सिक्किम की भाषा क्या है, सिक्किम की भाषा के बारे में जानकारी (Sikkim Language In Hindi)

Sikkim Ki Bhasha Kya Hai – भारत अपनी विविधता में एकता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। भारत में कई धर्म, जाति, भाषा और संस्कृति के लोग निवास करते हैं। भारत में 28 राज्य है, और इनकी संस्कृति भी अलग है। इन्ही 28 राज्यों में से एक है – सिक्किम। जो अपनी संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।

सिक्किम भारत का वह खूबसूरत राज्य है जहां हर कोई जाना पसंद करता है। यह छोटा सा राज्य अपने आप में अनोखा होने के साथ-साथ सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध है।

आज के इस लेख में हम आपको सिक्किम की भाषा क्या है, और सिक्किम की भाषा के बारे में जानकारी देने वाले है। अगर आप यह जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आज के इस लेख सिक्किम लैंग्वेज इन हिंदी के अंत तक बने रहे तो। आइये जानते है सिक्किम लैंग्वेज (Sikkim Ki Bhasha In Hindi) –

सिक्किम की भाषा क्या है (Sikkim Language In Hindi)

सिक्किम में मिश्रित संस्कृति के लोग निवास करते हैं, इसलिए सिक्किम में कई भाषाएँ बोली जाती हैं। सिक्किम की अधिकांश आबादी छह भाषाओं में आपस में बातचीत करती है। ये छह भाषाएँ हिंदी, अंग्रेजी, लेप्चा, खस, भूटिया और लिम्बु हैं। ये छह भाषाएँ सिक्किम की आधिकारिक भाषाएँ भी हैं।

इसके अलावा जोंखा, ग्रोमा, गुरुंग, मगर, माझी, मझवार, दानुवार, शेर्पा, सुनवार, तामाङ, थुलुंग, तिब्बती और यक्खा आदि भाषाएँ भी बोली जाती हैं।

सिक्किम और सिक्किम की भाषा के बारे में जानकारी (Information About Language Of SikkimIn Hindi)

सिक्किम की आधिकारिक और मुख्य भाषाएँ हिंदी, अंग्रेजी, भूटिया, लिम्बु,, लेप्चा, गोरखा खास हैं। सिक्किम भारत का एक राज्य है। यह भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। सिक्किम राज्य का आकार अंगूठे के समान है। इस राज्य की सीमा पश्चिम में नेपाल, दक्षिण-पूर्व में भूटान और पूर्व में तिब्बत से मिलती है। सिक्किम में मुख्य रूप से हिंदू और बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग निवास करते हैं।

इसकी की राजधानी गंगटोक है, और यह राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सिक्किम जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है, और क्षेत्रफल की दृष्टि से गोवा के बाद दूसरे स्थान पर आता है।

सिक्किम राज्य अन्य राज्यों से बहुत ही अनोखा है। राज्य का क्षेत्रफल कम होने के बावजूद भी यहां काफी विविधता है। सिक्किम राज्य भारत का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल भी है। प्राकृतिक सुंदरता और राजनीतिक स्थिरता पर्यटकों को सिक्किम की ओर आकर्षित करती है। दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है जिसका नाम कंचनजंगा है, सिक्किम में है।

अब अगर हम सिक्किम के त्योहारों की बात करें तो इसमें शामिल है – राम नवमी, चासोक तांगनाम, माघे संक्रांति, बुद्ध जयंती, दशैन, तिहार, लोसार, सागा दावा, साकेवा, तेंडोंग ल्हो रुम्फत, लोसूंग / नामसूंग, इंद्र जात्रा, सोनम ल्होसर, तमु ल्होसर, पांग-लहबसोल, लहबाब ड्यूचेन, तेयोंगसी श्रीजंगा सावन तोंगनाम, बाराहिमिज़ोंग, काग्यद नृत्य, गुरु रिम्पोचे का थुंकर त्शेचु, भानु जयंती अदि।

FAQs

सिक्किम राज्य में कितनी भाषाएं बोली जाती हैं?
सिक्किम राज्य में अनेक भाषाएं बोली जाती हैं, जिनमे – हिंदी, अंग्रेजी, लेप्चा, खस, भूटिया और लिम्बु मुख्य है।

सिक्किम क्यों प्रसिद्ध है?
सिक्किम अपनी संस्कृति, सुंदर पहाड़, गहरी घाटियां और जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है।

सिक्किम की स्पेलिंग क्या है?
सिक्किम की स्पेलिंग है – Sikkim.

सिक्किम का धर्म क्या है?
सिक्किम के प्रमुख धर्म हिन्दू तथा बज्रयान बौद्ध धर्म हैं।

क्या सिक्किम भारत का है?
हाँ, सिक्किम भारत का है।

सिक्किम कौन सा देश में आता है?
सिक्किम भारत देश में आता है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको सिक्किम की भाषा क्या है, सिक्किम की भाषा के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख सिक्किम की भाषा इन हिंदी (Sikkim Bhasha In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment