पृथ्वी का व्यास कितना है (Prithvi Ka Vyas Kitna Hai) – Diameter Of Earth In Hindi

पृथ्वी का व्यास कितना है (Prithvi Ka Vyas Kitna Hai) – हमारे सौर मंडल में केवल पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन मुमकिन है। वैज्ञानिकों ने पृथ्वी की स्थिति, गति, संरचना और अस्तित्व को लेकर लगातार प्रयास किए हैं और पृथ्वी से जुड़ी रोचक जानकारियां दुनिया के सामने पेश की हैं।

आपको बता दे की, पृथ्वी को सूर्य से ऊर्जा प्राप्त होती है और यह ऊर्जा पृथ्वी की सतह को गर्म करती है। पृथ्वी आकार में पाँचवाँ सबसे बड़ा ग्रह है। पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा करने में लगने वाले समय को एक सौर वर्ष कहते हैं। पृथ्वी आकार और बनावट में शुक्र के समान है। पृथ्वी का उपग्रह चन्द्रमा है। पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन इसके अपने अक्ष पर झुकाव के कारण होता है। पृथ्वी की अनुमानित आयु 4600,000,000 वर्ष और औसत घनत्व 5.5 ग्राम प्रति घन सेमी है। सूर्य से प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट 18 सेकंड लगते हैं।

पृथ्वी का व्यास कितना है? (Diameter Of Earth In Hindi)

पृथ्वी का व्यास 12,742 किलोमीटर है। पृथ्वी विषुवतीय / भूमध्यरेखीय व्यास 12,756 किलोमीटर और ध्रुवीय व्यास 12,714 किलोमीटर है।

पृथ्वी की त्रिज्या कितनी है? (Radius Of Earth In Hindi)

पृथ्वी की विषुवतीय त्रिज्या 6378 किलोमीटर और ध्रुवीय त्रिज्या 6357 किलोमीटर है।

पृथ्वी/धरती की ध्रुवीय परिधि कितनी है? (Polar Circumference Of Earth In Hindi)

पृथ्वी की ध्रुवीय परिधि 40,000 किलोमीटर है। और विषुवतीय परिधि 40,067 किमी है।

पृथ्वी का क्षेत्रफल कितना है? (Area Of Earth In Hindi)

पृथ्वी का क्षेत्रफल 510.1 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।

FAQs For Prithvi Ka Vyas Kitna Hai

पृथ्वी का कुल व्यास कितना है?
पृथ्वी का कुल व्यास बारह हजार सात सौ बयालीस किलोमीटर (12,742) है।

पृथ्वी का क्षेत्रफल कितना है?
पृथ्वी का क्षेत्रफल 510.1 मिलियन वर्ग किलोमीटर है।

पृथ्वी की समुद्र तल से ऊँचाई कितनी है?
पृथ्वी की समुद्र तल से उच्चतम ऊँचाई 8,848 मीटर है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको पृथ्वी का व्यास कितना है (Prithvi Ka Vyas Kitna Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख डायमीटर ऑफ़ अर्थ अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment