सबसे ज्यादा कैल्शियम किस चीज में होता है, सबसे ज्यादा कैल्शियम किसमें होता है?

Sabse Jyada Calcium Kisme Hota Hai – शरीर में कैल्शियम की कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं। कैल्शियम की कमी से शरीर की हड्डियां प्रभावित रहती हैं। ऐसे लोगों में हड्डियों में लगातार दर्द रहना, हड्डियों का अचानक टूटना और गठिया जैसी बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। इसके अलावा कैल्शियम की कमी से दांत कमजोर रहते हैं और कई बार छोटे बच्चों का विकास भी प्रभावित होता है। ऐसे में कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

आज के इस लेख में हम आपको कैल्शियम से भरपूर कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

सबसे ज्यादा कैल्शियम किस चीज में पाया जाता है (Sabse Jyada Calcium Kisme Hota Hai)

सबसे ज्यादा कैल्शियम – पनीर, दूध, सोयाबीन, पिस्ता, अखरोट, बादाम और रागी में पाया जाता है।

1) दूध और पनीर

100 ग्राम में 125 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। वहीं, 100 ग्राम पनीर में 480 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। ये दोनों ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनमें सबसे अधिक कैल्शियम होता है। इसलिए अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी चल रही है तो आपको इन दोनों चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।

2) पिस्ता और अखरोट

100 ग्राम सोयाबीन में 277 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। यह आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है जो हड्डियों के विकास को बढ़ावा देने के अलावा हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में भी मददगार होता है।

3) पिस्ता और अखरोट

पिस्ता और अखरोट दोनों ही कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ हैं। इन दोनों का नियमित सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है। ये हड्डियों के विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ मस्तिष्क वर्धक के रूप में भी काम करते हैं।

4) बादाम

शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में बादाम का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा यह ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, फाइबर और विटामिन के से भरपूर होता है। एक कप बादाम खाने से आपके शरीर को लगभग 300 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है।

5) रागी

रागी को सुपरफूड माना जाता है। रागी कैल्शियम से भरपूर होता है। रागी के प्रति 100 ग्राम में लगभग 364 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है।

6) सोयाबीन

सोयाबीन या सोया में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसमें कैल्शियम के अलावा विटामिन डी भी होता है जो हड्डियों के लिए कैल्शियम जितना ही जरूरी है। सोयाबीन, सोया चंक्स, सोया दूध और टोफू जैसे सोया उत्पादों को आहार में शामिल किया जा सकता है।

7) अंडे

अंडे प्रोटीन का मुख्य स्रोत हैं लेकिन इनमें कैल्शियम भी पाया जाता है। इसके अलावा अंडे से शरीर को विटामिन डी भी मिलता है। हड्डियों के साथ-साथ पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अंडे को आहार में शामिल किया जा सकता है।

8) अंजीर

सूखे अंजीर पोषक तत्वों का भंडार हैं। इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन और कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। सूखे अंजीर को अलग-अलग तरीके से खाया जा सकता है।

9) पालक

शरीर को जितना कैल्शियम दूध और दूध से बने उत्पादों से मिलता है उतना ही कैल्शियम पालक से भी मिल सकता है। वहीं, पालक में सब्जियों में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है। पालक को सब्जी, साग या सूप सहित किसी भी रूप में खाया या पिया जा सकता है।

10) चने

100 ग्राम चने में करीब 150 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। चना शाकाहारी प्रोटीन के सर्वोत्तम स्रोतों में से एक है। इसमें आयरन, कॉपर, फोलेट और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है। चने को आप कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

11) टोफू

टोफू खाकर आप अपनी कैल्शियम की जरूरत को पूरा कर सकते हैं। आधा कप टोफू के सेवन से आप 861 मिलीग्राम कैल्शियम प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी उच्च मात्रा में होता है।

FAQs

बॉडी में कैल्शियम बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?
शरीर में कैल्शियम बढ़ाने के लिए – दूध, पनीर, सोयाबीन, पिस्ता, अखरोट, बादाम और रागी आदि खाना चाहिए।

मैं अपना कैल्शियम तेजी से कैसे बढ़ा सकता हूं?
कैल्शियम खाद्य पदार्थ को अपनी डाइट में शामिल करके कैल्शियम तेजी से बढ़ा सकते है।

किस ड्राई फ्रूट में कैल्शियम ज्यादा होता है?
सूखे अंजीर में कैल्शियम ज्यादा होता है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको सबसे ज्यादा कैल्शियम किस चीज में होता है, सबसे ज्यादा कैल्शियम किसमें होता है के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख सबसे अधिक कैल्शियम किसमें होता है (Sabse Jyada Calcium Kisme Paya Jata Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment