बाघ के बारे में जानकारी हिंदी में – टाइगर को हिंदी में क्या कहते है (Tiger Meaning In Hindi)

Information About Tiger In Hindi – टाइगर बड़े, मजबूत और अधिक शक्तिशाली जबड़े वाले होते हैं। टाइगर अधिकतर अकेले रहने वाले और अकेले शिकार करना वाले होते हैं। टाइगर तैरने में भी सक्षम होते हैं। टाइगर शेरों की तुलना में लम्बे, अधिक मांसल और आम तौर पर भारी होते हैं। टाइगर के पैर मजबूत होते हैं और वे शेरों की तुलना में अधिक सक्रिय और फुर्तीले होते हैं। टाइगर अधिक चुस्त, फुर्तीले और आक्रामक होते हैं। टाइगर का वजन शेर से भी ज्यादा होता है। तो आइये जानते है टाइगर के बारे में कुछ ऐसी ही बाते –

टाइगर को हिंदी में क्या कहते है (What Is Tiger Called In Hindi)

टाइगर को हिंदी में बाघ कहा जाता है।

टाइगर के बारे में जानकारी हिंदी में (Information About Tiger In Hindi)

बाघ का वैज्ञानिक नाम पैंथेरा टाइग्रिस है, इनकी उम्र 15 से 16 साल होती है। बाघ की 6 प्रजातियां है।

बाघों को शिकार से बचाने के लिए हर साल 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस मनाया जाता है। विश्व का सबसे बड़ा बाघ साइबेरियन बाघ है।

बाघ दिन के 16 घंटे सोकर बिताता है। जब बाघ एक समूह में एकत्रित होते हैं तो इसे स्ट्रीक या एम्बुश कहते हैं।

बाघ के शरीर पर 100 से अधिक धारियाँ होती हैं। बाघ के शरीर पर पाई जाने वाली धारियाँ न केवल बाघ के फर पर बल्कि बाघ की त्वचा पर भी होती हैं।

बाघों के पैर इतने मजबूत होते हैं कि वे मरने के बाद भी कुछ समय तक अपने पैरों पर खड़े रह सकते हैं।

तीन किलोमीटर की दूरी से भी बाघ की तेज़ दहाड़ सुन सकते हैं। बाघ अपने शिकार को बांटकर खाना पसंद करते हैं।

बाघों को रात में घूमना पसंद है। एक बाघ लगभग 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकता है

रात के समय बाघों की दृष्टि इंसानों की तुलना में 6 गुना अधिक बढ़ जाती है। बाघ की याददाश्त इंसानों से 30 गुना ज्यादा तेज होती है।

चिड़ियाघरों में रहने वाले बाघ जंगलों में रहने वाले बाघों की तुलना में अधिक समय तक जीवित रह सकते हैं।

मांसाहारी जानवरों में ध्रुवीय भालू का दिमाग सबसे बड़ा होता है। इसके बाद बाघ का दिमाग सबसे बड़ा होता है जिसका वजन 300 ग्राम होता है।

इंसानों की उंगलियों के निशान की तरह बाघ की धारियां भी अनोखी होती हैं। यही है इनकी धारियों की खास बात।

बाघ बिल्लियों की तुलना में बेहतर तैराक होते हैं। ये बिना रुके 6 किलोमीटर तक तैर सकते हैं। बिल्लियों का DNA बाघों से 95.6% मेल खाता है

बाघ की पूंछ उसे दौड़ते समय संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। बाघ की पूंछ की लंबाई उसके शरीर की लंबाई का 1/3 होती है। अगर बाघ के पंजों की बात करें तो बाघ के पंजे लगभग 4.7 इंच तक पहुंच सकते हैं।

सभी बाघों की आंखें पीली होती हैं, लेकिन सफेद बाघ ही एक ऐसा बाघ है जिसकी आंखें नीली होती हैं। सफेद बाघ के जन्म की संभावना 10 हजार में से केवल 1 होती है।

बाघ के सिर के दांत इंसान की उंगलियों के बराबर होते हैं, जिनकी लंबाई 10 सेंटीमीटर तक होती है। बाघ के दांत और जबड़े बहुत मजबूत होते हैं, ये अपने शिकार का एक ही झटके में गला तोड़ सकते हैं।

अगर बाघ ज्यादा देर तक भूखा रहे तो उसकी मौत भी हो सकती है। एक बाघ बिना खाए केवल 2-3 सप्ताह तक ही जीवित रह सकता है, जबकि एक मनुष्य बिना खाए 20-30 सप्ताह तक जीवित रह सकता है।

बाघों के बारे में आश्चर्य की बात यह है कि वे इतने अच्छे शिकारी होने के बावजूद 20 में से केवल 1 शिकार को ही मारने में सफल हो पाते हैं।

बाघ की जीभ इतनी खुरदरी होती है कि वह अपनी जीभ से ही अपने शिकार की खाल से मांस छील लेता है।

बाघ अपने जबड़ों को कप जैसा आकार देकर किसी तालाब या नदी का पानी पीते हैं, ऐसा उनके खुरदरे जबड़ों के कारण होता है।

जब बाघ अपने पंजे का निशान बनाता है तो उसे पग मार्क कहते हैं। जब बाघ का बच्चा पैदा होता है तो एक महीने के अंदर उसका आकार चौगुना हो जाता है।

बाजार में एक वयस्क बाघ या मारे गए बाघ की कीमत लगभग 10 हजार डॉलर हो सकती है।

लगभग 100 साल पहले इस पूरी पृथ्वी पर बाघों की 8 प्रजातियाँ पाई जाती थीं, उनमें से 3 प्रजातियाँ विलुप्त होने की कगार पर हैं जबकि बाकी सभी प्रजातियाँ विलुप्त हो चुकी हैं। बाघ का पहला जीवाश्म 2 मिलियन वर्ष पुराना पाया गया है।

बाघों के बारे में यह भी कहा जाता है कि यदि आप उनकी आंखों में देखें तो बाघ हमला करने का इरादा छोड़ देता है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको बाघ के बारे में जानकारी हिंदी में (Tiger Information In Hindi) दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख टाइगर के बारे में जानकारी – टाइगर को हिंदी में क्या कहते है (Tiger Meaning In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment