[2024] ओप्पो किस देश की कंपनी है? (Oppo Kis Desh Ki Company Hai) – Oppo Company Kis Desh Ki Hai

Oppo Kaha Ki Company Hai: आज हम आपको ओप्पो किस देश की कंपनी है और ओप्पो कंपनी का मालिक कौन के बारे में जानकारी देने वाले है।

शायद ही कोई ऐसा होगा जो ओप्पो का नाम न जानता होगा। इसे दुनिया के टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रैंड्स में शामिल किया गया है। आपके या आपके आसपास के कई लोगों के पास ओप्पो का स्मार्टफोन जरूर होगा। इसकी सबसे बड़ी वजह अच्छी क्वालिटी साथ स्मार्टफोन्स की कम कीमत।

आज के इस लेख में हम आपको ओप्पो कंपनी किस देश की है, ओप्पो कंपनी का मालिक कौन है आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। इसलिए इस लेख के अंत तक बने रहे।

तो चलिए आज का यह लेख ओप्पो कहाँ की कंपनी है शुरू करते है और जानते है की ओप्पो कंपनी किस देश की है (Oppo Company Kis Desh Ki Hai) –

ओप्पो किस देश की कंपनी है? (Oppo Kis Desh Ki Company Hai)

ओप्पो ‘चीन’ की कंपनी है। इस कंपनी का मुख्यालय डोंगुआंग, ग्वांगडोंग, चीन में है।

इस स्मार्टफोन के सभी पुर्जे चीन में ही बनते हैं। इसके स्मार्टफोन पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट किये जाते है। ओप्पो कंपनी का पूरा नाम ग्वांगडोंग ओप्पो मोबाइल टेलीकम्युनिकेशंस लिमिटेड है। इस स्मार्टफोन की सहायक या पेरेंटिंग कंपनी बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स (BBK Electronics) है। यह कंपनी भी चीन में स्थित है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि ओप्पो के अलावा बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी वीवो, रियलमी, वन प्लस जैसे बेहतरीन ब्रांड्स की पेरेंटिंग कंपनी भी है।

ओप्पो को 16 साल पहले 10 अक्टूबर 2001 को चीन में एक कंपनी के तौर पर रजिस्टर कराया गया था। इसके ठीक 3 साल बाद 2004 में टोनी चेन ने इसे लॉन्च किया।

ओप्पो कंपनी में आज 41,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। और यह कंपनी 2016 में चीन की सबसे ज्यादा बिकने वाली ब्रांड बन गई। ओप्पो इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन की दुनिया में एक बड़ी कंपनी बनकर उभरी है।

ओप्पो कंपनी का मालिक कौन है? (OPPO Company Ka Malik Kaun Hai)

ओप्पो कंपनी के मालिक “टोनी चेन” (Tony Chen) है। टोनी चेन ही ओप्पो के सीईओ और संस्थापक हैं। उन्होंने इस कंपनी की शुरुआत 2001 में की थी। मौजूदा समय में इस कंपनी के सबसे ज्यादा शेयर उनके नाम पर हैं। ओप्पो कंपनी की सफलता का श्रेय टोनी चेन को जाता है।

टोनी चेन का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ओप्पो इतना पसंदीदा ब्रांड बन जाएगा और इसकी तुलना बाजार की बड़ी कंपनियों से की जाएगी।

ओप्पो का भारत में एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी है जो नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित है। भारत में ओप्पो के सीईओ चार्ल्स वोंग हैं, जिनकी देखरेख में ओप्पो भारत में अपना कारोबार करती है। यहां ओप्पो के स्मार्टफोन बनते हैं, जिसके कारण इन स्मार्टफोन्स पर मेड इन इंडिया लिखा होता है।

हालाँकि, ओप्पो स्मार्टफोन केवल भारत में असेंबल किए जाते हैं, लेकिन उनके पुर्जे यानी पार्ट्स चीन से ही मंगवाए जाते हैं। इसी वजह से कुछ लोग ओप्पो को भारतीय कंपनी मानते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

दरअसल कई ऐसी स्मार्टफोन कंपनियां हैं जो विदेशों से पार्ट्स खरीदकर भारत में प्लांट लगाकर असेंबल करके बेचती हैं। जिस कारण उन पर ‘मेड इन इंडिया’ का ठप्पा लग जाता है। जिसके चलते ज्यादातर लोग उन स्मार्टफोन को भारतीय समझते लेते है।

ओप्पो कंपनी का इतिहास (History Of Oppo Company In Hindi)

ओप्पो कंपनी की स्थापना 16 अक्टूबर 2001 को टोनी चेन ने की थी। इसे 2004 में लॉन्च किया गया था। सबसे पहले ओप्पो ने ब्लू रे डिस्क बनाना शुरू किया था।

2008 में, ओप्पो ने अपना पहला फोन Find 7 लॉन्च किया। इसे यूएस में लॉन्च किया गया और लगभग 2 लाख स्टोर्स में बेचा गया।

2016 में, ओप्पो चीन में सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माण कंपनी के रूप में उभरी। इस कंपनी ने 2010, 2015 और 2016 में कई खेल प्रतियोगिताओं में अपने ब्रांड का अच्छी तरह से प्रचार किया।

इसके बाद ओप्पो ने भारतीय जर्सी पर अपना लोगो लगाने के लिए 2017 में भारतीय क्रिकेट समिति बीसीसीआई के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

अच्छे ब्रांड प्रमोशन के बाद ओप्पो ने दुनिया भर में अपनी पहुंच बनाई। ओप्पो ने भारत में अपना बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी बनाया है। यह 100 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में बना है। इसमें 10 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

कम कीमत और बेहतर क्वालिटी की वजह से ओप्पो ने भारत में अपनी अलग जगह बनाई।

ओप्पो का पहला स्मार्टफोन (Oppo First Smartphone In Hindi)

ओप्पो का Find 7 नाम का पहला स्मार्टफोन 2008 में पेश किया गया था। इसे अमेरिका में लॉन्च किया गया था। इस फोन को 5.5 इंच स्क्रीन और 3GB रैम के साथ लॉन्च किया गया था। इसके अलावा इसमें 3000 एमएएच की बैटरी भी लगी थी। इसके अलावा इसमें 13 एमपी का कैमरा भी लगा था।

इस फोन को काफी पसंद किया गया था। चीन ने इस फोन को 2 लाख से ज्यादा स्टोर्स पर बेचा। इसके बाद ओप्पो ने Find 5 लॉन्च किया।

ओप्पो कंपनी क्या-क्या बनाती है? (What Does Oppo Company Make In Hindi)

अगर आप सोचते हैं कि ओप्पो सिर्फ स्मार्टफोन बनाती हैं तो ऐसा नहीं है। ओप्पो एक बड़ी कंपनी है। सबसे पहले यह कंपनी ब्लू रे डिस्क बनाती थी। 2008 में इसने अपना पहला फोन लॉन्च किया। आज यह बजट स्मार्टफोन के साथ-साथ महंगे स्मार्टफोन भी बनाती है।

स्मार्टफोन के अलावा, यह पावर बैंक, साउंड और म्यूजिक डिवाइस, ईयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बनाती है।

FQAs For Oppo Kaha Ki Company Hai

ओप्पो कँहा की कंपनी है?
ओप्पो चीन की कंपनी है।

ओप्पो की स्थापना कब हुई थी?
ओप्पो की स्थापना साल 2004 में हुई थी।

ओप्पो के संस्थापक कौन है?
ओप्पो के संस्थापक टोनी चेन है।

ओप्पो के सीईओ कौन है?
ओप्पो के सीईओ टोनी चेन है।

ओप्पो का मुख्यालय कँहा है?
ओप्पो का मुख्यालय डोंगगुआन, ग्वांगडोंग, चीन में है।

क्या ओप्पो भारतीय कंपनी है?
नहीं, ओप्पो एक भारतीय कंपनी नहीं है।

ओप्पो में कितने कर्मचारी काम करते है?
41,000 से अधिक कर्मचारी ओप्पो में काम करते हैं।

भारत में ओप्पो का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट कहां है?
भारत में ओप्पो का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित है।

लेख के बारे में

अब आप जान गए होंगे की ओप्पो किस देश की कंपनी है और ओप्पो का मालिक कौन है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख ओप्पो कहाँ कंपनी की कंपनी है (Oppo Kaha Ki Company Hai) अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर करे।

Leave a Comment