अनार गर्म होता है या ठंडा (अनार ठंडा होता है या गरम) – अनार की तासीर कैसी होती है?

अनार ठंडा है या गरम – जब भी कोई व्यक्ति बीमारी से ग्रसित होता है तो उसे सबसे पहले अनार खाने की सलाह देते है। शरीर में आयरन की कमी हो या दिल और दिमाग की सेहत, अनार सेहत के लिए रामबाण होता है। इस में विटामिन के, सी और बी, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है।
आज के इस लेख में हम आपको अनार गर्म होता है या ठंडा (अनार ठंडा होता है या गरम) – अनार की तासीर कैसी होती है के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते –

अनार ठंडा है या गरम (अनार की तासीर कैसी होती है इन हिंदी)

अनार की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इन्फ्लूएंजा और खांसी से पीड़ित लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अगर ऐसे लोग अधिक मात्रा में अनार का सेवन करते हैं, तो उनमें संक्रमण होने का खतरा अधिक होता है। कब्ज से पीड़ित लोगों को भी अनार का सेवन नहीं करना चाहिए।

खाली पेट अनार खाने के फायदे और नुकसान इन हिंदी

फायदे

अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं यानी कि अगर आप खाली पेट अनार का सेवन करते हैं तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है।

अनार विटामिन सी से भरपूर होता है इसलिए अगर आप अनार को अपने आहार में शामिल करते हैं तो यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। ताकि आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकें।

अनार में पॉलीफेनोल्स नामक फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं, इसलिए यदि आप अनार का सेवन करते हैं, तो यह शरीर की कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायता करता है।

खाली पेट अनार का सेवन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अनार में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

अनार का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए खाली पेट करना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हार्ट रिलेटेड बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

शरीर में सूजन की समस्या कई बीमारियों को जन्म दे सकती है, ऐसे में अगर आप अनार को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।

नुकसान

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं और उनकी आंतें बहुत संवेदनशील होती हैं। उन्हें कभी भी खाली पेट अनार नहीं खाना चाहिए। खाली पेट अनार खाने से गैस की समस्या हो जाती है और डायरिया होने का भी खतरा रहता है।

अगर आप मधुमेह के रोगी हैं तो आपको खाली पेट अनार खाने से बचना चाहिए। डॉक्टर की सलाह पर ही खाली पेट अनार खाएं। अनार में उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। जब इसे खाली पेट खाया जाता है तो यह तेजी से ग्लूकोज में परिवर्तित हो जाता है। ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

खाली पेट अनार खाने से कुछ लोगों को एलर्जी होने का खतरा रहता है। जिसके कारण खुजली, सूजन और पेट दर्द होने लगता है। कई बार एलर्जी के कारण शरीर पर पित्ती निकलने का डर रहता है।

अक्सर बीमार लोगों को शरीर में खून की कमी को दूर करने और ऊर्जा के लिए अनार खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन खाली पेट अनार खाने से कुछ दवाइयों के साथ रिएक्शन होकर सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। भले ही सुबह अनार खाने के फायदे हैं, लेकिन इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको अनार गर्म होता है या ठंडा (अनार ठंडा होता है या गरम) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख अनार ठंडा है या गरम (अनार की तासीर कैसी होती है) – Anar Ki Taseer Kaisi Hoti Hai अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment