तुलसी का वैज्ञानिक नाम क्या है – तुलसी का वैज्ञानिक नाम हिंदी में – Tulsi Scientific Name In English And Hindi

Tulsi Ka Vaigyanik Naam Hindi Mein: भारत के अधिकांश घरों में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। यह एक औषधीय पौधा है, जिसमे विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

सभी रोगों को दूर करने और शारीरिक शक्ति बढ़ाने के गुणों से भरपूर इस औषधीय पौधे को देवी कहा गया है, क्योंकि इससे बढ़कर कोई औषधि नहीं है। तुलसी की कई किस्में पाई जाती हैं, जिनमें श्वेत और कृष्ण प्रमुख हैं। इन्हें राम तुलसी और कृष्ण तुलसी भी कहते है।

औषधीय उपयोग की दृष्टि से तुलसी की पत्तियां भी लाभकारी मानी जाती हैं। आप इन पत्तियों को सीधे तोड़कर खा सकते हैं। इन पत्तियों में कफ-वात दोष को कम करने, पाचन शक्ति और भूख बढ़ाने और रक्त को शुद्ध करने के गुण होते हैं। इसके अलावा बुखार, हृदय संबंधी रोग, पेट दर्द, मलेरिया और बैक्टीरियल संक्रमण आदि के इलाज में भी तुलसी की पत्तियां बहुत फायदेमंद होती हैं।

तुलसी के पत्तों की तरह तुलसी के बीज के भी फायदे अनगिनत हैं। तुलसी के फायदे मस्तिष्क के लिए अद्भुत तरीके से काम करते हैं। इसके रोजाना सेवन से दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है और याददाश्त तेज होती है।

आज के इस लेख में हम आपको तुलसी का वैज्ञानिक नाम क्या है, तुलसी का साइंटिफिक नाम क्या है के बारे में जानकारी देने वाले है, इसलिये इस लेख के अंत तक बने रहे, तो आइये जानते है –

तुलसी का वैज्ञानिक नाम क्या है (Tulsi Ka Vaigyanik Naam Kya Hai In Hindi)

तुलसी का वैज्ञानिक नाम ओसीमम टेनुइफ्लोरम (Ocimum Tenuiflorum) है। यह एक औषधीय पौधा है, जिसे घर में भी लगाया जा सकता है।

तुलसी जी का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व –

धार्मिक महत्व –

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को सबसे पवित्र माना जाता हैं। अधिकांश हिंदू घरों में तुलसी का पौधा होता है और लोग प्रतिदिन स्नान के बाद इसकी पूजा करते हैं। तुलसी, जिन्हें वृंदा के नाम से भी जाना जाता है, श्री विष्णु जी की पत्नी हैं। कुछ मान्यताओं के अनुसार तुलसी जी धरती पर देवी लक्ष्मी का रूप है। तुलसी जी को देवी लक्ष्मी जी का अवतार माना जाता है, इसलिए शांति और समृद्धि के लिए हर दिन उनकी पूजा की जाती है।

सदियों से हमारी भारतीय संस्कृति और सनातम धर्म में तुलसी का बहुत महत्व रहा है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां देवी-देवता वास करते हैं।

तुलसी का पौधा सदियों से लगभग सभी के घरों में उगता आ रहा है। क्योंकि सनातन धर्म में इसका बहुत महत्व बताया गया है। लोग इसे मां का दर्जा देकर रोज सुबह-शाम पूजा करते हैं। जब भी घरों में कोई विशेष काम होता है तो तुलसी पूजा जरूर की जाती है।

हमारी भारतीय संस्कृति में घर की सुख-समृद्धि के लिए तुलसी की पूजा करना बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है। इसे लगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती, यह घरों में बहुत आसानी से उग जाता है। इतना ही नहीं अगर वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो इसके कई फायदे हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

वैज्ञानिक महत्व –

वैज्ञानिक दृष्टि से तुलसी का पौधा हमारे पर्यावरण को शुद्ध करता है। तुलसी को बीमारियों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि तुलसी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो शरीर में संक्रमण से लड़ने के लिए फायदेमंद होते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप रोजाना तुलसी जी का सेवन करते हैं तो इससे आपकी बॉडी में ऊर्जा का प्रवाह अच्छा रहता है। इसका सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपको इसकी पत्तियों को चबाना नहीं है क्योंकि इसकी पत्तियों में पारा होता है जो आपके दांतों को खराब कर सकता है।

अगर आप मौसमी बीमारियों से ग्रस्त हैं तो इससे बचने के लिए आप इसकी पत्तियों को डकार या चाय में काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। जिन लोगों को सांस की बीमारी है उनके लिए भी तुलसी की खुशबू बहुत अच्छी मानी गई है।

वास्तु शास्त्र में तुलसी जी –

वास्तु शास्त्र के अनुसार भी तुलसी को बहुत देखा जाता है। इसलिए कहा गया है कि इसे कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए, इससे आपके जीवन में परेशानियां आती हैं। यदि आपके घर की तुलसी दक्षिण दिशा में है तो उसे ईशान कोण में रखें। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे इसी दिशा में लगाना उचित और शुभ माना जाता है।

FAQs

तुलसी का वास्तविक नाम क्या है?
तुलसी का वास्तविक नाम तुलसी ही है, लेकिन वैज्ञानिक नाम ओसीमम टेनुइफ्लोरम (Ocimum Tenuiflorum) है।

तुलसी का वैज्ञानिक नाम आप कैसे लिखते हैं?
तुलसी का वैज्ञानिक नाम ऐसे लिखते है – ओसीमम टेनुइफ्लोरम (Ocimum Tenuiflorum)।

तुलसी के पौधे को इंग्लिश में क्या बोला जाता हैं?
तुलसी के पौधे को इंग्लिश में बेसिल कहते है।

तुलसी के पौधे का वानस्पतिक नाम क्या होता है?
तुलसी के पौधे का वानस्पतिक नाम ओसीमम टेनुइफ्लोरम (Ocimum) है।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको तुलसी का वैज्ञानिक नाम हिंदी में (Tulsi Scientific Name In English And Hindi) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख तुलसी का वैज्ञानिक नाम क्या है (Tulsi Ka Vaigyanik Naam Kya Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करे।

Leave a Comment