पंजाब की राजधानी कहां है (पंजाब बंगाल की राजधानी क्या है) – Punjab Ki Rajdhani Kahan Hai

Punjab Ki Rajdhani Kya Hai – भारत में 28 राज्य है, और उन्हीं राज्यों में से एक है – पंजाब। हर राज्य की अपनी एक विशेषता है, और पहचान है। उसी तरह पंजाब की भी अपनी एक अलग पहचान और खासियत है।

पंजाब भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक राज्य है। इस राज्य का एक हिस्सा पाकिस्तान में स्थित है। इसके अलावा पंजाब का कुछ हिस्सा हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी आता है।

पंजाब के उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, उत्तर में जम्मू-कश्मीर, दक्षिण-पूर्व में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, दक्षिण-पूर्व में हरियाणा स्थित है। पंजाब के मुख्य शहर लुधियाना, जालंधर, पटियाला, अमृतसर और बठिंडा हैं।

1947 में जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो पंजाब को भारत और पाकिस्तान के बीच बांट दिया गया। लेकिन 1966 में पंजाब राज्य का पुनः विभाजन हुआ, जिससे हरियाणा और हिमाचल प्रदेश राज्यों का जन्म हुआ, और पंजाब एक अलग राज्य बन गया।

वर्तमान समय में पंजाब भारत का वह राज्य है जहाँ सिख सबसे अधिक बहुमत में रहते हैं। पंजाब का सबसे बड़ा उद्योग कृषि है। पंजाब राज्य में लगभग 60 प्रतिशत नागरिक सिख धर्म के हैं।

लेकिन क्या आप जानते है पंजाब की राजधानी क्या है, पंजाब की राजधानी कौन सी है? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको पंजाब की राजधानी के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है पंजाब की कैपिटल क्या है (PunjabKi Capital Kya Hai In Hindi) –

पंजाब की राजधानी कहां है (Punjab Ki Rajdhani Kahan Hai Hindi Mein)

पंजाब की राजधानी – चंडीगढ़ है। बता दे की चंडीगढ़ एक शहर, जिला और केंद्रशासित प्रदेश भी है। पंजाब की राजधानी के अलावा चंडीगढ़ हरियाणा राज्य की भी राजधानी है। चंडीगढ़ पंजाब व हरियाणा राज्य की संयुक्त राजधानी है।

चंडीगढ़ की सीमा पूर्व में हरियाणा राज्य से लगती है। चंडीगढ़ की सीमा दक्षिण, पश्चिम और उत्तर में पंजाब से लगती है। चंडीगढ़ अपने शहरी डिजाइन और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। अंग्रेजी चंडीगढ़ की आधिकारिक भाषा है। अधिकांश लोग हिंदी बोलते हैं, उसके बाद पंजाबी बोलते हैं।

चंडीगढ़ शहर को सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है। इस शहर का नाम चंडीगढ़, चंडी किले से लिया गया है। यह हिंदू देवी दुर्गा (जिनके एक रूप का नाम चंडी है) का मंदिर है जो आज भी शहर में स्थित है, और इस शहर की एक धार्मिक पहचान है।

चंडीगढ़ का क्षेत्रफल 114 वर्ग किलोमीटर है और समुद्र तल से इसकी औसत ऊँचाई 321 मीटर है। यहां बोली जाने वाली लोकप्रिय भाषाओं में पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी शामिल हैं।

चंडीगढ़ भारत का पहला शहर है जो पूरी तरह से योजनाबद्ध था, यानी हम कह सकते हैं कि चंडीगढ़ आधुनिक भारत का पहला योजनाबद्ध शहर है।

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के पर्यटन स्थल में शामिल है – सुखना लेक, रोज गार्डन, रॉक गार्डन, लेसर वैली ,राजेंद्र पार्क, टोपियरी उपवन, टेरेस गार्डन, बॉटनिकल गार्डन, स्मृति उपवन, शांतिकुंज, सिटी काम्प्लेक्स, और संग्रहालय।

पंजाब के बारे में हिंदी में (About Punjab In Hindi)

पंजाब राज्य का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था, और इसका कुल क्षेत्रफल 50,362 वर्ग किलोमीटर है।

पंजाब राज्य की सीमा से लगे भारतीय राज्य राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश हैं। जम्मू और कश्मीर पंजाब राज्य की सीमा से लगा केंद्र शासित प्रदेश है। पंजाब की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान से लगती है।

पंजाब राज्य में 23 जिले हैं। पंजाब की आधिकारिक भाषा पंजाबी है। पंजाब के प्रमुख नगरों में अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और बठिंडा शामिल हैं। पंजाब में प्रमुख धार्मिक समूह सिख और हिंदू हैं।

पंजाब राज्य का नाम उन 5 नदियों के नाम पर पड़ा है जो पंजाब राज्य से होकर बहती हैं। ‘पंज’ का अर्थ है पांच और ‘आब’ का अर्थ है पानी। उन नदियों के नाम झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलज हैं। ये 5 नदियाँ सिंधु नदी की सहायक नदियाँ हैं।

FAQs

पंजाब की राजधानी क्या है हिंदी में?
पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है।

पंजाब में कितनी राजधानियां हैं?
पंजाब की एक राजधानी चंडीगढ़ है।

पंजाब राज्य में कितनी राजधानी है?
पंजाब राज्य की एक राजधानी चंडीगढ़ है।

पपंजाब की राजधानी कौन सी है?
पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है।

अपने पंजाब में कितनी राजधानी है?
अपने पंजाब में एक राजधानी चंडीगढ़ है।

दो राज्यों की राजधानी कौन सा भारतीय शहर है?
दो राज्यों की राजधानी का भारतीय शहर चंडीगढ़ है।

भारत में राज्य की संख्या कितनी है?
भारत में राज्य की संख्या 28 है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको पंजाब की राजधानी कहां है (Punjab Ki Rajdhani Kahan Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख पंजाब की राजधानी कौन सी है (Punjab Ki Rajdhani Kaun Si Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment