करी पत्ता कितना खाना चाहिए, करी पत्ता खाने का तरीका, कड़ी पत्ता कैसे खाना चाहिए

करी पत्ता कितना खाना चाहिए –  करी पत्ता एक औषधीय पौधा है जिसका उपयोग दक्षिण भारतीय व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसकी पत्तियां न सिर्फ खाने में एक अलग स्वाद और सुगंध लाती हैं, बल्कि सेहत को भी कई फायदे पहुंचाती हैं। खाली पेट करी पत्ता चबाने से कई फायदे मिल सकते हैं।

लेकिन इसके लिए जरुरी है करी पत्ता का सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करना। अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपको फायदे की जगह नुकसान भी पहुंच सकता है।

इसलिए आज के इस लेख में हम आपको  करी पत्ता कितना खाना चाहिए, करी पत्ता खाने का तरीका क्या है, कड़ी पत्ता कैसे खाना चाहिए? आदि के बारे में जानकारी देने वाले है।

करी पत्ता कितना खाना चाहिए (Kari Patta Kitna Khana Chahiye)

रोजाना 7 से 8 कच्ची करी पत्तियां खाना चाहिए। इससे आपकी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।

करी पत्ता खाने का तरीका / कड़ी पत्ता कैसे खाना चाहिए

करी पत्ते को कच्चा चबाया जा सकता है।  सुबह खाली पेट 7 से 8 पत्ते चबाकर एक गिलास पानी पीना चाहिए।

करी पत्ते का पानी बनाकर भी पिया जा सकता है। पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में करी पत्ते को उबाल लें और इस पानी को छानकर पी लें।

आप करी पत्ते को अपने खाने की चीजों में भी शामिल कर सकते हैं। इन्हें दाल में तड़का लगाने से लेकर चावल और सब्जियों तक किसी भी चीज में मिलाया जा सकता है।

आप करी पत्ते की चाय बनाकर पी सकते हैं। एक कप पानी में कम से कम 8 से 10 करी पत्ते उबालें। फिर इसे छानकर पी लें। आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें शहद भी मिला पी सकते हैं।

करी पत्ते खाने के फायदे (Benefits Of Curry  Leaves  Hindi)

करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और बीमारी से उबरने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। हर व्यक्ति के लिए इसका रोजाना सेवन करना जरूरी है।

करी पत्ते में पोषक तत्व अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। जिससे दूर तक देखने की क्षमता भी बढ़ती है। करी पत्ता उम्र के साथ होने वाली आंखों की कमजोरी को भी रोकता है। अगर आपकी आंखों की रोशनी कम हो रही है तो आपको भोजन के बाद करी पत्ते का सेवन करना चाहिए। आप इसे सुबह खाली पेट शहद के साथ भी ले सकते हैं।

करी पत्ते से मॉर्निंग सिकनेस की समस्या से भी राहत मिलती है। अगर आपका जी मिचला रहा हो तो इसे खाली पेट चबाने से राहत मिल सकती है। सुबह के समय इसका सेवन मॉर्निंग सिकनेस और मतली को दूर करने में कारगर है।

करी पत्ते में मौजूद घटकों में एंटीओबेसिटी और लिपिड-कम करने वाले प्रभाव होते हैं जो मोटापे से लड़ने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करते हैं।  यह तरीका वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको करी पत्ता कितना खाना चाहिए, करी पत्ता खाने का तरीका, कड़ी पत्ता कैसे खाना चाहिए के बारे में जानकारी दी है।  हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख करी पत्ता कितना खाना चाहिए अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment