धनवान बनने के 10 उपाय बागेश्वर धाम हिंदी में (Dhanwan Banne Ke 10 Upay Bageshwar Dham)

धनवान बनने के 10 उपाय बागेश्वर धाम – कथाकार श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने एक वीडियो में धनवान बनने के 10 उपाय बताये थे। इन उपायों से कोई भी व्यक्ति अपने घर में पैसा यानी धन ला सकता है।

एक बार एक महिला ने गुरूजी से पूछा था कि धनवान बनने के उपाय क्या हैं, तो इसके जवाब में बागेश्वर धाम सरकार ने अपनी कथा में धनवान बनने के 10 उपाय बताये थे, जिनके बारे में आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे है।

अगर कोई व्यक्ति इन उपायों का अपने जीवन में अपनाता है, तो उसे धन की प्राप्ति अवश्य होती है। अगर आप भी अपने जीवन में धन की समस्या से झूज रहे है तो इन उपायों को अवश्य अपनाए। तो आइयें जानते है बागेश्वर धाम धनवान बनने के 10 उपाय –

धनवान बनने के 10 उपाय बागेश्वर धाम हिंदी में (Dhanwan Banne Ke 10 Upay Bageshwar Dham)

#1 – प्रतिदिन अपने घर की दहलीज (देहली) की पूजा करें

हिंदू धर्म में घर की दहलीज (देहली) को सबसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यहां लक्ष्मी का वास होता है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने कहा है कि अपने घर की दहलीज की रोज पूजा करनी चाहिए। दहलीज की पूजा करने से पहले इसे साफ कर लेना चाहिए। आप इसे गाय के मूत्र से साफ कर सकते हैं। क्‍योंकि हिंदू धर्म में गाय के मूत्र को सबसे शुद्ध माना जाता है।

#2 – प्रतिदिन किसी भी गाय को रोज रोटी के साथ गुड़ खिलाएं

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि हिंदू धर्म में गाय का सबसे अधिक महत्व है, गाय को सबसे पवित्र माना जाता है, इसके अलावा गाय को माता माना जाता है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी कहा है कि अगर आप रोज रोटी के साथ गाय को गुड़ खिलाएंगे तो आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी।

आपको अपने घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलानी है। वैसे तो हिंदू धर्म में पहली रोटी गाय को ही खिलाई जाती है। अगर आपके घर में गाय नहीं है तो आप किसी दूसरे के घर जाकर गाय को रोटी खिला सकते हैं।

#3 – शुक्रवार के दिन करें यह उपाय

बागेश्वर धाम सरकार ने वीडियो में तीसरा उपाय बताया है कि आपको शुक्रवार के दिन एक अचूक उपाय करना है। शुक्रवार के दिन आपको एक कौड़ी लेकर उसमें केसर मिलाना है। इसके बाद आपको एक चांदी का सिक्का लेना है। अगर चांदी का सिक्का उपलब्ध नहीं है तो आप इसकी जगह तांबे का सिक्का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सभी को आपको लाल कपड़े में बांटकर अष्टलक्ष्मी का नाम लेकर पूजा करनी है। अब आपको अपने मंदिर में जाकर पूजा करनी है और इसके बाद इस लाल कपड़े में रखी सामग्री को अपनी तिजोरी या उस स्थान पर रख दें, जहां आप पैसे रखते हैं। ऐसा करने से आपके घर में हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

#4 – प्रत्येक शुक्रवार को पीपल के वृक्ष की करें पूजा

गुरु जी ने बताया है कि आपको हर शुक्रवार को स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ की पूजा करनी है। स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना है।

#5 – प्रत्येक बुधवार को गणेश जी की पूजा करें

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने बताया है कि धनवान बनने के लिए व्यक्ति को बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए और भगवान को गुड़ और चने का प्रसाद अर्पित करना चाहिए। और फिर उस प्रसाद को कन्याओं में बांट देना चाहिए, साथ ही प्रसाद को खुद भी ग्रहण करना चाहिए। यदि कोई भी व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे कभी भी धन की कमी नहीं रहती है।

#6 – शुक्रवार को लोगों को भोजन वितरित करें

धनवान बनने के लिए शुक्रवार के दिन लोगों को भोजन बांटना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति शुक्रवार के दिन लोगों को खाद्य सामग्री प्रदान करता है तो उस पर लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहती है। अमावस्या के दिन आप लोगों को तिल या तिल का तेल दान कर सकते हैं। यदि कहीं भंडारा बांटा जा रहा है तो वहां जाकर खाद्य सामग्री का दान कर सकते हैं।

#7 – कमलगट्टे की माला से लक्ष्मी जी के बीज मंत्र का जाप करें

आपको कमल गट्टे की माला शुक्रवार के दिन खरीदनी चाहिए, इस दिन आपको कमल गट्टे की माला से माता लक्ष्मी जी बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। कमलगट्टे की माला बाजार में आसानी से मिल जाएगी।

#8 – नारायण जी और भगवान लक्ष्मी माता जी की पूजा करें

दिवाली और दशहरा का दिन माता लक्ष्मी जी का दिन माना जाता है और इस दिन आप अपने घर में हवन कर सकते हैं।

#9 – प्रतिदिन नारायण जी और लक्ष्मी माता जी को कमल के फूल अर्पित करे

आपको अपने घर में प्रतिदिन भगवान नारायण और माता लक्ष्मी जी की पूजा करनी है और लक्ष्मी जी को 108 कमल के फूल अर्पित करने हैं। बाजार में आपको कमल के फूल मिल जाएंगे। यदि किसी कारणवश आपको कमल पुष्प प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं तो अमावस्या के दिन ॐ श्री का जाप करना चाहिए।

#10 – मां लक्ष्मी और भगवान नारायण का गन्ने के रस से अभिषेक करें

आपको शुक्रवार के दिन सूक्तम पाठ करते हुए देवी लक्ष्मी और भगवान नारायण का गन्ने के रस से अभिषेक करना है। वैसे तो हम तिलक के द्वारा आदरपूर्वक अभिषेक करते हैं। लेकिन आपको उस दिन गन्ने के रस से अभिषेक करना है।

अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर पर हमेशा मां लक्ष्मी जी और भगवान नारायण जी की कृपा बनी रहेगी और आपके घर में हमेशा धन का आगमन होता रहेगा।

इन सभी उपायों को बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी द्वारा अपने वीडियो में बताया गया है। आप इन सभी उपायों को सच्चे मन से अपना सकते हैं।

क्या बागेश्वर धाम सरकार द्वारा बताए गए 10 तरीकों से अमीर बन सकते है?

कई लोगों के मन में यह सवाल आया होगा है कि क्या बागेश्वर धाम सरकार द्वारा बताए गए 10 उपायों से कोई व्यक्ति धनवान बन सकता है।

तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी जी को धन की देवी माना जाता है। यदि किसी कारणवश माता लक्ष्मी आप से नाराज हो जाती हैं तो आपके घर में धन की कमी हो सकती है। इसलिए आपको हमेशा माता लक्ष्मी को प्रसन्न रखना चाहिए है।

लेख के बारे में

आज इस लेख के माध्यम से हमने आपको धनवान बनने के 10 उपाय बागेश्वर धाम (Dhanwan Banne Ke 10 Upay Bageshwar Dham) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख धनवान बनने के 10 उपाय बागेश्वर धाम अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment