नीम के पानी से मुंह धोने के फायदे, नीम के पानी से बाल धोने के फायदे

नीम के पानी से मुंह धोने के फायदे – त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने का खतरा बना रहता है। इसका कारण धूल, मिट्टी, रासायनिक उत्पाद, बैक्टीरिया, संक्रमण आदि हो सकते हैं। इन सभी कारणों से त्वचा पर पिंपल्स, झुर्रियां आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप इन समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करें। अगर आप नियमित रूप से नीम की पत्तियों से बने पानी से अपना चेहरा धोते हैं, तो यह आपको कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।

नीम के पानी से मुंह धोने के फायदे (Neem Ke Pani Se Munh Dhone Ke Fayde)

नीम की पत्तियों में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो आपकी त्वचा की एलर्जी, रैशेज और खुजली से राहत दिलाने में कारगर हो सकते हैं। अगर आप एलर्जी संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नियमित रूप से नीम की पत्तियों से बने पानी से अपना चेहरा धोएं।

नीम के पानी से चेहरा धोने से मुंहासों की समस्या ठीक हो जाती है। इससे त्वचा पर मौजूद गंदगी साफ हो सकती है. साथ ही अतिरिक्त तेल भी निकाला जा सकता है।

आप नीम के पानी से चेहरा धोकर तैलीय त्वचा से छुटकारा पा सकते हैं। यह त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाने में कारगर है।

नीम के पानी से अपना चेहरा साफ करने से आप त्वचा के दाग-धब्बों से राहत पा सकते हैं। यह पुराने से पुराने दाग-धब्बों को भी हटाने में कारगर है।

चेहरा धोने के लिए नीम का ऐसे करें इस्तेमाल

नीम की पत्तियों का उपयोग त्वचा को धोने के लिए किया जाता है। चेहरा धोने के लिए सबसे पहले पानी उबाल लें और उसमें नीम की पत्तियां डाल लें। पत्तों को उबालें नहीं बल्कि ढककर रात भर के लिए छोड़ दें। अगले दिन पानी को छानकर चेहरे और बालों को धोने के लिए इस्तेमाल करें। नीम मुहांसे और फोड़े-फुन्सियों को ठीक करने में बहुत मददगार है। यह गर्मी के मौसम में होने वाले रैशेज और चिलचिलाती गर्मी को रोकने और राहत देने में मदद करता है। मुंहासों की कंडीशनिंग के लिए उबली हुई नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 से 30 मिनट बाद इसे धो लें। यह न सिर्फ मुंहासों को ठीक करता है बल्कि त्वचा को चमकदार भी बनाता है।

नीम के पानी से बाल धोने के फायदे (Neem Ke Pani Se Baal Dhone Ke Fayde)

अगर आप डैंड्रफ से परेशान हैं तो इससे आपको राहत मिलेगी। इसे लगाने से बालों से संक्रमण दूर हो जाता है। आप तेल लगाते समय कुछ बूंदें तेल में मिलाकर भी लगा सकते हैं।

नीम के पानी को उबालकर ठंडा कर लें और फिर इससे अपने बालों की मालिश करें। इससे आपको जल्द ही लाभ मिलेगा। इससे आपके बालों को जूँ से भी छुटकारा मिल जाएगा।

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे और बेजान हो गए हैं तो गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर बालों की मसाज करें। इससे बालों की ग्रोथ बेहतर होगी। अपने बालों की मालिश करें और इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें।

नीम के पानी से बालों के समय से पहले सफेद होने की समस्या से छुटकारा पा सकते है। बता दे की इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बालों को सफ़ेद होने से रोक सकते हैं। बालों को सफेद होने से बचाने के लिए रोजाना नीम के पानी से बाल धोएं। आप रोजाना शैम्पू के बाद एक मग नीम का पानी भी अपने बालों पर डाल सकते हैं।

इसका इस्तेमाल घने और लंबे बाल के लिए भी कर सकते हैं। नीम की पत्तियों को पहले पानी में उबालें, इसके बाद जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे तेल की तरह बालों पर लगाएं। 10 से 15 मिनट तक मसाज करें। नीम के पानी को दही में मिलाकर भी बालों पर लगाया जा सकता है। आप हफ्ते में 2 से 3 बार बालों पर दही और नीम का हेयर मास्क लगा सकते हैं। इस घरेलू उपाय की मदद से तनाव और सिरदर्द को भी कम करने में मदद मिलती है।

डैंड्रफ के इलाज में भी नीम का पानी फायदेमंद माना जाता है। स्कैल्प के संक्रमण को दूर करने के लिए बालों और स्कैल्प पर नीम का पानी लगाना फायदेमंद होता है। इसका पानी अपने शैम्पू या कंडीशनर में भी मिला सकते हैं। तेल लगाने के दौरान भी इसे तेल में मिलाकर लगा सकते हैं।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको नीम के पानी से मुंह धोने के फायदे, नीम के पानी से बाल धोने के फायदे के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख नीम के पानी से मुंह धोने के फायदे, नीम के पानी से बाल धोने के फायदे अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment