पंजाब का पुराना नाम क्या है (पंजाब का पुराना नाम क्या था) – Punjab Ka Purana Naam Kya Tha

पंजाब का पुराना नाम – पंजाब उत्तर पश्चिम भारत का एक राज्य है। इसका दूसरा भाग पाकिस्तान में स्थित है। इसकी राजधानी चंडीगढ़ है, जो हरियाणा की भी राजधानी है। पंजाब के अन्य हिस्से हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में हैं।

पंजाब के पश्चिम में पाकिस्ता, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, उत्तर में जम्मू और कश्मीर, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान राज्य स्थित है।

1947 में भारत के विभाजन के बाद, ब्रिटिश भारत का पंजाब प्रांत भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजित हो गया। 1966 में, पंजाब को फिर से विभाजित किया गया और परिणामस्वरूप, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आए और वर्तमान पंजाब राज्य का गठन हुआ। यह भारत का एकमात्र राज्य है जहां सिख बहुसंख्यक हैं।

लेकिन क्या आप जानते है पंजाब का पुराना नाम क्या था, अगर नहीं तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको पंजाब का पुराना नाम क्या है (पंजाब का पुराना नाम क्या था) आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

पंजाब का पुराना नाम क्या था (Punjab Ka Purana Naam Kya Tha In Hindi)

पंजाब का पुराना नाम – सप्त सिन्धु था। पंजाब को पहले सप्त सिन्धु कहा जाता था, जिसका अर्थ होता है सात नदियों की भूमि। ये सात नदियाँ थीं – परुषिणी (रावी), विपाशा (व्यास), सतुदरी (सतलज), वितस्ता (झेलम), असिक्नी (चेनाब), सरस्वती और सिन्धु।

पंजाब का प्राचीन इतिहास (Ancient History Of Punjab In Hindi)

अधिकांश विद्वानों का मानना है कि पंजाब क्षेत्र में मानव निवास का सबसे पुराना साक्ष्य सिंधु और झेलम नदियों के बीच सोन घाटी में पाया गया है। यह दूसरे हिमयुग के पहले इंटरग्लेशियल चरण का समय है। सिंधु घाटी सभ्यता (हड़प्पा सभ्यता) के खंडहर भी पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्रों में पाए जाते हैं। सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थलों में से एक हड़प्पा, राखीगढ़ी और रोपड़ पंजाब के इलाकों में हैं।

पंजाब के बारे में (About Punjab In Hindi)

पंजाब शब्द फ़ारसी शब्द पंज और आब से मिलकर बना है। इसका मतलब है पांच नदियों का क्षेत्र। यह फ़ारसी शब्द संस्कृत के पञ्चनाद शब्द से बना है। ये पाँच नदियाँ हैं सतलुज, ब्यास, रावी, चिनाब और झेलम।

पंजाब का क्षेत्रफल 50,362 वर्ग किलोमीटर है। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है। पंजाब में कुल 22 जिले है। पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है, और गेहूं की फसल सबसे अधिक बिजाई जाती है।

आज, पंजाब के अधिकांश क्षेत्र में सिख धर्म के लोग रहते हैं, जिनकी उत्पत्ति पहले सिख गुरु नानक की शिक्षाओं से होती है। राज्य में ज्यादातर हिंदू धर्म के लोग रहते हैं, लेकिन यहां मुस्लिम धर्म के लोग भी काफी संख्या में रहते हैं। राज्य में कुछ स्थानों पर ईसाई और जैन धर्म के लोग भी रहते हैं।

पंजाबी पंजाब की आधिकारिक भाषा है। यहां हिंदी के साथ-साथ अधिकतर पंजाबी भाषा का प्रयोग किया जाता है। बहुत से लोग अंग्रेजी और उर्दू भाषा भी बोलते हैं।

पंजाब राज्य का नृत्य

भांगड़ा नृत्य और संगीत का एक रूप है जिसकी उत्पत्ति पंजाब क्षेत्र से हुई है। भांगड़ा नृत्य की उत्पत्ति फसल के मौसम के दौरान पंजाबी किसानों द्वारा किए जाने वाले लोक नृत्य के रूप में हुई। पंजाबी लोगों ने इस लोक नृत्य को इंग्लैंड, कनाडा और अमेरिका में भी प्रसिद्ध बनाया है। इस समय देशभर में तरह-तरह के भांगड़ा डांस देखने को मिलते हैं।

पंजाब फिल्म उद्योग

यह राज्य पंजाबी फिल्म उद्योग का घर है, जिसे ‘पॉलीवुड’ भी कहा जाता है। यह भारत के सबसे तेजी से बढ़ते फिल्म उद्योगों में से एक है। यह चंडीगढ़ शहर के आसपास स्थित है। पहली पंजाबी फिल्म 1936 में बनी थी।

पंजाब राज्य का भोजन

पंजाबी खाने की सबसे खास बात यहां के व्यंजनों की विविधता है। यहां के व्यंजनों में घी का प्रयोग बड़ी मात्रा में किया जाता है। कुछ प्रसिद्ध पंजाबी व्यंजनों में मक्की दी रोटी, सरसों दा साग, शामी कबाब, तंदूरी चिकन आदि शामिल हैं।

पंजाब राज्य का त्यौहार

पंजाबी कई त्योहार मनाते हैं और पूरे देश में भी कई त्योहार मनाए जाते हैं। कुछ प्रसिद्ध त्योहारों में बंदी छोड़ दिवस (दिवाली), लोहड़ी, मेला माघी, होला मोहल्ला, रखड़ी, वैसाखी, तियान और बसंत शामिल हैं। इन त्यौहारों के अलावा राष्ट्रीय त्यौहार भी बड़ी धूमधाम से मनाये जाते हैं।

FAQs

पंजाब का दूसरा नाम क्या है?
पंजाब का दूसरा नाम सप्त सिन्धु है।

पंजाब से पहले पंजाब का क्या नाम था?
पंजाब से पहले पंजाब का नाम सप्त सिन्धु था।

पंजाब की पुरानी राजधानी कौन सी है?
पंजाब की पुरानी राजधानी शिमला थी।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको पंजाब का पुराना नाम क्या है (Punjab Ka Purana Naam Kya Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख पंजाब का पुराना नाम क्या था (Punjab Ka Purana Naam Kya Tha) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment