लीवर मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए – लीवर मजबूत करने का घरेलू उपाय

लीवर मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए – अगर व्यक्ति का लीवर स्वस्थ है तो वह कई तरह की बीमारियों से बचा रहता है। अगर किसी का लीवर कमजोर हो तो उसके शरीर में सुस्ती आ जाती है और थकान समेत कई अन्य समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर स्वस्थ रहे तो आपको कुछ खास चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।

अपने लीवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको जितना हो सके खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए। इन फलों का सेवन करने से शरीर डिटॉक्सीफाई होता है। अगर किसी का लीवर कमजोर है तो उसे अपने आहार में संतरा, मौसमी, नींबू और कीवी को शामिल करना चाहिए। इनमें एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं और ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको लीवर मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए – लीवर मजबूत करने का घरेलू उपाय के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

लीवर मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए (Liver Majbut Karne Ke Liye Kya Khana Chahiye)

1) लहसुन

लीवर कमजोर होने पर लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें कई बीमारियों को ठीक करने की क्षमता होती है। साथ ही इससे बीमार लीवर की सेहत भी सुधरती है। लहसुन शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है और लीवर को मजबूत बनाता है। इसे लोग सब्जियों में डालकर कहते हैं.

2) दलिया

लीवर को मजबूत बनाने के लिए दलिया का सेवन करना चाहिए। इसे पचने में कम समय लगता है और यह बढ़ते वजन को भी नियंत्रित करता है। दलिया के सेवन से इम्यूनिटी पावर मजबूत होती है और फैटी लिवर की समस्या दूर हो जाती है। यह मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

3) ग्रीन टी

अगर आप अपने कमजोर लीवर को मजबूत बनाना चाहते हैं तो काम से पहले दिन में कम से कम एक बार ग्रीन टी का सेवन करें। इसके सेवन से शरीर डिटॉक्सीफाई होता है। कमजोर लीवर को मजबूत बनाने में भी हल्दी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल पाए जाते हैं। यह बढ़ते वजन को भी नियंत्रित करता है।

4) ब्लैक कॉफी

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कॉफी बहुत फायदेमंद है। बिना दूध और चीनी के बनी ब्लैक कॉफी लिवर की बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसलिए अगर आप लिवर की सेहत को लेकर सचेत हैं तो ब्लैक कॉफी पी सकते हैं। ब्लैक कॉफी पीने से लिवर सिरोसिस और लिवर डैमेज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

5) अंगूर

मौसमी फल हमेशा फायदेमंद होते हैं। अगर आप अपने लीवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अंगूर का सेवन कर सकते हैं। काले अंगूर खासतौर पर लीवर की बीमारियों से बचाते हैं।

6) चुकंदर का रस

चुकंदर खाने से ज्यादा फायदेमंद है चुकंदर का जूस पीना। चुकंदर का जूस पीने से फैटी लिवर की समस्या नहीं होती है। चुकंदर का रस लीवर में सूजन और क्षति को रोकने में मदद करता है।

7) पत्तीदार सब्जियां

मूली के पत्ते, चुकंदर के पत्ते, शलजम जैसी पत्तेदार सब्जियाँ लीवर को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। इन सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

8) खट्टे फल

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए खट्टे फलों का सेवन किया जा सकता है। इन फलों को खाने से लिवर डिटॉक्स होता है और कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। लिवर कमजोर है तो आहार में नींबू, संतरा, मौसमी और कीवी को शामिल करें। इन फलों में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करते हैं।

9) हल्दी

हल्दी कमजोर लीवर को मजबूत बनाती है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और लिवर स्वस्थ रहता है। हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण लिवर को मजबूत बनाते हैं और वजन को भी नियंत्रित रखते हैं। हल्दी का सेवन करने के लिए इसे अपने दैनिक भोजन में उपयोग करें।

10) अदरक

अदरक में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं और अदरक में सल्फर यौगिक भी पाए जाते हैं। जो लिवर एंजाइम्स को सक्रिय करने में सहायक है। अदरक का सेवन करने से शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। अदरक को भी कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। लिवर को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको लीवर मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए – लीवर मजबूत करने का घरेलू उपाय आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख लीवर मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment