राजस्थान की स्थापना कब हुई थी – Establishment Of Rajasthan In Hindi

राजस्थान की स्थापना कब हुई थी (Rajasthan Ki Sthapna Kab Hui Thi) – हर साल 30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है। राजस्थान राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से सातवां सबसे बड़ा राज्य है। जानकारी के अनुसार राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किलोमीटर है।

राजस्थान का शाब्दिक होता अर्थ है – राजाओं का स्थान। यानी राजाओं की भूमि। चूंकि देश आजाद होने से पहले यहां कई राजा-महाराजाओं ने शासन किया था। राजस्थान को पहले राजपुताना के नाम से जाना जाता था। राजस्थान दिवस को राजस्थान स्थापना दिवस के नाम से भी जाना जाता है।

कब हुई थी राजस्थान की स्थापना? (Rajasthan Ki Sthapna Kab Hui Thi)

30 मार्च 1949 को राजस्थान राज्य (Rajasthan Rajya) की स्थापना हुई थी। इस राज्य के एकीकरण में 8 वर्ष 7 माह और 14 दिन लगे थे। हर साल इस दिन राजस्थान दिवस मनाया जाता है। इस दिन राजस्थान में लोगों की बहादुरी और बलिदान को याद किया जाता है। साथ ही यहां प्रसिद्ध लोक कलाओं, समृद्ध संस्कृति, महल, व्यंजनों से संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कुल मिलाकर अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया जाता है। कर दिया है।

राजस्थान का एकीकरण 7 चरणों में पूरा हुआ। इस राज्य के एकीकरण से पूर्व यहाँ अनेक राजा हुए और यहाँ पर मुख्य रूप से गुर्जर, राजपूत और जाट आदि का शासन रहा है।

राजस्थान का इतिहास गौरवशाली रहा है, ऐसे कई वीर और वीरांगनाएं यंहा हुई हैं जिन्होंने देश के लिए योगदान दिया है। पृथ्वीराज चौहान, राणा सांगा, महाराणा प्रताप जैसे वीरों ने राजस्थान की इस पवित्र धरती पर ही जन्म लिया है। राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 342239 वर्ग किमी है और यहाँ की जनसंख्या 78,230,816 है तथा इस राज्य में 33 जिले हैं। इसकी राजधानी जयपुर है, जिसे गुलाबी नगरी (पिंक सिटी) के नाम से भी जाना जाता है।

राजस्थान की विशेषता यह है कि यहाँ की भाषा की शैली थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बदल जाती है। इस भाषा में बड़ी संख्या में लोकगीत, संगीत, नृत्य, नाटक, कथा, कहानी आदि उपलब्ध हैं। हालांकि इस भाषा को संवैधानिक मान्यता नहीं है। इस कारण इसे स्कूलों में पढ़ाया भी नहीं जाता है।

राजस्थान के लगभग प्रमुख शहर किसी न किसी रंग से जुड़े हुए हैं जैसे जयपुर का गुलाबी, उदयपुर का सफेद, जोधपुर का नीला रंग और झालावाड़ का बैंगनी रंग। लगभग सभी विशेष स्मारकों और स्थानों को इन स्थानों पर विशेष रंगों से रंगा गया है। यही कारण है कि जयपुर को पिंक सिटी और उदयपुर को व्हाइट सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

लोग राजस्थान राज्य के बारे में यह सोचते हैं कि वहां सिर्फ रेगिस्तान है। लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ हिस्सों में आपको रेगिस्तान बिल्कुल नहीं दिखेगी। वहां आपको हरियाली भी दिखेगी।

ऐसा माना जाता है कि अरावली पर्वत श्रृंखला के बनने से सरस्वती नदी थार रेगिस्तान के नीचे लुप्त हो गई। अरावली पर्वत श्रृंखला भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला है। यह श्रृंखला हिमालय से भी पुरानी है।

FAQs For Rajasthan Ki Sthapna Kab Hui Thi

राजस्थान की स्थापना कब हुई थी?
30 मार्च 1949 को राजस्थान राज्य (Rajasthan Rajya) की स्थापना हुई थी।

भारत राजस्थान राज्य की स्थापना कब हुई थी?
राजस्थान दिवस 30 मार्च को मनाया जाता है।

राजस्थान राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना है।
राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 342239 वर्ग किमी है।

राजस्थान राज्य की जनसंख्या कितनी है।
राजस्थान की जनसंख्या है – 78,230,816 ।

राजस्थान की गुलाबी नगरी किसे कहा जाता है?
गुलाबी नगरी (पिंक सिटी) राजस्थान के शहर जयपुर को कहा जाता है।

राजस्थान राज्य का पुराना नाम क्या है?
राजस्थान का पुराना नाम राजपूताना है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको राजस्थान की स्थापना कब हुई थी के बारे में जानकारी दी है। साथ ही राजस्थान के बारे में कुछ जानकारी देने की भी कोशिश की है।

हमे उम्मीद है आपको यह लेख राजस्थान की स्थापना कब हुई थी (Rajasthan Ki Sthapna Kab Hui Thi) अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर जरूर करे।

Leave a Comment