ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई थी (All India Radio Ki Sthapna Kab Hui Thi In Hindi)

ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई थी – रेडियो मनोरंजन का एक अच्छा माध्यम है। लेकिन मोबाइल, इंटरनेट आदि के आ जाने से इसका प्रचलन कम हो गया है। लेकिन आज भी बहुत से लोग रेडियो सुनना पसंद करते हैं। रेडियो पर आपको नए पुराने गाने के साथ-साथ कई ऑडियो प्रोग्राम भी सुनने को मिलते हैं। आज के इस लेख में हम बात करने जा रहे भारत के पहले रेडियो ऑल इंडिया रेडियो के बारे में। तो चलिए शुरू करते है –

ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई थी हिंदी में (All India Radio Ki Sthapna Kab Hui Thi)

ऑल इंडिया रेडियो जिसे आकाशवाणी के नाम से भी जानते है, दुनिया का सबसे बड़ा रेडियो नेटवर्क है। 1936 में ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना हुई थी।

ऑल इंडिया रेडियो भारत की सरकारी रेडियो सेवा है। रेडियो प्रसारण की शुरुआत भारत में 1920 के दशक में हुई थी। 1923 में पहला कार्यक्रम मुंबई के रेडियो क्लब द्वारा प्रसारित किया गया था। इसके बाद 1927 में मुंबई और कोलकाता में दो निजी स्वामित्व वाले ट्रांसमीटरों के साथ प्रसारण सेवा की स्थापना की गई। 1930 में, सरकार ने इन ट्रांसमीटरों को अपने नियंत्रण में ले लिया और उन्हें भारतीय प्रसारण सेवा के नाम से संचालित करना शुरू कर दिया। 1936 में इसका नाम ऑल इंडिया रेडियो रखा गया और 1957 में इसे आकाशवाणी कहा गया।

ऑल इंडिया रेडियो की कई भाषाओं में अलग-अलग सेवाएं हैं जो देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं। जब ऑल इंडिया रेडियो शुरू हुआ, तो इसका उद्देश्य किसानों, ड्राइवरों, मजदूरों और छात्रों के लिए कार्यक्रम प्रसारित करना था। आकाशवाणी यानी ऑल इंडिया रेडियो का संचालन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय करता है।

ऑल इंडिया रेडियो का इतिहास (All India Radio Ka Itihas)

23 जुलाई 1927 को, भारत के वायसराय लॉर्ड इरविन ने बॉम्बे में रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया। 1930 में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी का राष्ट्रीयकरण किया गया। जून 1936 में, इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया। उसी वर्ष, ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से पहला समाचार बुलेटिन प्रसारित किया गया।

हालांकि देश में निजी रेडियो क्लबों की शुरुआत 1923 से ही हो गई थी। बॉम्बे का रेडियो क्लब जून 1923 में और कलकत्ता रेडियो क्लब पांच महीने बाद शुरू किया गया था। हालाँकि, इन दोनों के ट्रांसमीटर बहुत शक्तिशाली नहीं थे, इसलिए इनकी पहुँच केवल आसपास के क्षेत्रों में ही थी।

आजादी के समय भारत में कुल 9 रेडियो स्टेशन थे, लेकिन जब पाकिस्तान अलग हुआ तो 3 रेडियो स्टेशन पाकिस्तान में चले गए। भारत में दिल्ली, बॉम्बे, कलकत्ता, मद्रास, तिरुचिरापल्ली और लखनऊ में स्टेशन थे। ऑल इंडिया रेडियो की पहुंच तब आबादी का केवल 11% थी। 1956 में ऑल इंडिया रेडियो का नाम बदलकर आकाशवाणी कर दिया गया। अगले ही वर्ष विविध भारती की शुरुआत हुई।

ऑल इंडिया रेडियो की गिनती दुनिया के सबसे बड़े मीडिया संगठनों में होती है। ऑल इंडिया रेडियो की पहुंच भारत की 99.18% आबादी तक है। ऑल इंडिया रेडियो के कार्यक्रम 262 प्रसारण केंद्रों के माध्यम से भारत के 91% क्षेत्र तक पहुँचते हैं।

FAQs For All India Radio Established In Hindi

ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई थी?
1936 में ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना हुई थी।

लेख के बारे में

आज इस लेख के माध्यम से हमने आपको ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई थी के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment