देवनागरी लिपि में कुल कितने वर्ण हैं, देवनागरी लिपि कैसे लिखी जाती है?

देवनागरी लिपि में कुल कितने वर्ण हैं – किसी भी भाषा की लिखावट या लिखने के तरीके को लिपि या लेखन प्रणाली कहते हैं। इसमें अलग अलग ध्वनियों को अलग अलग चिन्हों के द्वारा दर्शाया जाता है। यदि कोई कहे कि भाषा और लिपि एक ही है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है ! दोनों में अंतर यह है कि भाषा बोली जाती है जबकि लिपि लेखन प्रणाली है। भाषा बोली जा सकती है जबकि मौखिक वाक्य आदि किसी भी लिपि में लिखे जा सकते हैं। इन लिपियों में देवनागरी लिपि भारतीय उपमहाद्वीप की एक प्राचीन लिपि है। यह ब्राह्मी लिपि पर आधारित है। इस लिपि की शब्दावली भाषा के उच्चारण को दर्शाती है। देवनागरी लिपि बाएँ से दाएँ लिखी जाती है। आज आप जानेंगे कि देवनागरी लिपि में कुल कितने वर्ण होते हैं –

देवनागरी लिपि में कुल कितने वर्ण होते हैं (Devanagari Lipi Me Kitne Varn Hote Hai)

देवनागरी लिपि में कुल 52 वर्ण हैं। यह दुनिया में चौथी सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली लेखन प्रणाली है और इसका उपयोग 120 से अधिक भाषाओं में किया जा रहा है।

इस लिपि में कुल 52 अक्षर हैं, जिनमें 14 स्वर और 38 व्यंजन हैं। इस लिपि के पीछे एक मत यह भी है कि काशी में देवनागरी का अत्यधिक प्रचलन था, इसलिए इस लिपि का नाम देवनागरी पड़ा। कुछ अन्य मतों के अनुसार यह महाराष्ट्र में स्थित नंदीनगर की लिपि थी जिसे बाद में देवनागरी के नाम से जाना जाने लगा। दक्षिण भारत के विजयनगर राजाओं के दान पत्रों की लिपि का नाम नंदीनगरी था। विजयनगर राज्य के लेखों में नागरी लिपि का प्रयोग मिलता है। 10वीं शताब्दी में पंजाब और कश्मीर में शारदा लिपि का प्रयोग होता था जिसे ब्रह्मा (ब्राह्मी) की बहन कहा जाता है। इस कारण शारदा लिपि को ब्राह्मी या देवनागरी लिपि की बहन का दर्जा प्राप्त है।

देवनागरी लिपि कैसे लिखी जाती है (Devanagari Lipi Kaise Likhi Jati Hai)

देवनागरी लिपि बायीं से दायीं ओर लिखी जाती है। देवनागरी लिपि में अक्षर लिखते समय उसके ऊपर एक लंबी क्षैतिज रेखा दी जाती है। जब कोई अक्षर लिखा जाता है तो यह क्षैतिज रेखा आपस में (एक दूसरे से) जुड़ी होती है। देवनागरी में अक्षर बाएँ से दाएँ लिखे जाते हैं। देवनागरी लिपि को हिन्दी लिपि भी कहते हैं जिसमें शून्य, एक, दो, तीन, चार, पाँच, छह, सात, आठ और नौ अंक के रूप में हमें देखते हैं। इसी प्रकार हिन्दी वर्णमाला के स्वरों में अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं अः ऋ ॠ ऌ ॡ और व्यंजन में क ख ग घ ङ, च छ ज झ ञ, ट ठ ड ढ ण (ड़, ढ़), त थ द ध न, प फ ब भ म, य र ल व, श ष स, ह क्ष त्र ज्ञ शामिल है। इस लिपि में जो बोला जाता है वही लिखा जाता है।

FAQs For Devanagari Lipi

देवनागरी लिपि का दूसरा नाम क्या है?
देवनागरी लिपि का दूसरा नाम नागरी लिपि है।

देवनागरी लिपि में कितने वर्ण हैं?
देवनागरी लिपि में 52 वर्ण है।

देवनागरी लिपि में कितने स्वर हैं?
देवनागरी लिपि में 14 स्वर है।

देवनागरी लिपि में कितने व्यंजन हैं?
देवनागरी लिपि में 38 व्यंजन है।

लेख के बारे

आज इस लेख के माध्यम से हमने आपको देवनागरी लिपि में कुल कितने वर्ण हैं, देवनागरी लिपि कैसे लिखी जाती है? इसके बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख देवनागरी लिपि में कुल कितने वर्ण हैं अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जरूर शेयर करे।

Leave a Comment