सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे – सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे – सरसों का तेल और लहसुन का एक साथ इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। इनका उपयोग आम तौर पर घर में खाना पकाने में किया जाता है। सरसों के तेल और लहसुन से मालिश करने से काफी राहत मिलती है। सरसों का तेल और लहसुन का इस्तेमाल आपको दांत दर्द और मांसपेशियों की थकान से राहत दिला सकता है। दरअसल, सरसों के तेल और लहसुन में मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, सल्फ्यूरिक एसिड और आयरन पाया जाता है। ये पोषक तत्व आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। तो आइये जानते है –

सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे – सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

दांत दर्द एक आम समस्या है, लेकिन दांत दर्द होने पर अगर आप सरसों के तेल और लहसुन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे दर्द से राहत मिलती है। इसके लिए सरसों के तेल में लहसुन का पेस्ट मिलाकर दर्द वाली जगह पर लगाना चाहिए।

जोड़ों में दर्द और सूजन होने पर सरसों के तेल और लहसुन के मिश्रण का इस्तेमाल फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसलिए अगर आप सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर जोड़ों की मालिश करते हैं तो इससे दर्द और सूजन से राहत मिलती है।

शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहना बहुत जरूरी है। इसलिए अगर आप सरसों के तेल और लहसुन से अपने शरीर की मालिश करते हैं तो इससे रक्त संचार बेहतर होता है।

अगर आप सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर बच्चों की मालिश करते हैं तो इससे बच्चों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और सर्दी-खांसी की समस्या से भी राहत मिलती है।

कान में गंदगी जमा होने के कारण कान में दर्द की शिकायत हो जाती है, लेकिन कान में दर्द होने पर अगर आप सरसों के तेल में लहसुन को गर्म कर लें और ठंडा होने पर इसकी 2 बूंदें कान में डालें। तो इससे दर्द की समस्या से राहत मिलती है।

सर्दी के मौसम में सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर शरीर की मालिश करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इससे शरीर को गर्माहट मिलती है और ज्यादा ठंड नहीं लगती।

शरीर में दर्द होने पर लहसुन और सरसों के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं इसलिए इस मिश्रण से मालिश करने से शरीर के दर्द से राहत मिलती है।

सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर बालों पर लगाना बहुत फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो डैंड्रफ की समस्या को दूर कर बालों को घना और मजबूत बनाते हैं।

दाग-धब्बों के इलाज के लिए लहसुन एक अच्छा उपाय है। लहसुन में सेलेनियम, एलिसिन, विटामिन सी, कॉपर और जिंक आदि होते हैं। ये सभी त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ाने में सहायक होते हैं। वहीं, लहसुन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को आराम पहुंचाते हैं। इसी तरह लहसुन और सरसों को तेल में मिलाकर त्वचा पर लगाने से मुंहासे दूर करने में फायदा होता है। लहसुन के फायदे और पोषक तत्व, सरसों के फायदे और पोषक तत्व इन्हें स्वास्थ्य, त्वचा, बाल आदि के लिए उत्कृष्ट बनाते हैं।

संक्रमण और बुखार के इलाज के लिए लहसुन और सरसों के तेल के मिश्रण का उपयोग किया जा सकता है। इसमें विटामिन बी, बी6, आयरन और फॉस्फोरस आदि भी होता है। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। सरसों का तेल, लहसुन और मेथी को मिलाकर सिर पर लगाने से स्कैल्प इंफेक्शन की समस्या से राहत मिलती है।

कई लोगों को अक्सर शरीर में दर्द और थकान जैसी समस्याएं महसूस होती हैं। इसे दूर करने के लिए आप सरसों के तेल और लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा इस मिश्रण से मालिश करने से शरीर का पुराना दर्द भी ठीक हो जाता है।

FAQs

सरसों के तेल में लहसुन डालकर मालिश करने से क्या असर होता है?
सरसों के तेल में लहसुन डालकर मालिश करने से रक्त संचार बेहतर होता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और सर्दी-खांसी की समस्या से भी राहत मिलती है।

क्या सरसों का तेल नसों के दर्द के लिए अच्छा है?
हां, सरसों का तेल नसों के दर्द के लिए अच्छा है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे – सरसों का तेल और लहसुन के फायदे के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर लगाने के फायदे (Sarso Ke Tel Me Lahsun Milakar Lagane Ke Fayde) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment