पीरियड के समय संबंध बनाना चाहिए या नहीं (Periods Ke Samy Sambandh Banana Chahiye Nahi)

पीरियड के समय संबंध बनाना चाहिए या नहीं – पीरियड्स यानी मासिक धर्म, इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पेट दर्द, कमर दर्द इतना ही नहीं पीरियड्स के दौरान महिलाओं को बहुत चिड़चिड़ापन और गुस्सा आता है। इस दौरान एक महिला को सबसे ज्यादा अपना ख्याल रखने की आवश्यकता होती है।

मासिक धर्म को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल आते हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि क्या पीरियड्स के दौरान महिलाओं के लिए अपने पार्टनर के साथ सेक्स करना सही है या गलत।

पीरियड के दौरान सेक्स को लेकर तरह-तरह की बातें होती रहती हैं। लोग मासिक धर्म के दौरान सेक्स करने से बचते हैं। उन्हें लगता है कि इस दौरान सेक्स करना असुरक्षित है। कुछ लोगों का मानना है कि इस दौरान सेक्स करने से पुरुष नपुंसक हो सकते हैं। हालांकि ये पूरी तरह से गलत है।

आज के इस लेख हम आपको पीरियड के समय संबंध बनाना चाहिए या नहीं के बारे में जानकारी देने वाले है, साथ ही इस विषय से सम्बंधित अन्य जानकारी भी प्रदान करने वाले है, तो चलिए जानते है –

पीरियड के समय संबंध बनाना चाहिए या नहीं (Periods Ke Samy Sambandh Banana Chahiye Nahi)

शादीशुदा महिलाएं इस बात को लेकर ज्यादा कंफ्यूज रहती हैं कि इस दौरान संबंध बनाना चाहिए या नहीं। पहले के समय में इस दौरान लड़कियों को अपवित्र बताकर अलग कमरे में बंद कर दिया जाता था। हालाँकि अब समय बदल गया है। लोगों की सोच में भी बदलाव आया है।

पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाने को लेकर किसी भी अध्ययन में यह बात साबित नहीं हुई है कि यह हानिकारक है। हालाँकि, इसे फायदेमंद भी नहीं बताया गया है। ऐसे में इसके नुकसान व फायदे दोनों हैं।

पीरियड्स में सेक्स को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान सेक्स करने से कोई नुकसान नहीं होता है। पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से कोई नुकसान नहीं है, लेकिन कुछ बातों का ख्याल रखना आवश्यक है।

अगर आप बिना सुरक्षा के सेक्स करते हैं तो आप संक्रमित हो सकते हैं। हालाँकि, सामान्य दिनों में भी ऐसा होना संभव है।

कुछ महिलाएं सोचती हैं कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंट हो सकती है, लेकिन यह गलत धारणाओं में से एक है। हालाँकि, यह जरूर कहा जा सकता है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से महिला के गर्भवती होने की संभावना कम होती है।

पीरियड्स में संबंध बनाने के फायदे (Periods Me Sambandh Banane Ke Fayde)

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस दौरान सेक्स करने से मासिक धर्म के लक्षण जैसे ऐंठन, माइग्रेन और सिरदर्द कम हो सकते हैं।

आमतौर पर ओव्यूलेशन के 14 दिन (मासिक धर्म के बाद और 7-7 दिन पहले) पर गर्भधारण की संभावना अधिक होती है, लेकिन पीरियड्स में गर्भधारण का जोखिम कम होता है।

कहा जाता है कि इस दौरान पार्टनर के साथ संबंध बनाने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है। साथ ही इससे महिलाओं की एक्सरसाइज भी हो जाती है, जिससे रक्त प्रवाह सही रहता है।

पीरियड्स में संबंध बनाने के नुकसान (Periods Me Sambandh Banane Ke Nuksan)

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने में कई बार गड़बड़ी हो सकती है। संबंध बनाने से यौन संक्रमण का भी खतरा रहता है, जैसे एचआईवी, हर्पीस या हेपेटाइटिस की समस्या हो सकती है। ऐसे में पीरियड्स के वक्त शारीरिक संबंध बनाना जोखिम पूर्ण हो सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस दौरान संबंध बनाने से कोई नुकसान नहीं है, लेकिन इससे संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा होता है। आमतौर पर योनि का पीएच स्तर 3.8 से 4.5 होता है लेकिन पीरियड्स के दौरान पीएच स्तर बढ़ जाता है। इससे यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा अधिक रहता है। पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से कुछ महिलाओं में रक्त प्रवाह बढ़ जाता है।

इन बातों का रखें खास ख्याल

अगर आप पीरियड्स के दौरान संबंध बनाते हैं तो साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सेक्स करने के बाद अपने गुप्तांगों को अच्छी तरह साफ करें। तुरंत पेशाब करने जाएं और प्राइवेट पार्ट को पानी से धो लें।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको पीरियड के समय संबंध बनाना चाहिए या नहीं के बारे में जानकारी दी है। साथ ही इस विषय से सम्बंधित अन्य जानकारी भी प्रदान की है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख पीरियड के समय संबंध बनाना चाहिए या नहीं अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करे।

Leave a Comment