सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे इन हिंदी

सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे इन हिंदी – सरसों के तेल और लहसुन का एक साथ इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। इनका उपयोग आम तौर पर घर में खाना पकाने में किया जाता है। कई लोगों को सरसों के तेल और लहसुन से मालिश करने से भी काफी राहत मिलती है। सरसों के तेल और लहसुन का इस्तेमाल आपको दांत दर्द और मांसपेशियों की थकान से राहत दिला सकता है। दरअसल, सरसों के तेल और लहसुन में मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, सल्फ्यूरिक एसिड और आयरन पाया जाता है। ये पोषक तत्व आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं।

आज के इस लेख में आपको सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे के बारे में जानकारी देने वाले है।

सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे इन हिंदी

सरसों और लहसुन के तेल का मिश्रण बालों में लगाने से बाल मजबूत होते हैं, जिससे बालों का गिरना कम हो जाता है। सरसों के तेल और लहसुन में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो बालों के विकास में भी मदद करते हैं। इसके लिए आपको हफ्ते में कम से कम दो बार सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए।

अगर आप सर्दियों में डैंड्रफ से परेशान हैं तो नहाने से पहले अपने सिर पर सरसों का तेल और लहसुन का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा करने से डैंड्रफ की समस्या कम हो जाती है और स्कैल्प में फंगल इंफेक्शन भी नहीं होता है।

अगर आप बालों के झड़ने और टूटने की समस्या से परेशान हैं तो आपको सरसों के तेल और लहसुन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। सरसों का तेल बालों को मजबूत और घना बनाता है। लहसुन आपके सिर से संक्रमण को दूर कर सकता है। इन दोनों के मिश्रण से आपके बाल खूबसूरत और चमकदार दिखते हैं।

सरसों के तेल और लहसुन का एक साथ सेवन करने या इससे मालिश करने से आपका रक्त संचार बेहतर होता है। दरअसल, मालिश से शरीर में रक्त संचार बढ़ता है और इसके सूजन-रोधी गुण दर्द और जकड़न से राहत दिला सकते हैं। इससे आप छोटे बच्चों की भी मालिश कर सकते हैं।

दांतों में दर्द और पीलापन है, और अगर आप इससे छुटकारा चाहते है तो आप सरसों के तेल और लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके दांतों और मसूड़ों का दर्द ठीक हो सकता है. इसके लिए आप लहसुन के पेस्ट में थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाकर दर्द वाली जगह पर लगा सकते हैं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा लौंग का तेल भी मिला सकते हैं।

बढ़ती उम्र या गलत खान-पान के कारण कई लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत होने लगती है। ऐसे लोगों को चलने या ज्यादा देर तक खड़े रहने में भी दिक्कत होने लगती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप सरसों के तेल और लहसुन से जोड़ों की मालिश कर सकते हैं। इसके सूजन-रोधी गुण सूजन और दर्द से राहत दिला सकते हैं।

कई लोगों को अक्सर शरीर में दर्द और थकान जैसी समस्याएं महसूस होती हैं। इसे दूर करने के लिए आप सरसों के तेल और लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा इस मिश्रण से मालिश करने से शरीर का पुराना दर्द भी ठीक हो जाता है।

सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर ऐसे लगाए

भारतीय रसोई में सरसों का तेल और लहसुन आसानी से मिल जाता है। सरसों के तेल और लहसुन दोनों में एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बालों से जुड़ी हर समस्या को कम करने में मदद करते हैं और बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखते हैं।

सरसों के तेल और लहसुन का उपयोग करने के लिए एक कटोरी सरसों के तेल को अच्छी तरह गर्म कर लें। इसमें लहसुन की दो-तीन कलियां पीसकर डाल दें और अच्छे से पकाएं। फिर इस तेल को ठंडा होने दें और इसे अपने स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाएं, फिर 2 से 3 घंटे के बाद अपने बालों को साधारण माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर से धो लें।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे (Sarson Ke Tel Me Lahsun Milakar Lagane Ke Fayde) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment