Mi किस देश की कंपनी है? (Mi Company Kis Desh Ki Hai) – Mi Kaha Ki Company Hai

Mi Kis Desh Ki Company Hai: एमआई कंपनी ने टेलिकॉम में काफी नाम कमाया है। एमआई कंपनी का फोन लगभग हर शख्स ने कम से कम एक बार जरूर इस्तेमाल किया होगा।

इसी बीच कुछ लोग एमआई कंपनी एमआई के बारे में भी जानना चाहेंगे, जैसे की एमआई का मालिक कौन है, एमआई किस देश की कंपनी है। अगर आप भी एमआई के बारे में जानना चाहते है तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

वैसे तो रेडमी के बारे में ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसके बारे में सभी जानते हैं। रेडमी एक मोबाइल कंपनी है और बहुत अच्छे स्मार्टफोन बनाती हैं जो पूरी दुनिया में इस्तेमाल किए जाते हैं।

इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कुछ लोग इसे रेडमी के नाम से जानते है तो कुछ लोग एमआई और कुछ लोग शाओमी के नाम से भी जानते है। इसलिए आप एमआई को किसी भी नाम से बुला सकते हैं।

शाओमी यानी एमआई कंपनी भारत और अन्य देशों में बहुत लोकप्रिय है और पिछले कुछ वर्षों में इसकी विकास दर भी बहुत अच्छी रही है। यह नए मॉडल में अपने ग्राहकों को एक नया लुक प्रदान करती है जिसके कारण इसके फोन खूब बिकते हैं।

जब भी कोई एमआई फोन लॉन्च होता है तो कुछ ही घंटों में स्टॉक शून्य हो जाता है।इसके ज्यादातर फोन ऑनलाइन बिकते हैं।

Mi किस देश की कंपनी है? (Mi Company Kis Desh Ki Hai) - Mi Kaha Ki Company Hai

एमआई के बारे में (About Mi In Hindi)

एमआई चाइनीज कंपनी है। जिसका मुख्यालय हैडियन, बीजिंग में स्थित है। इस कंपनी को 6 अप्रैल 2010 को शुरू किया गया था। यह कंपनी चीन की जानी-मानी कंपनी शाओमी कारपोरेशन (Xiaomi Corporation) के अंतर्गत आती है। एमआई अपने विभिन्न उत्पादों जैसे लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, ईयरफोन, स्मार्टबैंड, बैग, जूते के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

इसके अलावा यह कंपनी मोबाइल एप्लिकेशन भी बनाती है। एमआई ने अपना पहला फोन अगस्त 2011 में चीन में लॉन्च किया था। जिसके बाद 2014 में बहुत तेजी से यह कंपनी चीन की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई।

एमआई स्मार्टफोन में मिलने वाले एडवांस फीचर्स और कम कीमत की वजह से इसकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

इस कंपनी ने अपना पहला स्मार्टफोन साल 2011 में लॉन्च किया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

एमआई कंपनी की शुरुवात कैसे हुई?

लेई जून ने वुहान विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीए किया और अपने कॉलेज के दिनों में अपनी पहली कंपनी की स्थापना की। 1992 में, लेई जून एक इंजीनियर के रूप में किंग्सॉफ्ट कंपनी में शामिल हो गए, कुछ वर्षों के अच्छे काम के बाद, लेई जून 1998 में किंग्सॉफ्ट के सीईओ बने।

एमआई कंपनी को यहां तक पहुचाने में लेई जून के अलावा कुछ कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। हालाँकि कंपनी मुख्य रूप से लेई जून द्वारा शुरू की गई थी, बाद में अन्य लोगों ने कंपनी के साथ काम करना शुरू किया।

एमआई का मालिक कौन है? (Mi Ka Malik Kaun Hai)

एमआई 8 लोगों के स्वामित्व में है जिनके मालिक लेई जून (Lei Jun) हैं। और इसमें लियू डे, लिन बिन, ली वानकियांग, झोउ गुआंगपिंग, वांग चुआन, होंग फेंग, वोंग जियांगजी शामिल हैं। रेडमी को शुरू करने में इन्होने बड़ी भूमिका निभाई है।

लेकिन इस समय एमआई के मालिक ली जून को माना जाता है। लिन बिन इस कंपनी के सीईओ हैं।

इस कंपनी को बनाने का आइडिया ली जून का था, जिन्होंने इसे शुरू करने का सोचा। जिसमें कुछ और लोगों ने भी इसे बनाने में मदद की।

एमआई कंपनी के सीईओ कौन है? (Mi Ke CEO Kon Hai)

लिन बिन (Lin Bin) इस कंपनी के सीईओ हैं। और इस कंपनी के मालिक लेई जून (Lei Jun) हैं।

Mi किस देश की कंपनी है? (Mi Company Kis Desh Ki Hai)

एमआई चीनी कंपनी है और इसके मालिक ली जून। और अन्य लोग जो इसके संस्थापक हैं, वे भी चीन के नागरिक हैं। लेकिन इसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स कुछ दूसरे देशों में भी हैं। जिसमें भारत भी शामिल है जहां एमआई फोन की मैन्युफैक्चरिंग की जाती है। जिस पर मेड इन इंडिया लिखा हुआ होता है।

इसी वजह से बहुत से लोग भ्रमित हो जाते हैं कि एमआई किस देश की कंपनी है। लेकिन यह एक चाइनीज मल्टीनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है जिसका नाम शाओमी कारपोरेशन (Xiaomi Corporation) है।

इसकी शुरुआत 6 अप्रैल 2010 को यिंगू मेंशन, बीजिंग, चीन से हुई थी। वर्तमान में यह मोबाइल के अलावा लैपटॉप, घरेलू सामान, बैग, जूते और इलेक्ट्रॉनिक्स में भी काम कर रही है।

एमआई कंपनी इतिहास (History Of Mi Company In Hindi)

इस कंपनी की स्थापना 6 अप्रैल 2010 को चीन के बीजिंग शहर में हुई थी। शुरुआत में इस कंपनी ने अपने प्रोडक्ट सिर्फ चीन में बेचने शुरू किये थे, लेकिन आज पूरी दुनिया में एमआई के प्रोडक्ट्स की डिमांड है।

आज इस कंपनी की गिनती दुनिया के टॉप 10 स्मार्टफोन ब्रैंड्स में होती है। एमआई अपने बेहतरीन स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है। भारत और चीन में इस कंपनी के स्मार्टफोन्स के लाखों यूजर्स हैं।

शाओमी का मुख्यालय भारत में बैंगलोर में है। 15 जुलाई 2014 को, एमआई ने भारत में अपना पहला फोन लॉन्च किया था। उस समय शाओमी भारत में एक छोटी कंपनी थी। शुरुआत में उन्होंने केवल ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट के जरिए ही फोन बेचे। भारत में शाओमी के प्रमुख मनु कुमार जैन हैं।

शाओमी इंडिया के मालिक कौन है? (Xiaomi India Ke Malik Kaun Hai)

शाओमी इंडिया के मालिक मनु जैन हैं। लेकिन इसके बारे में आपको पहले भी बताया गया है कि यह कोई भारतीय कंपनी नहीं है। यहां एमआई की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है, जो कि शाओमी इंडिया के नाम से जानी जाने वाली कंपनी है। इसे ऑपरेट भारतीय व्यक्ति मनु जैन करते है।

एमआई से संबंधित जानकारी (MI Related Information In Hindi)

  • एमआई कंपनी की शुरुआत 06 अप्रैल 2010 को चीन की राजधानी बीजिंग में हुई थी।
  • एमआई कंपनी की शुरुआत लेई जॉन ने की थी।
  • इसने सबसे पहले 15 जुलाई 2014 को भारत में अपना स्मार्टफोन लॉन्च किया था।
  • इसका शुरुआती नाम शाओमी कारपोरेशन (Xiaomi Corporation) है।
  • यह चीन की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी है।
  • इसे चीन का एप्पल ऑफ़ चाइना भी कहा जाता है।
  • यह दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी है।
  • यह 23% बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल विक्रेता है।
  • मनु कुमार जैन इसके भारतीय एमआई मुख्यालय के प्रमुख हैं।
  • एमआई शुरू करने से पहले लेई जॉन किंग्सॉफ्ट के सीईओ थे।
  • इस कंपनी पर पूरी दुनिया में डेटा चोरी के आरोप लगते हैं।
  • दूसरे मोबाइल के मुकाबले इसमें आपको ज्यादा विज्ञापन देखने को मिल जाते हैं।
  • MI, Xiaomi, Redmi तीनों एक ही कंपनी हैं।

FAQs For Mi Kaha Ki Company Hai

एमआई कहाँ की कंपनी है?
एमआई चीन की कंपनी है यानी एक चाइनीज कंपनी है।

एमआई का मुख्यालय कहाँ है?
एमआई का मुख्यालय हैडियन, बीजिंग में स्थित है।

एमआई का मुख्यालय भारत में कहाँ है?
एमआई का मुख्यालय भारत में बैंगलोर में है

एमआई के मालिक कौन है?
एमआई के मालिक लेई जून है।

एमआई के सीईओ कौन है?
एमआई के सीईओ लिन बिन है।

शाओमी इंडिया के मालिक कौन है
शाओमी इंडिया के मालिक मनु जैन हैं।

लेख के बारे में

हमे उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। और आपको अब पता चल गया होगा कि एमआई का मालिक कौन है और एमआई किस देश की कंपनी है।

अगर आपको यह लेख Mi किस देश की कंपनी है (Mi Kis Desh Ki Company Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर करे।

Leave a Comment