सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे, कपूर और सरसों का तेल मिलाकर लगाने से क्या होता है?

सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे – खाना पकाने के अलावा, सरसों का तेल त्वचा और बालों को नमीयुक्त रखने में भी उपयोगी है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं, खासकर जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में भी मदद कर सकते हैं। सरसों के तेल में फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। वहीं, कपूर एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। अगर आप इसमें कपूर मिला दें तो इसकी गुणवत्ता बढ़ जाती है। यह मिश्रण आपको घुटनों और जोड़ों के दर्द से तुरंत राहत दिलाता है। तो आइये जानते है सरसों के तेल के साथ कपूर के फायदे –

सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे (Sarson Ke Tel Me Kapoor Milakar Lagane Ke Fayde)

अगर आप सरसों के तेल में कपूर मिलाकर घुटनों की मालिश करते हैं तो आपको गठिया के कारण होने वाले दर्द से राहत मिलेगी। इससे हाथ-पैरों की सूजन भी कम हो जाती है।

वहीं, सर्दी-खांसी से राहत पाने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस इससे छाती और नाक में मसाज करनी है। इससे सीने में जकड़न से भी राहत मिलेगी।

इससे कमर और पीठ दर्द में भी राहत मिल सकती है, क्योंकि इसमें इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह शरीर के रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है। इससे मांसपेशियों का दर्द भी कम हो जाता है।

इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है य.ह तेल आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी बहुत उपयोगी है। आपको रोजाना सोने से पहले अपने तलवों की मालिश करनी होगी। इससे कमजोर आंख की रोशनी अच्छी हो जाती है।

अगर आप सरसों के तेल और कपूर का मिश्रण अपनी त्वचा पर लगाते हैं तो यह न सिर्फ आपको पिंपल्स से दूर रखता है बल्कि झुर्रियों से भी छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा यह खाज, खुजली, दाद आदि समस्याओं को दूर कर चेहरे को ठंडक प्रदान करता है।

जो लोग गठिया रोग से पीड़ित हैं वे सरसों के तेल और कपूर को मिलाकर मालिश कर सकते हैं। ऐसा करने से गठिया के कारण होने वाले दर्द और सूजन से राहत मिलती है। पुराने गठिया रोग को ठीक करने के लिए सरसों का तेल और कपूर भी उपयोगी है।

दिल की सेहत को स्वस्थ बनाए रखने में सरसों का तेल और कपूर बहुत उपयोगी हो सकते हैं। आपको बता दें कि अगर आप सरसों के तेल और कपूर से बने मिश्रण को दिल के साथ-साथ हाथ-पैरों पर भी लगाते हैं और अच्छे से मालिश करते हैं, तो ऐसा करने से दिल की सेहत को फायदा हो सकता है।

अगर आप अपने बाल बढ़ाना चाहते हैं या बालों का झड़ना रोकना चाहते हैं तो सरसों के तेल में कपूर मिलाकर अच्छे से मसाज करें। ऐसा करने से न सिर्फ बालों की समस्या दूर होती है बल्कि उनका गिरना भी बंद हो जाता है।

दांतों की समस्याओं को दूर करने में सरसों का तेल और कपूर बहुत उपयोगी होते हैं। ऐसे में सरसों के तेल और कपूर से बने मिश्रण को दांतों पर लगाएं और कुछ देर बाद थूक दें। इसके बाद सादे पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके अलावा आप इस मिश्रण में नमक भी मिला सकते हैं।

सरसों का तेल व कपूर लगाने का तरीका

सरसों के तेल में कपूर मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। आप चाहें तो पहले सरसों के तेल को गर्म कर लें, फिर उसमें कपूर मिलाएं और फिर त्वचा पर लगाएं।

नारियल तेल और कपूर के फायदे (Nariyal Tel Aur Kapoor Ke Fayde)

  • अगर आपकी त्वचा रूखी है तो नारियल में कपूर मिलाकर लगाएं, इससे चेहरे पर नमी बनी रहेगी और सूजन भी कम होगी।
  • नारियल के साथ कपूर मिलाकर लगाने से पिंपल्स दूर करने में जादू की तरह काम करता है। बस इन दोनों को मिलाकर पिंपल पर लगाएं।
  • डैंड्रफ की समस्या आम है। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए नारियल के तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाएं। डैंड्रफ बिल्कुल बंद हो जाएगा।
  • एक और समस्या जो सबसे ज्यादा देखी जाती है वह है होठों का फटना। अगर आप नारियल के तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर अपने होठों पर लगाएंगे तो इससे होठों की नमी बनी रहेगी और वे फटेंगे नहीं।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे, कपूर और सरसों का तेल मिलाकर लगाने से क्या होता है के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे (Sarson Ke Tel Me Kapoor Milakar Lagane Ke Fayde) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment