किशमिश खाने के फायदे और नुकसान (Kishmish Ke Fayde Aur Nuksan) – Kismis Ke Fayde Aur Nuksan –

Kismis Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi: किशमिश को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। किशमिश स्वाद में मीठी होने के साथ-साथ कई गुणों से भरपूर होती है। खासतौर पर सर्दियों में किशमिश खाने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। किशमिश उन लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होती है जिनकी एनर्जी बहुत कम होती है। यह शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। किशमिश में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, कॉपर और विटामिन बी-6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

किशमिश को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाने से कई फायदे मिलते हैं। इससे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट का स्तर बढ़ता है। वैसे तो किशमिश सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है लेकिन कुछ भी सीमित मात्रा में खाने से ही फायदे मिलते हैं, किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। और यही हाल किशमिश का भी है।

पोषण विशेषज्ञ कहते हैं कि यह जांचना बहुत जरूरी है कि आप एक दिन में कितनी किशमिश का सेवन कर रहे हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो कैलोरी की मात्रा कम करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको एक दिन में 40 से 50 ग्राम किशमिश का ही सेवन करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं किशमिश खाने से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में (Kishmish Khane Ke Fayde Aur Nuksan) –

एक दिन में कितनी किशमिश खानी चाहिए?

आप हर दिन 4 से 6 किशमिश खा सकते हैं। किशमिश को पानी में भिगो दें और थोड़ा फूल जाने पर इसका सेवन करें। आप इसका सेवन रायते या सलाद में भी कर सकते हैं।

अधिक मात्रा में किशमिश खाने के नुकसान (Kishmish Khane Ke Nuksan)

कुछ लोगों को किशमिश खाने से एलर्जी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप पहली बार किशमिश खा रहे हैं और आपको त्वचा पर रैशेज या खुजली हो रही है तो इसका सेवन करने से बचें।

किशमिश में कैलोरी की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। ऐसे में अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं या वजन कम करने वाले आहार पर हैं तो आपको इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

किशमिश में शुगर व कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है इसलिए कम मात्रा में ही इसका सेवन करने से आपको लाभ मिल सकता है लेकिन इसे ज्यादा खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

ज्यादा किशमिश का सेवन करने से पेट की समस्या हो सकती है। क्‍योंकि अधिक किशमिश खाने से उल्‍टी, दस्‍त और बुखार जैसी समस्‍या हो सकती है। इसके अलावा सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। इसलिए किशमिश का सेवन सीमित मात्रा में करें।

किशमिश का ज्यादा सेवन लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। किशमिश में ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा अधिक होती है, जो फैटी लिवर और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बनती है। ऐसे में लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सीमित मात्रा से अधिक किशमिश का सेवन नहीं करें।

कई लोगों को किशमिश से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

किशमिश का सीमित मात्रा से अधिक सेवन करने से डायरिया व एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उन्हें किशमिश का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

मधुमेह रोगियों को किशमिश के सेवन से परहेज करना चाहिए. क्योंकि शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है।

किशमिश अधिक मात्रा में खाने से सांस संबंधी शिकायत हो सकती है। ऐसे में सीमित मात्रा में ही किशमिश का सेवन करना चाहिए।

किशमिश अधिक मात्रा में खाने से उल्टी, बुखार, डायरिया व गैस जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं।

टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को किशमिश नहीं खानी चाहिए।

सिमित मात्रा में किशमिश खाने के फायदे (Kishmish Khane Ke Fayde)

सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। जिन लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन की समस्या है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

अधिक मात्रा में किशमिश खाने से मोटापा, ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना 5 से 10 किशमिश ही खाएं। बच्चों को किशमिश जरूर खिलाएं। इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है।

किशमिश कई बीमारियों में रामबाण की तरह काम करती है। इन्हीं में से एक है एनीमिया। डॉक्टरों के अनुसार किशमिश में कॉपर और आयरन की मात्रा भरपूर होती है, जो लाल कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करती है और खून को बढ़ाती है।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन में भी किशमिश कारगर है। डॉक्टरों के मुताबिक किशमिश के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ऐसे मरीज जो इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के शिकार हैं उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

शमिश दिल की सेहत के लिए भी बेहतर होती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। जिससे खून का थक्का बनने का खतरा कम हो जाता है साथ ही दिल का दौरा पड़ने की संभावना भी कम हो जाती है।

आजकल ज्यादातर लोगों में एनीमिया की शिकायत देखी जा रही है। लेकिन अगर आप रोजाना किशमिश का सेवन करते हैं तो एनीमिया की शिकायत दूर हो जाती है। क्‍योंकि किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है इसलिए अगर आप नियमित रूप से रोजाना किशमिश का सेवन करते हैं तो इससे कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

जिन लोगों को अक्सर कमजोरी और थकान महसूस होती है, उन्हें किशमिश या किशमिश के पानी का सेवन रोजाना करना चाहिए। क्‍योंकि किशमिश में कार्बोहायड्रेट की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है इसलिए इसका सेवन करने से बॉडी में एनर्जी बनी रहती है।

किशमिश का सेवन भी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्‍योंकि किशमिश में कई ऐसे तत्‍व पाए जाते हैं, जो त्‍वचा को स्‍वस्‍थ रखने में मददगार साबित होते हैं। इसके साथ ही किशमिश के सेवन से त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

किशमिश का सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है. क्‍योंकि किशमिश में पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है।

जो लोग दुबलेपन से परेशान हैं, उन्हें किशमिश का सेवन करना चाहिए. क्‍योंकि किशमिश में कैलोरी अधिक होती है। इसलिए इसका सेवन से वजन भी बढ़ सकता है।

नोट – अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही किशमिश का सेवन करना चाहिए।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने किशमिश खाने के फायदे और नुकसान (Kishmish Ke Fayde Aur Nuksan) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख किशमिश के फायदे और नुकसान (Kismis Ke Fayde Aur Nuksan) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment