नारियल के तेल से बाल बढ़ाने का तरीका, नारियल तेल से बाल कैसे बढ़ाए इन हिंदी

नारियल के तेल से बाल बढ़ाने का तरीका – नारियल का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे लगाने से शरीर की कई समस्याएं आसानी से ठीक हो जाती हैं।नारियल का तेल बालों को पोषण देने और उन्हें तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। नारियल तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-फंगल गुण इसे अन्य तेलों से अलग करते हैं।

नारियल का तेल बालों को नमी देकर स्वस्थ रखने में मदद करता है। बालों पर नारियल का तेल लगाने से ना सिर्फ डैंड्रफ की समस्या दूर होती है बल्कि रूखे बालों की समस्या भी आसानी से दूर हो जाती है। बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग नारियल तेल से बालों की मालिश करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं नारियल तेल से बाल कैसे बढ़ाए, नारियल के तेल से बाल बढ़ाने का तरीका क्या है? तो आइये जानते है –

नारियल के तेल से बाल बढ़ाने का तरीका / नारियल तेल से बाल कैसे बढ़ाए इन हिंदी

नारियल का तेल और नींबू का रस

बालों के लिए नारियल तेल के जबरदस्त फायदे हैं। इससे बालों को पोषण मिलता है। इस तेल में रोगाणुरोधी गुण पाए जाते हैं, जो बालों पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। नारियल का तेल भी बालों का झड़ना कम कर सकता है। इससे बालों को नमी मिलती है और वे मजबूत बनते हैं। एक कटोरी में नारियल का तेल लें और उसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इससे अपने बालों की धीरे-धीरे मालिश करें। इसे बालों पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर बालों को अच्छी तरह धो लें। इसे हफ्ते में दो बार लगाने से बालों का गिरना और टूटना बंद हो सकता है।

नारियल का तेल और गुड़हल का फूल

नारियल तेल और गुड़हल के फूल के इस्तेमाल से बाल तेजी से बढ़ सकते हैं। गुड़हल के फूल में मौजूद विटामिन ए और सी बालों की कई समस्याओं को आसानी से दूर कर देता है। इसका उपयोग करने के लिए एक मुट्ठी गुड़हल के फूल लें। अब इसमें नारियल का तेल मिलाएं और कुछ देर तक उबालें। जब नारियल तेल का रंग बदल जाए तो इसे छान लें और ठंडा होने पर एक बोतल में भर लें। यह तेल बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने के साथ-साथ रूसी को भी दूर करने में मदद करेगा।

नारियल तेल और करी पत्ता

बालों में नारियल का तेल और करी पत्ता लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं और सफेद बालों की समस्या भी आसानी से दूर हो जाती है। करी पत्ते में मौजूद बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए करी पत्ता लें और उसे धूप में सुखा लें। – अब इन करी पत्तों को नारियल के तेल में डालकर अच्छे से उबाल लें। मिश्रण ठंडा होने पर इसे छानकर एक बोतल में भर लें। अब इस मिश्रण से बालों की मसाज करें। इस तेल का प्रयोग सप्ताह में एक बार करें। यह बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ बालों को झड़ने से भी रोकेगा।

नारियल तेल और प्याज का रस

नारियल का तेल बालों के लिए पौष्टिक होता है। प्याज का रस भी बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें जिंक, सल्फर, फोलिक एसिड, विटामिन सी, ई और बी, पोटेशियम, फॉस्फोरस और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसे नारियल के तेल में मिलाकर लगाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं और मजबूत भी होते हैं। नारियल तेल और प्याज का रस मिलाकर आंच पर करीब 5 मिनट तक गर्म करें। इसके बाद इसे ठंडा होने दें। जब यह तेल ठंडा हो जाए तो बालों की मालिश करें। इसे करीब एक घंटे तक लगा रहने दें और फिर बालों को अच्छी तरह धो लें। इस उपाय को हफ्ते में एक या दो बार आजमाएं। इससे बालों का झड़ना कम हो सकता है।

नारियल तेल और मेथी के बीज

नारियल का तेल और मेथी के बीज बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इस मिश्रण को लगाने से बालों के असमय सफेद होने की समस्या दूर हो जाती है और बाल मजबूत भी होते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक पैन में मेथी के दानों को हल्का सा भून लें। अब इस मिश्रण में नारियल का तेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को बालों पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद बालों को सामान्य पानी से धो लें। यह पैक बालों के लिए बहुत फायदेमंद है।

नारियल का तेल और कपूर

नारियल का तेल और कपूर बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन दोनों के इस्तेमाल से बाल चमकदार बनते हैं और लंबे भी होते हैं। इन दोनों का उपयोग करने के लिए कपूर को पीसकर पाउडर बना लें। – अब नारियल को हल्का गर्म करें और इसमें कपूर डालें। अब इस मिश्रण से बालों की धीरे-धीरे मालिश करें। 2 से 3 घंटे बाद बालों को हल्के शैम्पू से धो लें। इस मिश्रण को लगाने से डैंड्रफ की समस्या भी दूर हो जाती है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको नारियल के तेल से बाल बढ़ाने का तरीका, नारियल तेल से बाल कैसे बढ़ाए के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख नारियल के तेल से बाल बढ़ाने का तरीका (Nariyal Ke Tel Se Baal Badane Ka Tarika) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment