घबराहट का रामबाण इलाज, घबराहट में क्या खाना चाहिए, घबराहट रोकने का तरीका घरेलू

घबराहट का रामबाण इलाज – अगर आपको लगातार घबराहट की समस्या है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। घबरहाट का मतलब है किसी चीज के होने या होने की संभावना से डरना या चिंतित होना। घबराया हुआ व्यक्ति तनाव में रहता है और हर समय चिंतित रहता है। समय रहते इसके लक्षणों को पहचानना और इसका इलाज करना बहुत जरूरी है। घबराहट, चिंता को एंग्जायटी कहा जाता है।

घबराहट की समस्या एक ऐसी समस्या है जिससे हर उम्र के लोग ग्रस्त रहते हैं। कभी-कभी किसी मीटिंग में शामिल होना, एक बड़ी भीड़ के सामने भाषण देना या पहली बार डेट पर हो टी इन सभी मौकों पर ज्यादातर लोग बहुत घबरा जाते हैं। लेकिन योग या मेडिटेशन की मदद से आप घबराहट को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

आज हम आपको इस लेख में घबराहट का रामबाण इलाज, घबराहट में क्या खाना चाहिए, घबराहट रोकने का तरीका घरेलू क्या है आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। अगर आप उपरोक्त जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े, तो आइये शुरू करते है –

घबराहट के लक्षण (Ghabrahat Ke Lakshan)

घबराहट एक मानसिक और भावनात्मक समस्या है। हालांकि, घबराहट में हर व्यक्ति अलग तरह की शारीरिक प्रतिक्रिया करता है। घबराहट से परेशान व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ, धड़कन तेज या बहुत बेचैनी हो सकती है।

घबराहट के दौरान कंपकंपी, झटके लगना, कांपना, मुंह सूखना, हाथों में पसीना आना, अचानक ठंड या गर्मी लग्न, मांसपेशियों में तनाव और पेट से जुड़ी कई समस्याएं एक साथ हो सकती हैं। जैसे की – पेट में खालीपन महसूस होना, पेशाब का आना, जी मिचलाना आदि।

घबराहट में क्या खाना चाहिए (Ghabrahat Me Kya Khana Chahiye)

घबराहट में – हल्दी, डार्क चॉकलेट, दही, नींबू, ग्रीन टी का सेवन किया जा सकता है। ये सभी घबराहट और बेचैनी को दूर करने में मददगार होते है।

घबराहट का रामबाण इलाज (Ghabrahat Ka Ramban Ilaj)

इस समस्या से बचने के लिए वॉकिंग, मेडिटेशन और योग का सहारा लें। घबराहट महसूस होने पर धीरे-धीरे सांस लें। उन बातों के बारे में न सोचें जो आपके तनाव को बढ़ाती हैं। खुद को विचलित करने के लिए संगीत, फिल्मों या स्वस्थ आहार की मदद लें। पर्याप्त नींद लें, अगर आपको ठीक से नींद नहीं आ रही है तो अपने डॉक्टर को दिखाएं। इसके अलावा कैफीन का सेवन कम करें। सिगरेट पीना छोड़ दें। निकोटीन और कैफीन दोनों ही चिंता के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं।

घबराहट रोकने का तरीका घरेलू (Ghabrahat Rokne Ka Tarika Gharelu)

रोजाना योग करने से आपको एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं होने की संभावना कम हो जाएगी और अगर आप पहले से ऐसी किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो इनसे राहत पा सकते हैं। वीरासन, बालासन और त्रिकोणासन आपको चिंता से बाहर निकालते हैं।

योग के साथ व्यायाम भी जरूरी है, यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है, रोजाना व्यायाम करने से घबराहट से राहत मिलती है। व्यायाम करने से न केवल घबराहट से राहत मिलती है बल्कि यह आपको ऊर्जावान भी बनाता है।

संतुलित आहार हमें स्वस्थ जीवन देता है, इसलिए हमें हमेशा पौष्टिक भोजन करना चाहिए, ताजे फल, सब्जियां, सूखे मेवे, अंडे आदि संतुलित आहार में आते हैं। प्रतिदिन संतुलित आहार लेने से घबराहट से राहत मिलती है।

अगर आपको घबराहट की समस्या है तो आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करना चाहिए। ध्यान रहे कि आप कोई भी आसान एक्सरसाइज करें। ऐसा रोज सुबह उठते ही करें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

कई बार अकेलापन लोगों को इतना परेशान करता है कि यह चिंता का सबब बन जाता है। अगर आप घर में अकेलापन महसूस करते हैं और उस समय आपके आसपास कोई नहीं होता है तो बेझिझक अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों को फोन करें। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा और अकेलापन महसूस नहीं होगा। इससे आपका मन हल्का रहेगा।

कई बार ऐसा होता है कि आप घर पर होते हैं और आपको बेचैनी महसूस होती है। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी महसूस हो रही है तो घर से बाहर निकलें और थोड़ा टहल लें। ऐसा करने से आपको ताजी हवा मिलेगी और राहत महसूस होगी।

कई बार ऐसा होता है कि जब आप ऑफिस में होते हैं तो आपको एंग्जाइटी अटैक आ जाता है। ऐसे में किसी भी मंत्र का जाप करें। उस समय अपनी आंखें बंद करने की कोशिश करें। ऐसा करने से तन और मन दोनों शांत रहेंगे। आप ‘ओम’ का उच्चारण कर सकते हैं। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे।

कभी-कभी मन इतना अशांत होता है कि आस-पास किसी को देखने का मन नहीं करता। ऐसे में आप नर्वस महसूस कर सकते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो कुछ देर के लिए किसी एकांत जगह पर बैठ जाएं। लंबी सांस लें और कुछ देर के लिए आंखें बंद कर लें। इससे आपको राहत मिलेगी।

FAQs

घबराहट हो तो क्या पीना चाहिए?
घबराहट हो तो ग्रीन टी पी सकते है।

जब घबराहट हो तो क्या करना चाहिए?
जब घबराहट हो तो व्यायाम करे, टहलने निकल जाए, ध्यान करे, किसी भी मंत्र का उच्चारण करे, एकांत जगह पर बैठकर लंबी सांस लें।

शरीर में बेचैनी हो तो क्या खाना चाहिए?
शरीर में बेचैनी हो तो डार्क चॉकलेट खा सकते है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको घबराहट का रामबाण इलाज क्या है, घबराहट में क्या खाना चाहिए, घबराहट रोकने का तरीका घरेलू क्या है इसके बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख घबराहट का रामबाण इलाज अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है तो इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर करे।

Leave a Comment