विटामिन कितने प्रकार के होते हैं, विटामिन के प्रकार – Vitamin Ke Prakar

Vitamin Kitne Prakar Ke Hote Hain – शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन की आवश्यकता होती है। विटामिन एक तरह के न्यूट्रिशन है जो शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते है। संतुलित आहार से सभी विटामिनों की जरूरतें पूरी की जा सकती हैं। विटामिन कई प्रकार के होते हैं और प्रत्येक का शरीर के लिए अलग-अलग कार्य होता है। अगर किसी भी विटामिन का कमी हो जाए तो उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।

लेकिन क्या आप जानते है विटामिन कितने प्रकार के होते हैं, विटामिन के नाम क्या है? अगर नहीं तो आइये जानते है विटामिन के प्रकार (Types Of Vitamin In Hindi) –

विटामिन कितने प्रकार के होते हैं (Vitamin Kitne Prakar Ke Hote Hain In Hindi)

विटामिन 13 प्रकार के होते हैं, उनके नाम है – विटामिन A, विटामिन B1, विटामिन B2, विटामिन B3, विटामिन B5, विटामिन B6, विटामिन B7, विटामिन B9, विटामिन B12, विटामिन C, विटामिन D, विटामिन E, और विटामिन K.

1) विटामिन ए

विटामिन ए की कमी से रतौंधी की संभावना बढ़ जाती है। आमतौर पर अपने आहार में डेयरी उत्पाद और हरी सब्जियां शामिल करने से शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन ए मिलता है। इससे शरीर की मांसपेशियां, हड्डियां, दांत, बाल, नाखून प्रभावित होते हैं। विटामिन ए की कमी से नेत्र रोग होते हैं।

2) विटामिन बी1

इससे शरीर में मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। यह शरीर में पाचन की प्रक्रिया में मदद करता है। यह बीज, नट्स, पोर्क, फलियां आदि में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

3) विटामिन बी2

यह त्वचा को स्वस्थ रखता है, आंखों की रोशनी बरकरार रखता है और मेटाबॉलिक एनर्जी के लिए भी जरूरी है। डाइट में डेयरी उत्पाद, मशरूम और अनाज शामिल करने से इसकी कमी नहीं होती है।

4) विटामिन बी3

इससे कोलेस्ट्रॉल पर असर पड़ता है। यह दूध, अंडे और समुद्री भोजन में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

5) विटामिन बी5

इसका असर ब्लड शुगर पर पड़ता है, यह लगभग सभी खाद्य पदार्थों में पाया जाता है।

6) विटामिन बी6

यह प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, लाल रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है। यह मांस, मछली, मुर्गी, अनाज, केले, आलू और हरी पत्तेदार सब्जियों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

7) विटामिन बी7

इसे बायोटिन भी कहा जाता है, यह शरीर में पाचन को प्रभावित करता है। यह सोयाबीन, अंडे की जर्दी, साबुत अनाज आदि में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

8) विटामिन बी9

यह डीएनए, आरएनए और लाल रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है। यह बीन्स, शतावरी, पत्तेदार हरी सब्जियों, संतरे के जूस आदि में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

9) विटामिन बी 12

यह तंत्रिका तंत्र पर प्रभाव डालता है। यह सभी पशु उत्पादों में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है।

10) विटामिन सी

यह शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है। यह खट्टे फल, नींबू, आंवला, संतरा, मिर्च, खरबूजा जैसी चीजों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

11) विटामिन डी

यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण के लिए बहुत जरूरी है। यह शरीर में हड्डियों और दांतों पर असर डालता है। इसे पाने का सबसे आसान तरीका सूरज की रोशनी है। इसके अलावा यह दूध, मक्खन और वसायुक्त मछली में भी पाया जाता है।

12) विटामिन ई

यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह मांसपेशियों और लाल रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करता है। अंडे, वनस्पति तेल, अनाज आदि में पाया जाता है।

13) विटामिन के

यह शरीर में रक्त प्रवाह को प्रभावित करता है। यह खून में खून का थक्का नहीं बनने देता है। हरी पत्तेदार सब्जियों, पालक, ब्रोकोली आदि में पाया जाता है।

FAQs

विटामिन कितने होते हैं और उनके नाम?
विटामिन 13 होते हैं और उनके नाम है – विटामिन A, विटामिन B1, विटामिन B2, विटामिन B3, विटामिन B5, विटामिन B6, विटामिन B7, विटामिन B9, विटामिन B12, विटामिन C, विटामिन D, विटामिन E, और विटामिन K.

13 प्रकार के विटामिन क्या है?
13 प्रकार के विटामिन है – विटामिन A, विटामिन B1, विटामिन B2, विटामिन B3, विटामिन B5, विटामिन B6, विटामिन B7, विटामिन B9, विटामिन B12, विटामिन C, विटामिन D, विटामिन E, और विटामिन K.

विटामिन की संख्या कितनी होती है?
विटामिन की संख्या 13 होती है।

मानव शरीर में कुल कितने विटामिन होते हैं?
मानव शरीर में कुल 13 तरह के विटामिन होते हैं।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको विटामिन कितने प्रकार के होते हैं, विटामिन के प्रकार (Vitamin Ke Prakar) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख विटामिन कितने प्रकार के होते हैं (Vitamin Kitne Prakar Ke Hote Hai In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment