खून बढ़ाने के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए इन हिंदी

खून बढ़ाने के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए – अगर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाए तो एनीमिया की समस्या हो सकती है। खून की कमी के कारण कमजोरी, थकान और चक्कर आना जैसी समस्या हो सकती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी अधिक आम है। ऐसे में महिलाओं को अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। खान-पान में सुधार करके भी हीमोग्लोबिन की कमी को दूर किया जा सकता है। अगर आप अपना खान-पान सही रखेंगे तो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होगी। तो आइए जानते हैं –

खून बढ़ाने के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए (Khoon Badhane Ke Liye Kaun Sa Juice Peena Chahiye)

1) चुकंदर का रस

चुकंदर शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद है। इसमें आयरन, विटामिन सी, फाइबर और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। चुकंदर को रक्त शोधक के रूप में भी जाना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी आयरन को प्रभावी ढंग से अवशोषित करता है।

2) कद्दू का रस

कद्दू में आयरन के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करते हैं। जिन लोगों को हीमोग्लोबिन की कमी है उन्हें रोजाना कद्दू का जूस पीना चाहिए। जूस के साथ आप कद्दू की स्मूदी भी बना सकते हैं, जिन लोगों को जूस पसंद नहीं है, वे कद्दू के बीज शामिल करें। इसमें विटामिन ए के साथ-साथ सी और फोलेट पाया जाता है।

3) पालक का रस

अधिकांश हरी सब्जियों में उच्च मात्रा में आयरन होता है। इसमें आयरन, फोलेट, फाइबर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। चुकंदर को रोजाना आहार में शामिल करने से शरीर में खून बढ़ता है। इसके साथ ही चुकंदर खाने से शरीर में मौजूद अशुद्धियां भी दूर हो जाती हैं। चुकंदर को आप सलाद के रूप में खा सकते हैं या चाहे तो इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

4) अनार का रस

शरीर में खून बढ़ाने के लिए अनार भी एक बेहतरीन विकल्प है। अगर आप अपना हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आप अनार का जूस पी सकते हैं। अनार में अच्छी मात्रा में आयरन और विटामिन सी पाया जाता है। ऐसे में इसका जूस पीने से शरीर में खून की कमी दूर हो जाएगी। साथ ही ऑक्सीजन सप्लाई भी बेहतर तरीके से होगी।

5) आलूबुखारा का रस

सेहत के लिए फायदेमंद आलूबुखारा हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में भी मददगार साबित होगा। इसमें विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें आयरन और पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में आप हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने के लिए बेर का जूस पी सकते हैं।

6) हलीम ड्रिंक

हलीम के बीज भी आयरन से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। ऐसे में अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो गया है तो हलीम ड्रिंक आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

7) अलसी की स्मूदी

आप अलसी के बीजों से बनी स्मूदी पीकर भी शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ा सकते हैं। अलसी के बीज आयरन से भरपूर होते हैं, जो हीमोग्लोबिन के उत्पादन में मदद करते हैं। इसके अलावा इसका नियमित सेवन करने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। अलसी और तिल की स्मूदी बनाने के लिए दूध, शहद, अलसी और तिल को मिक्सर में मिलाकर ब्लेंड कर लें। एक बार जब गाढ़ी स्मूदी हो जाए तो इसे ताजा ताजा ही पिएं। इन जूस और स्मूदी के अतिरिक्त आप पालक, संतरे आदि का रस भी पी सकते हैं। ये आयरन की कमी को दूर करते हैं।

8) बेर का रस

आप बेर का जूस भी पी सकते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन के और आयरन उच्च मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें पोटैशियम भी पाया जाता है। बेर का जूस बनाने के लिए 5 से 7 बेर लें। इसमें पानी डालें। इसके साथ ही इसमें काली मिर्च पाउडर, काला नमक मिलाकर पीस लें. अब आप इस जूस का सेवन कर सकते हैं ,आप चाहें तो इसमें चीनी या शहद भी मिला सकते हैं। रोजाना बेर का जूस पीना काफी फायदेमंद हो सकता है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको खून बढ़ाने के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख खून बढ़ाने के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए (Khoon Badhane Ke Liye Kaun Sa Juice Peena Chahiye) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करे।

Leave a Comment