पति-पत्नी की फोटो किस दिशा में लगाना चाहिए (Pati Patni Ki Photo Kis Disha Me Lagana Chahie)

पति-पत्नी की फोटो किस दिशा में लगाना चाहिए – वास्तु में दिशाओं को बहुत महत्व दिया गया है। कौन सी वस्तु किस दिशा में रखनी चाहिए, इसे लेकर वास्तु में कई नियम हैं। इन नियमों की अनदेखी भारी पड़ सकती है। वास्तु में घर के हर स्थान के लिए चार कोण बताए गए हैं – ईशान कोण, नैऋत्य कोण, आग्नेय कोण और वायव्य कोण।

इसी तरह वास्तु में पति-पत्नी की फोटो किस दिशा में लगाना चाहिए इसके बारे में भी जानकारी दी गयी है। जिसके बारे में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे है।

आज के इस लेख में आप जानेंगे की पति-पत्नी की फोटो किस दिशा में लगाना चाहिए और इस दिशा में फोटो लगाने से क्या फायदे होते है। तो आइये जानते है –

पति-पत्नी की फोटो किस दिशा में लगाना चाहिए (Pati Patni Ki Photo Kis Disha Me Lagana Chahie)

फोटो को सही दिशा में लगाना चाहिए, क्योकि ऐसा करने से वास्तु दोष नहीं लगता और जीवन में हमेशा शांति बनी रहती है। लेकिन इसके विपरीत अगर फोटो को सही दिशा में न लगाया जाए, तो इसका खामियाजा भी आपको भुगतना पड़ सकता है।

घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा का संबंध हमारे पारिवारिक रिश्तों से होता है। वहीं अगर आपने अपने शयनकक्ष की उत्तर-पूर्व दिशा में अपनी और अपने पार्टनर की तस्वीर लगा रखी है तो उसे तुरंत हटाकर बाहर फेंक दें अन्यथा आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि इस दिशा में अपने परिवार या किसी देवी-देवता से संबंधित तस्वीरें न लगाएं।

वास्तु के अनुसार पति-पत्नी की तस्वीर नैऋत्य कोण में होनी चाहिए। नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम कोना। दक्षिण पश्चिम के कोने में पति-पत्नी की फोटो लगाने से ना सिर्फ घर में सुख-शांति आती है बल्कि दांपत्य जीवन में भी खुशहाली आती है।

अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में सुख-शांति चाहते हैं तो तस्वीर को दक्षिण-पश्चिम दिशा में जरूर लगाएं। इससे आपका रिश्ता अधिक सहज और बेहतर बनेगा। साथ ही घर की सभी परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। ऐसा भी कहा जाता है कि अगर इस दिशा में परिवार की तस्वीर लगाई जाए तो घर में कभी भी बंटवारे की समस्या नहीं आती।

ऐसा माना जाता है कि अगर घर के बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में पति-पत्नी की तस्वीर लगाई जाए तो आपके और आपके पार्टनर के बीच प्यार बढ़ता है। फेंगशुई के अनुसार घर के बाथरूम के दरवाजे के ठीक सामने दर्पण नहीं होना चाहिए। यह भी बहुत अशुभ माना जाता है।

FAQs

कपल फोटो का मुंह किस दिशा में होना चाहिए?
कपल फोटो दक्षिण पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको पति-पत्नी की फोटो किस दिशा में लगाना चाहिए (Pati Patni Ki Photo Kis Disha Mein Lagaye) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख पति-पत्नी की फोटो किस दिशा में लगाना चाहिए अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करे।

Leave a Comment