दाढ़ी के सफेद बाल होने के कारण – दाढ़ी के बाल सफेद क्यों होते हैं?

दाढ़ी के सफेद बाल होने के कारण – एक समय था जब किसी की दाढ़ी के बाल सफेद हो जाते थे तो इसे व्यक्ति की उम्र से जोड़ दिया जाता था। लेकिन आजकल कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या सामने आने लगी है। बच्चों से लेकर युवाओं तक सभी के बाल सफेद हो रहे हैं। जब लोगों को इसका कोई इलाज नहीं मिल पाता है तो उनके पास रंगाई के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता है। वहीं, कुछ लोग क्लीन शेव रखना पसंद करते हैं। दाढ़ी के बाल सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे आपके खान-पान की आदतें और आपकी बिगड़ती जीवनशैली। तो आइये जानते हैं दाढ़ी के बाल सफेद क्यों होते हैं, और इसका मुख्य कारण क्या है –

दाढ़ी के सफेद बाल होने के कारण – दाढ़ी के बाल सफेद क्यों होते हैं?

– दाढ़ी के बाल सफेद होने का कारण – मेलानिन है। मेलेनिन एक रंगद्रव्य (पेगमेंट) है जो बालों, त्वचा और आंखों को गहरा रंग देता है। शरीर में जितना अधिक मेलेनिन का उत्पादन होता है, हमारी त्वचा उतनी ही गहरी दिखती है और कम मेलेनिन के उत्पादन के साथ, त्वचा का रंग हल्का और गोरा दिखता है। मेलेनिन हमें सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब शरीर में मेलेनिन की कमी हो जाती है तो दाढ़ी के बाल सफेद होने लगते हैं। इसलिए इस कमी को पूरा करने के लिए जितना हो सके हरी सब्जियां और जामुन खाएं।

दाढ़ी सफेद होने के पीछे का कारण (Dadi Safed Hone Ke Karan)

1) तनाव

आज दुनिया में अधिकतर लोग तनावपूर्ण जीवन जी रहे हैं। हर व्यक्ति को किसी न किसी प्रकार के तनाव का सामना करना पड़ता है। वहीं आज के समय में प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ गई है कि लोग अपनी क्षमता से ज्यादा काम करने लगे हैं। यही कारण है कि लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका असर उनकी सेहत पर पड़ रहा है, जिससे शरीर में तनाव और चिंता जैसी समस्याएं पनप रही हैं। इतने तनाव के कारण कम उम्र में ही लोगों की दाढ़ी सफेद हो रही है।

2) पोषक तत्वों की कमी

आजकल लोगों की जीवनशैली पूरी तरह से बदल गई है। लोग अपने भोजन में पौष्टिक चीजों को शामिल नहीं करते हैं। यही कारण है कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण दाढ़ी का रंग सफेद होने लगता है। इसलिए शरीर को आवश्यक पोषक तत्व और विटामिन प्रदान करें। व्यायाम करने का प्रयास करें। इससे आपके शरीर को फायदा होगा.

3) धूम्रपान और शराब पीना

धूम्रपान और शराब पीने से भी दाढ़ी सफेद हो सकती है। कम उम्र में ही इन नशों के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्त संचार में दिक्कत आती है और दाढ़ी का रंग काले से सफेद हो जाता है।

4) गलत प्रोडक्ट का उपयोग

अगर आप अपनी दाढ़ी बढ़ाने या त्वचा की देखभाल में हानिकारक रसायनों वाले उत्पादों को शामिल करते हैं, तो इससे आपकी दाढ़ी सफेद हो सकती है।

5) दवाई का दुरूपयोग

जो लोग किसी मेडिकल कंडीशन के कारण लगातार दवाइयों का सेवन करते हैं तो इसकी वजह से भी आपकी दाढ़ी के बाल सफेद हो जाते हैं।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको दाढ़ी के सफेद बाल होने के कारण – दाढ़ी के बाल सफेद क्यों होते हैं के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख दाढ़ी के सफेद बाल होने के कारण (Dadi Ke Baal Safed Hone Ke Karan) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment