदि माथे पर छिपकली गिरे तो धन प्राप्ति का संकेत मिलता है।

यदि किसी पुरुष के दाहिने अंग पर छिपकली गिरे तो यह बहुत शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है।

किसी स्त्री के बाएं अंग पर छिपकली गिरना शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको धन लाभ होने वाला है।

यदि किसी महिला के बाएं गाल पर छिपकली गिरे तो इसका मतलब है कि आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। यदि किसी पुरुष के दाहिने गाल पर छिपकली गिरती है तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति की आयु में वृद्धि होती है।

अगर आपकी गर्दन पर छिपकली गिरती है तो इसका मतलब है कि आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि किसी पुरुष के दाहिने कंधे पर छिपकली गिरे तो उसे किसी मामले में विजय मिलती है। यदि बाएं कंधे पर छिपकली गिरे तो यह नये शत्रु के जन्म का संकेत देता है।

यदि किसी पुरुष के दाहिने हाथ पर छिपकली गिरे तो यह धन लाभ होने का संकेत देता है, लेकिन यदि बाएं हाथ पर गिर जाए तो यह संपत्ति छिनने का संकेत होता है। नाक पर छिपकली गिरना इस बात का संकेत देता है कि आपकी किस्मत जल्द ही बदलने वाली है।

अगर आप छिपकली को लड़ते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपका भी अपने परिवार या किसी दोस्त से झगड़ा हो सकता है।

FAQs

स्त्री के सिर पर छिपकली गिर जाए तो क्या होता है?
स्त्री के सिर पर छिपकली गिर जाए तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है।

सिर पर छिपकली गिरने से क्या फल मिलता है?
सिर पर छिपकली गिरने से – आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है, आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको स्त्री के सिर पर छिपकली गिरना शुभ या अशुभ, पुरुष के सिर पर छिपकली गिरना शुभ या अशुभ के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख पुरुष और स्त्री के सिर पर छिपकली गिरना शुभ या अशुभ (Purush Aur Stri Ke Sir Par Chipkali Girna Shubh Ya Ashubh) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment