करी पत्ता की तासीर कैसी होती है, करी पत्ता खाने के फायदे और नुकसान

करी पत्ता की तासीर कैसी होती है – करी पत्ते का इस्तेमाल अक्सर घरों में खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। ये पत्तियां खाने को खुशबूदार और स्वादिष्ट बनाती हैं। ये पत्तियां सिर्फ खाने को स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। करी पत्ता में आयरन, वसा, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आपको कई बेहतरीन फायदे मिल सकते हैं।

आज के इस लेख में आप जानेंगे की करी पत्ता की तासीर कैसी होती है, करी पत्ता खाने के फायदे और नुकसान क्या है –

करी पत्ता की तासीर कैसी होती है (Curry Patta Ki Tasir Kaisi Hoti Hai)

करी पत्ते की तासीर ठंडी होती है जो पेट को ठंडक पहुंचाता है और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद मिलती है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ठंडा रखता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याएं अधिक होती हैं, इसलिए सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से गैस, एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। छाछ में करी पत्ते का पेस्ट मिलाने से पाचन और भूख में सुधार होता है।

करी पत्ता खाने के फायदे और नुकसान (Curry Patta Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

फायदे –

करी पत्ता शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन ई हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए करी पत्ता किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं है। इसे रोजाना खाने से ब्लड शुगर लेवल को सामान्य किया जा सकता है। शुगर को संतुलित रखने से हमारी किडनी, आंखें और हृदय स्वस्थ रहते हैं।

सुबह खाली पेट करी पत्ता खाने से पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। इसमें पाए जाने वाले एंजाइम पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होते हैं, जिससे हर चीज आसानी से पच जाती है।

विटामिन, आयरन और फास्फोरस से भरपूर करी पत्ता आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकता है।

ऐसे बहुत से लोग हैं जो मॉर्निंग सिकनेस से पीड़ित हैं। करी पत्ता इस समस्या का समाधान करता है। इसके इलाज के लिए सुबह खाली पेट इन पत्तियों का सेवन करें, इनके सेवन से आपको जरूर राहत मिलेगी।

अगर ब्लड शुगर हाई रहता है तो रोज सुबह खाली पेट कुछ करी पत्ते चबाएं। करी पत्ते के सेवन से इंसुलिन लेवल में सुधार होता है और ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।

वजन कम करने में करी पत्ते का सेवन बहुत कारगर साबित होता है। करी पत्ते में डाइक्लोरोमेथेन, एथिल एसीटेट और महानिंबाइन जैसे विशेष तत्व पाए जाते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं।

करी पत्ते का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाएं, त्वचा पर होने वाले रैशेज और मुंहासों से राहत मिलेगी। अगर आप इसे हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल करेंगे तो आपको डैंड्रफ से राहत मिलेगी और आपके बाल सिल्की और चमकदार दिखेंगे।

नुकसान –

भोजन में करी पत्ते का अत्यधिक उपयोग निम्न रक्त शर्करा का कारण बन सकता है। इसमें मौजूद हाइपोग्लाइसेमिक गुण ब्लड शुगर को कम करते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल काफी कम हो सकता है।

गर्भवती महिला या स्तनपान कराने वाली मां के लिए करी पत्ते का अधिक सेवन हानिकारक माना जाता है। ऐसे में करी पत्ते का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

अधिक मात्रा में करी पत्ते का सेवन करने से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है. कई शोधों और अध्ययनों में यह कहा गया है कि खाने में करी पत्ते का अधिक सेवन बालों के लिए हानिकारक होता है।

जिन लोगों को हरी पत्तेदार सब्जियों या पौधों से एलर्जी है उन्हें करी पत्ते का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें एलर्जी का अनुभव हो सकता है।

करी पत्ते में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए अधिक करी पत्ते का सेवन करने से पेट में दर्द, सूजन, दस्त या कब्ज की समस्या हो सकती है।

करी पत्ते में सोडियम की मात्रा अधिक होती है इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपके शरीर में सूजन हो सकती है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

ध्यान दे – करी पत्ते का अधिक सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, रोजाना 5-7 करी पत्तों का सेवन सुरक्षित माना जाता है। अगर आप एलर्जी, ब्लड प्रेशर, लो ब्लड शुगर से पीड़ित हैं या गर्भवती हैं तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको करी पत्ता की तासीर कैसी होती है, करी पत्ता खाने के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख करी पत्ता की तासीर कैसी होती है (Curry Patta Ki Taseer Kaisi Hoti Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment