बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है Ba(sic Computer Course Kya Hai)

बेसिक कंप्यूटर क्या है | Basic Computer Kya Hai: आज हम आपको बेसिक कंप्यूटर कोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। बेसिक कंप्यूटर कोर्स के तहत हमें क्या पढ़ाया जाता है या हम बेसिक कंप्यूटर कोर्स कैसे कर सकते हैं।

आजकल हमें हर क्षेत्र में कंप्यूटर देखने को मिल जाते हैं। स्कूल हो, कॉलेज हो, बैंक हो या कोई भी निजी संस्थान हो, कंप्यूटर के बिना सारे काम करना नामुमकिन है, क्योंकि अब हर क्षेत्र में कई काम कंप्यूटर की मदद से किए जाते हैं। तो ऐसे में हर व्यक्ति के लिए कम से कम कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना बहुत जरूरी है।

आजकल पहली व दूसरी कक्षा के छोटे बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा दी जाती है ताकि फ्यूचर में उन्हें कंप्यूटर का इस्तेमाल करने में कोई समस्या न हो।

बेसिक कंप्यूटर क्या है | Basic Computer Kya Hai

Included

  • बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है?
  • कब कर सकते है बेसिक कंप्यूटर कोर्स?
  • बेसिक कंप्यूटर कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है?
  • MS Office के बारे में सामान्य जानकारी
  • प्रिंट और प्रिंटर की सामान्य जानकारी
  • इंटरनेट का बेसिक नॉलेज
  • अपनी ईमेल आईडी बनाएं, ईमेल भेजें और प्राप्त करें
  • टाइपिंग का बेसिक नॉलेज 
  • बेसिक कंप्यूटर कोर्स सब्जेक्ट
  • कंप्यूटर कोर्स करने के फायदे

बेसिक कंप्यूटर क्या है | Basic Computer Kya Hai

बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है?

बेसिक कंप्यूटर कोर्स आज के समय की मांग है। आपके लिए भी कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना बहुत जरूरी है। आजकल कंप्यूटर का इस्तेमाल आमतौर पर हर क्षेत्र में में किया जाता है, इसलिए हम आपको कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान बताने जा रहे हैं।

अगर आप सरकारी नौकरी के लिए कंप्यूटर कोर्स करना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है, यहां हम बताने जा रहे हैं कि बेसिक कंप्यूटर कोर्स क्या है?, बेसिक कंप्यूटर कोर्स कब कर सकते हैं? बेसिक कंप्यूटर कोर्स कितने प्रकार के होते हैं? बेसिक कंप्यूटर कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है, साथ ही आप ऑनलाइन बेसिक कंप्यूटर कोर्स कैसे कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बेसिक कंप्यूटर कोर्स के बारे में पूरी जानकारी।

कब कर सकते है बेसिक कंप्यूटर कोर्स?

बेसिक कंप्यूटर कोर्स आप 10वीं या 12वीं के बाद आसानी से कर सकते हैं, जिसमें आपको कंप्यूटर चलाना सिखाया जाता है। ताकि आपको कंप्यूटर का ज्यादा ज्ञान न होने पर भी आसानी से छोटे कंप्यूटर जॉब कर सके।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है?

बेसिक कंप्यूटर कोर्स में आपको कंप्यूटर के सामान्य जानकारियों के बारे में बताया जाता है। जिसमें कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होता है। जिससे आप सामान्य रूप से कंप्यूटर का परिचय प्राप्त करते हैं और इंटरनेट के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हैं। सबसे पहले कंप्यूटर पर काम करना होता है। इसके साथ ही आपको माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के बारे में बेसिक जानकारी भी दी जाती है। आइए अब आपको विस्तार से समझते हैं।

कंप्यूटर के बेसिक कोर्स में आपको निम्न जानकारी बताई जाती है, जिसके बारे में नीचे विस्तार से बताया है –

कंप्यूटर का परिचय

इसमें आपको सिखाया जाता है कि कंप्यूटर क्या है, कंप्यूटर को कैसे चालू और बंद करें, इनपुट और आउटपुट डिवाइस क्या हैं, साथ ही कंप्यूटर सॉफ्टवेयर (Software) और हार्डवेयर (Hardware) के बारे मे भी बताया जाता है।

विंडोज़ का बेसिक परिचय

ऑपरेटिंग सिस्टम किसी भी कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। जिसे हम विंडोज भी कहते हैं, आपको इसके बारे में पता होना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि विंडो का उपयोग कैसे किया जाता है। यह भी बताया जाता है कि विंडोज में किसी सॉफ्टवेयर को कैसे इनस्टॉल या अनइंस्टॉल किया जाता है।

  • कंप्यूटर के बेसिक कोर्स में आपको छोटी-छोटी बातें बताई जाएंगी जैसे –
  • किसी भी फाइल या एप्लिकेशन का डेस्कटॉप पर शॉर्टकट कैसे बनाएं।
  • फ़ाइलें खोजना, डेस्कटॉप वॉलपेपर बदलना और टास्कबार के बारे में बताया जाता है।
  • कंप्यूटर में नई फाइल या फोल्डर कैसे बनाये।
  • आपको पेन ड्राइव या कंप्यूटर से कॉपी करने या कॉपी करने के बाद पेस्ट करने के बारे में भी बताया जाता है।
  • विंडोज एक्सप्लोरर के बारे में भी बताया जाता है।

MS Office के बारे में सामान्य जानकारी

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस दुनिया का सबसे लोकप्रिय सॉफ्टवेयर है। Ms Office में Office के कार्यों से संबंधित सभी सॉफ़्टवेयर का एक पैकेज दिया गया है। जिसके माध्यम से आप कार्यालय के सभी कार्य आसानी से कर सकते हैं। आपके लिए इसके बारे में बुनियादी जानकारी होना बहुत ज़रूरी है। जिनमें से कुछ एप्लीकेशन के बारे में हम आपको बता रहे हैं –

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड – यह एक वर्ड प्रोसेसर एप्लीकेशन है जिसमें ऑफिस टाइपिंग से जुड़े सारे काम होते हैं। उदाहरण के लिए – पत्र बनाना, रिज्यूम मेकिंग, एप्लीकेशन तैयार करना आदि।

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल – यह एक स्प्रेडशीट एप्लीकेशन है। जिसमें ऑफिस में किया जाने वाला काम होता है। उदाहरण के लिए, कर्मचारी डेटाबेस, वेतन चार्ट, व्यय चार्ट और एमएस एक्सेल के फार्मूले की सहायता से घंटों की जटिल गणना मिनटों में की जा सकती है।

माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट – Microsoft Power Point यह एक प्रेजेंटेशन एप्लिकेशन है जिसमें मल्टीमीडिया का उपयोग करके प्रेजेंटेशन बनाया जाता है। निजी संस्थानों में इसका बहुत उपयोग किया जाता है। माइक्रोसॉफ्ट पावर प्वाइंट की मदद से हम एक अच्छा प्रेजेंटेशन बना सकते हैं।

प्रिंट और प्रिंटर की सामान्य जानकारी

बेसिक कंप्यूटर कोर्स में आपको प्रिंटिंग, पेज सेटिंग और प्रिंटर के बारे में बेसिक जानकारी दी जाएगी। जिससे आप किसी भी डॉक्यूमेंट को कंप्यूटर से आसानी से प्रिंट कर सकते है।

इंटरनेट का बेसिक नॉलेज

आज के दौर में इंटरनेट का इस्तेमाल हर क्षेत्र में हो रहा है, आपको इंटरनेट का बेसिक नॉलेज भी होनी चाहिए। जैसे –

  • इंटरनेट क्या है?, इंटरनेट कहाँ से आता है? इस जानकारी के माध्यम से इंटरनेट का इस्तेमाल कैसे करें।
  • मौसम विभाग से रिलेटेड समाचार, जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • आप पूरी दुनिया में किसी की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इंटरनेट के माध्यम से शिक्षा विभाग से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • आप इंटरनेट के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

अपनी ईमेल आईडी बनाएं, ईमेल भेजें और प्राप्त करें

कंप्यूटर बेसिक कोर्स में आपको यह भी बताया जाता है कि ईमेल आईडी कैसे बनाएं, ईमेल कैसे भेजें, ईमेल प्राप्त करें और ईमेल के साथ फाइल कैसे अटैच करें या इंटरनेट से ईमेल अटैचमेंट कैसे डाउनलोड करें।

टाइपिंग का बेसिक नॉलेज 

कंप्यूटर का बेसिक कंप्यूटर कोर्स करते समय आपके लिए हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का बेसिक ज्ञान होना बहुत जरूरी है क्योंकि चाहे आप एमएस वर्ड में लेटर टाइप कर रहे हों या ईमेल भेज रहे हों, दोनों ही स्थितियों में यह आपके लिए बहुत जरूरी है।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स करते हुए आपको टाइपिंग भी सिखाई जाएगी। जिसके लिए आपको अपने घर पर अभ्यास करना होगा।

बेसिक कंप्यूटर कोर्स सब्जेक्ट

ऑपरेटिंग सिस्टम – बेसिक कंप्यूटर के अंदर पहला सब्जेक्ट ऑपरेटिंग सिस्टम होता है। कंप्यूटर को स्टार्ट करने से लेकर उसे कंट्रोल करने तक की सारी प्रक्रियाएं ऑपरेटिंग सिस्टम में सिखाई जाती हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम से ही आप कंप्यूटर लैपटॉप पर फाइल्स फोल्डर, कंप्यूटर सेटिंग , कंप्यूटर स्टोरेज , कण्ट्रोल पैनल सेटिंग जैसी चीजों को आप मेन्टेन कर सकते है। आप उन्हें ठीक से चला सकते हैं और कंप्यूटर लैपटॉप में चलने वाले सभी सॉफ्टवेयर ऑपरेटिंग सिस्टम की वजह से ही चलते हैं, इसलिए बेसिक कंप्यूटर में ऑपरेटिंग सिस्टम सीखना ज़रूरी है।

इंटरनेट – बेसिक कंप्यूटर के अंदर दूसरा सब्जेक्ट इंटरनेट है। बेसिक कंप्यूटर में इंटरनेट को अच्छे तरीके से चलाना सीखाया जाता है। जब आपको ईमेल करना हो, कोई भी ऑनलाइन फॉर्म भरना हो या कुछ डाउनलोड करना हो , तो यह सब इंटरनेट पर ही किया जाता है। इसलिए कंप्यूटर शिक्षक इंटरनेट को बेसिक कंप्यूटर कोर्स के अंदर लेकर चलता और छात्र को इंटरनेट भी पढ़ाया जाता है।

टाइपिंग- बेसिक कंप्यूटर में तीसरा सब्जेक्ट है टाइपिंग। इस कोर्स में छात्र को बेसिक स्तर पर टाइपिंग भी सिखाई जाती है ताकि कंप्यूटर छात्र कंप्यूटर लैपटॉप के अंदर किसी भी अक्षर, एप्लीकेशन को आसानी से टाइप कर सके।

एमएस वर्ड – बेसिक कंप्यूटर के अंदर चौथा सब्जेक्ट एमएस वर्ड है। एमएस वर्ड कंप्यूटर के अंदर एक महत्वपूर्ण सब्जेक्ट है क्योंकि इस एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के जरिए लेटर, एप्लीकेशन, फॉर्म, एग्जाम पेपर, ड्रॉइंग डिजाइन आदि चीजें कंप्यूटर के अंदर बनाई जाती हैं। कंप्यूटर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल जहां किया जाता है वंहा एमएस वर्ड का इस्तेमाल जरूर होता है। एमएस वर्ड का इस्तेमाल रोजाना सरकारी विभाग, शिक्षा विभाग, निजी कंपनी जैसी जगहों पर किया जाता है।

एमएस एक्सेल – एमएस एक्सेल बेसिक कंप्यूटर के भीतर पाँचवाँ विषय है। MS EXCEL भी MS Word की तरह एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है क्योंकि एमएस एक्सेल का उपयोग सबसे अधिक व्यवसाय क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र और सरकारी विभाग में किया जाता है। एमएस एक्सेल में छोटे से लेकर बड़े स्तर की जानकारी बनाई और संग्रहीत की जाती है और लोगों के साथ साझा भी की जाती है। जब भी आप इंटरनेट से सरकारी काम से संबंधित जानकारी डाउनलोड करते हैं। वह भी ज्यादातर एमएस एक्सेल फ़ाइल फॉर्मेट में आपको दी जायेगी।

एमएस पावर पॉइंट – बेसिक कंप्यूटर के भीतर छठा विषय एमएस पावर पॉइंट है। जब आप किसी निजी कंपनी में काम करेंगे, तो आपको एमएस पावर पॉइंट का उपयोग करने में सक्षम होना चाहिए क्योंकि अधिकांश निजी कंपनियों में एमएस पावर पॉइंट का उपयोग किया जाता है। किसी वर्किंग प्रोसेस की कोई PPT तैयार करनी है तो पीपीटी तैयार करने के लिए कंप्यूटर लैपटॉप में एमएस पावर पॉइंट का उपयोग किया जाता है। इसलिए कंप्यूटर शिक्षक भी निजी नौकरी को ध्यान में रखते हुए अपने छात्र कोएमएस पावर पॉइंट पढ़ाते हैं।

कंप्यूटर कोर्स करने के फायदे

कंप्यूटर कोर्स करने के कई फायदे हैं, कंप्यूटर की जानकारी के बिना हम शायद ही कोई काम कर सकते हैं क्योंकि कंप्यूटर हर काम में अहम भूमिका निभाता है।

कंप्यूटर कोर्स करने के बाद छात्र के अंदर कौशल का विकास होता है, ज्ञान में वृद्धि होती है, जिससे नौकरी में व्यक्ति का वेतन और महत्व बढ़ता है।

नौकरी में आगे बढ़ना आसान होता है यानी कंप्यूटर की जानकारी होने से कर्मचारी को हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है।

आज हर बड़ी कंपनी को अच्छे कौशल वाले कर्मचारी की जरूरत है, कौशल की कमी है, अगर आप कंप्यूटर ज्ञान लेते हैं, तो आपको अधिक वेतन मिलने की संभावना है, अच्छे कौशल वाले कर्मचारी अधिक पैकेज पर काम करते हैं, नौकरी में अवसर बढ़ते हैं।

सरकारी नौकरी पाना आसान है। आज ज्यादातर नौकरियों में कंप्यूटर कोर्स की मांग है, इसलिए हर छात्र के लिए कंप्यूटर कोर्स करना जरूरी हो गया है।

आज के समय में जिस तरह टेक्नोलॉजी बढ़ती जा रही है, उसी तरह बिजनेस में कंप्यूटर ऑपरेटर की जरूरत भी बढ़ती जा रही है।

निष्कर्ष

उम्मीद है कि इस लेख (बेसिक कंप्यूटर क्या है | Basic Computer Kya Hai) को पढ़ने के बाद आपके सभी संदेह दूर हो गए होंगे। लेकिन फिर भी इस लेख (बेसिक कंप्यूटर क्या है | Basic Computer Kya Hai) से सम्बंधित आपका कोई सवाल है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं।

अगर आपको यह लेख (बेसिक कंप्यूटर क्या है | Basic Computer Kya Hai) पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जरूर शेयर करे।

Leave a Comment