एक मच्छर के कितने दांत होते हैं, एक मच्छर के मुंह में कितने दांत होते हैं (Ek Machhar Ke Munh Mein Kitne Dant Hote Hain)

Ek Machhar Ke Kitne Dant Hote Hain – मच्छर को हम खतरनाक जानवर कह सकते है, क्योकि इसके के काटने से दर्जनों बीमारियाँ हो सकती हैं। अगर आपको मच्छर ने काट लिया तो आप डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और ग्रेट एंटराइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। कई बार ये बीमारियां जानलेवा भी साबित होती हैं। अगर किसी व्यक्ति को मादा एनोफिलीज मच्छर काट ले तो उसे मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी हो जाती है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को बुखार, थकान और बेचैनी जैसे कई लक्षण दिखाई देते हैं। इसके अलावा डेंगू की बीमारी मच्छरों के कारण फैलती है, जो एक घातक बीमारी है।

लेकिन क्या आप जानते है ऐसी घातक बीमारियां देने वाले मच्छर के दांत कितने होते हैं, अगर नहीं तो आज के इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

एक मच्छर के कितने दांत होते हैं (Ek Machhar Ke Kitne Dant Hote Hain)

मच्छरों के एक या दो नहीं बल्कि 47 दांत होते हैं। मच्छर अपने 47 दांतों की मदद से शिकार पर हमला करता है।

किसी व्यक्ति का खून चूसते समय मच्छर अपने दांतों का इस्तेमाल इतनी ताकत से करता है कि व्यक्ति की त्वचा में छेद हो जाता है। मच्छर के मुंह को प्रोबोसिस कहा जाता है जिसमें 47 नुकीले स्टालेट्स और दो ट्यूब्स होती हैं।

वैसे आपको बता दे की मच्छर के मुँह में 47 धारदार स्टालेट्स और दो ट्यूब्स होती हैं। दांत नाम की कोई चीज नहीं होती है, क्योंकि मच्छर ठोस भोजन नहीं खाते हैं। उनका आहार तरल है।

मच्छर किसी भी इंसान का खून चूसते समय सबसे पहले अपनी पहली ट्यूब उसके शरीर में डालता है। यह पहली ट्यूब व्यक्ति के शरीर में एंटी-कॉग्यूलेंट ड्रग छोड़ती है। आपको बता दें, जैसे ही किसी व्यक्ति का खून हवा के संपर्क में आता है तो वह जमने लगता है। लेकिन इस ट्यूब के माध्यम से शरीर में एंटी-कॉग्यूलेंट ड्रग छोड़े जाने के कारण खून नहीं जमता है।

शरीर में एंटी-कौग्यूलेंट ड्रग इंजेक्ट करने के बाद मच्छर अपनी दूसरी ट्यूब व्यक्ति के शरीर में इंजेक्ट करता है, जिसकी मदद से वह इंसान का खून चूसता है। खास बात यह है कि मच्छरों के खून चूसने की प्रक्रिया इतनी तेज होती है कि खुद इंसान को भी पता नहीं चलता कि कोई उसके शरीर से खून चूस रहा है। आपको बता दें, मच्छर अपने वजन से तीन गुना ज्यादा खून चूस सकते हैं।

मच्छर का उम्र कितनी होती है (Machhar Ki Umra Kitni Hoti Hai)

सामान्य तौर पर एक मच्छर लगभग 2 महीने तक जीवित रह सकता है। कोई भी मच्छर 2 महीने से ज्यादा जीवित नहीं रह सकता, हालाँकि वह पहले महीने से दूसरे महीने के मध्य कभी भी मर सकता है।

मच्छर इंसानों का खून क्यों पीते हैं (Machhar Insanon Ka Khoon Kyon Pite Hai)

वैज्ञानिकों ने इसके पीछे जो वजह बताई है उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। क्योंकि दुनिया की शुरुआत में मच्छरों को खून पीने की आदत नहीं थी। ये बदलाव धीरे-धीरे आया है।

सूखे इलाकों में रहने के कारण मच्छरों ने इंसानों और दूसरे जानवरों का खून पीना शुरू कर दिया। जब भी मौसम शुष्क होता है और मच्छरों को प्रजनन के लिए पानी नहीं मिलता तो वे इंसानों या फिर जानवरों का खून चूसना शुरू कर देते हैं।

वैज्ञानिकों ने अफ्रीका के एडीज एजिप्टी मच्छरों पर अध्ययन किया था। यह वही मच्छर है जिससे जीका वायरस फैलता है। डेंगू और पीला बुखार भी इसी कारण से होता है। अफ्रीका के मच्छरों में एडीज एजिप्टी मच्छरों की कई प्रजातियां मौजूद हैं। सभी प्रजातियों के मच्छर खून नहीं पीते। वे कई अन्य चीजें खाकर और पीकर जीवित रहते हैं।

अफ्रीका के उप-सहारा क्षेत्र में 27 स्थानों से एडीज एजिप्टी मच्छर के अंडे एकत्र किए। इन अंडों से मच्छरों को पनपने दिया गया। फिर उन्हें इंसानों, अन्य प्राणियों, गिनी पिग की तरह लैब में बंद कंटेनरों में छोड़ दिया गया ताकि उनके खून पीने के पैटर्न को समझा जा सके। एडीज एजिप्टी मच्छरों की विभिन्न प्रजातियों के मच्छरों की खान-पान की आदतें बिल्कुल अलग-अलग निकलीं।

ह बात पूरी तरह से गलत साबित हुई कि सभी मच्छर खून पीते हैं। होता यह है कि जिस क्षेत्र में भयंकर सूखा या गर्मी पड़ती है। पानी कम है। वहां मच्छरों को पनपने के लिए नमी की जरूरत होती है। पानी की कमी को पूरा करने के लिए मच्छर इंसानों और अन्य प्राणियों का खून पीना शुरू कर देते हैं।

मच्छरों में यह बदलाव कई हज़ार वर्षों में आया है। एडीज एजिप्टी मच्छरों की खास बात यह थी कि बढ़ते शहरों के कारण इन्हें पानी की कमी का सामना करना पड़ा। फिर उन्हें इंसानों का खून पीने की जरूरत महसूस होने लगी.

लेकिन जहां इंसान पानी जमा करके रखते हैं, वहां एनोफिलीज मच्छर को कोई परेशानी नहीं होती। ये अपना प्रजनन कूलर, गमले, बिस्तर आदि जगहों पर करते हैं लेकिन जैसे ही इन्हें पानी की कमी महसूस होती है तो ये खून पीने के लिए तुरंत इंसानों या अन्य प्राणियों पर हमला कर देते हैं।

यह भी पढ़े –

FAQs

एक मच्छर के कितने दांत होते हैं?
47 दांत एक मच्छर के होते हैं।

किस जानवर के 47 दांत होते हैं?
मच्छर के 47 दांत होते हैं।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको एक मच्छर के दांत कितने होते हैं, (Ek Machhar Ke Dant Kitne Hote Hain) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख एक मच्छर के मुंह में कितने दांत होते हैं (Ek Machhar Ke Munh Mein Kitne Dant Hote Hain) अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment