लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे ले | Laptop Par Screenshot Kaise Le

Laptop Me Screenshot Kaise Le: आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे ले के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

आज के समय में कंप्यूटर और लैपटॉप मनुष्य की मुख्य जरूरतों में से एक बन गया है। कंप्यूटर का उपयोग अब लगभग हर घर में किया जाता है।

टेक्नोलॉजी के बढ़ते दौर में हम कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना भूल जाते हैं और कई चीजों के बारे में हमें पता नहीं होता, उन्हीं में से एक है कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट कैसे ले (Laptop Par Screenshot Kaise Le)।

आप इस लेख को अंत तक पढ़ें, इसमें आपको कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने के ऐसे तरीकों के बारे में पता चलेगा जिसे आप हमेशा याद रखेंगे और फिर कभी भी आपको इंटरनेट पर लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट कैसे ले सर्च नहीं करना पड़ेगा।

तो बिना समय गवाए इस लेख को शुरू करते है और जानते है की लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लेते है (Laptop Par Screenshot Kaise Letet Hain)-

लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने के तरीके (Laptop Me Screenshot Lene Ka Tarika)

लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने के तीन सबसे आसान तरीके इस प्रकार हैं –

  • Shortcut Key (लैपटॉप की शॉर्ट की से स्क्रीनशॉट लें)
  • Snipping Tool (स्निपिंग स्क्रीनशॉट टूल की मदद से)
  • MS Paint And PrtSc Key (माइक्रोसॉफ्ट पेंट और प्रिंट स्क्रीन की से)

आइए अब इन सभी के बारे में एक-एक करके विस्तार से जानते हैं।

1 – शॉर्टकट की से लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लें (Shortcut Key Se Laptop Me Screenshot Kaise Le)

लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने का सबसे आसान तरीका शॉर्टकट की है। शॉर्टकट की की मदद से आप बहुत ही आसानी से कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट ले सकते है

  • कंप्यूटर स्क्रीनशॉट कुंजी का उपयोग करके लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट लेने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें –
  • सबसे पहले आप जिस ऑब्जेक्ट का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं उसे Open करें।
  • इसके बाद Window और PrtSc बटन को एक साथ दबाएं।
  • इसके बाद आप My Computer को ओपन करें और पिक्चर वाले फाइल में जाएं।
  • यहां आपको स्क्रीनशॉट वाली एक फाइल मिलेगी, जिसमें आपके द्वारा लिया गया स्क्रीनशॉट सेव रहेगा।

2 – स्निपिंग टूल से लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लें (Snipping Tool Se Laptop Me Screenshot Kaise Le)

लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने का दूसरा तरीका स्निपिंग टूल है। इस टूल की मदद से आप स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं। आपको अपने कंप्यूटर की विंडो 7, 8 और 10 में स्निपिंग टूल पहले से इंस्टॉल मिलेगा। स्निपिंग टूल से आप चुने हुए आइटम का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

स्निपिंग टूल के जरिए कंप्यूटर पर स्क्रीनशॉट लेने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले विंडो को दबाकर स्निपिंग टूल को सर्च करें।
  • इसके बाद सॉफ्टवेयर को ओपन करें और न्यू ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद राइट क्लिक को दबाकर रखें और जिस स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं उसे चुनें।
  • अब राइट क्लिक को छोड़ दें और सेव पर क्लिक करके या Ctrl + S दबाकर अपने लैपटॉप पर लिए गए स्क्रीनशॉट को सेव करें।

3 – MS Paint और PrtSc Key से लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लें (MS Paint And PrtSc Key Se Laptop Me Screenshot Kaise Le)

लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने का तीसरा तरीका MS Paint और PrtSc के जरिए है। इसके लिए आपको सबसे पहले स्क्रीन को PrtSc से कॉपी करके Ms Paint में पेस्ट करना होगा।

MS Paint और PrtSc Key के जरिए पीसी और लैपटॉप में स्क्रीन शॉट लेने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले, उस विंडो या स्क्रीन को खोलें जिसका आप स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं।
  • इसके बाद PrtSc बटन दबाकर और Ctrl+C दबाकर स्क्रीन को कॉपी कर लें।
  • अब MS Paint को ओपन करें और Ctrl+V दबाकर पेस्ट कर दें।
  • इसके बाद आवश्यकतानुसार स्क्रीनशॉट को एडिट करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद स्क्रीनशॉट को अपने कंप्यूटर के किसी भी फोल्डर में Ctrl+S दबाकर सेव कर लें।

यह भी पढ़ें –

FAQs Laptop Me Screenshot Kaise Lete Hai

लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने की शॉर्टकट की क्या है ?
कंप्यूटर में स्क्रीनशॉट लेने की शॉर्टकट कुंजी Windows+PrtSc है।

PrtSc का क्या अर्थ है?
PrtSc का मतलब प्रिंट स्क्रीन है।

एमएस पेंट से लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं?
एमएस पेंट से स्क्रीनशॉट लेने के लिए सबसे पहले आपको स्क्रीन को PrtSc की मदद से कॉपी करना होगा जिसका आप स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं और फिर उसे एमएस पेंट में पेस्ट करके सेव कर लें।

एचपी के लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लें?
एचपी के लैपटॉप में भी आप ऊपर बताए गए तरीके से स्क्रीनशॉट ले सकते है।

स्क्रीनशॉट लेने के लिए क्या करना पड़ता है?
स्क्रीनशॉट लेने के लिए Window और PrtSc बटन को एक साथ दबाएं।

पीसी पर स्क्रीनशॉट लेने के 3 तरीके बताइए?
पीसी पर स्क्रीनशॉट लेने के 3 तरीके निम्नलिखित है –
1. Shortcut Key (लैपटॉप की शॉर्ट की से स्क्रीनशॉट लें)
2. Snipping Tool (स्निपिंग स्क्रीनशॉट टूल की मदद से)
3. MS Paint And PrtSc Key (माइक्रोसॉफ्ट पेंट और प्रिंट स्क्रीन की से)

लेख के बारे में –

आज के इस लेख के माध्यम से हमने आपके साथ बहुत ही आसान शब्दों में लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे ले की पूरी जानकारी शेयर की है जिसे पढ़कर आप समझ गए होंगे कि लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लेते हैं।

इस लेख में बताए गए तरीकों का इस्तेमाल करके आप आसानी से अपने लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारा लिखा हुआ यह लेख पसंद आया होगा, इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उनकी भी मदद हो सके।

Leave a Comment